DM रुद्रप्रयाग,चंपावत,पौड़ी, उत्तरकाशी समेत 33 IAS,PCS इधर से उधर

उत्तराखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल,कई IAS और PCS अधिकारी स्थानांतरित,कई जिलाधिकारी भी बदले

Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड प्रशासनिक व्यवस्था की दक्षता बढाने को एक बार फिर बड़े पैमाने पर आईएएस और पीसीएस अधिकारी स्थानांतरित कर दिये गये हैं. कई जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं.

उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शासन ने गुरुवार देर शाम आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण  आदेश सार्वजनिक हुआ है, जिसमें कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गये हैं. इन स्थानांतरणों सै राज्य सरकार प्रशासनिक गति तेज और दक्ष बनाने की कोशिश में है.

कई जिलों के  बदले जिलाधिकारी
प्रशासनिक फेरबदल में जापान से अभी लौटे सिडकुल प्रबंध निदेशक प्रतीक जैन को रुद्रप्रयाग का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरव गहरवार  जैन की छोडी जिम्मेदारियां संभालेंगे.  चंपावत की कमान मनीष कुमार को सौंपी गई है. प्रशांत कुमार आर्य अब उत्तरकाशी के जिलाधिकारी होंगे, वहीं स्वाति भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल की जिम्मेदारी दी गई है. वर्तमान में पौड़ी के जिलाधिकारी रहे आशीष कुमार को यूकाडा (UCADA) का दायित्व सौंपा गया है.

कई अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियां बदली गईं

इस बीच, लंबे समय से जलागम विभाग देख रहे मुख्य सचिव आनंद वर्धन से यह जिम्मेदारी हटा ली गई है, पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सचिन कुर्वे से लेकर अब धीराज सिंह को दी गई है, जो अब तक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग संभाल रहे थे. श्रम विभाग  पंकज पांडे से हटा लिया गया है, जबकि सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी अब युगल किशोर पंत को दी गई है, जो लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की प्रतीक्षा कर रहे थे.

पीसीएस अधिकारियों को भी मिले नये कार्यभार

पीसीएस अधिकारियों में भी बदलाव किए गए हैं.रामनजी शरण शर्मा को अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है. डॉक्टर शिव कुमार बरनवाल को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं रजा अब्बास को नगर आयुक्त देहरादून, फिंचाराम को अपर जिलाधिकारी हरिद्वार, प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार, और देवेंद्र सिंह नेगी को उप जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है.

यह फेरबदल राज्य प्रशासन में नई ऊर्जा लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *