मंत्री का भी फोन नही उठाओगे तो किसका फोन उठाओगे साहब?

Cabinet Minister Ganesh Joshi and DM Savin Bansal Video of conversation between goes viral on social media
Dehradun:  मंत्री जोशी जिलाधिकारी से बोले, रंग-ढंग ठीक कर लें अपना…वीडियो वायरल, लोगों की गजब प्रतिक्रियाएं

देहरादून 17 सितंबर 2025। अपने क्षेत्र में आई आपदा से परेशान  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के सामने जिलाधिकारी सविन बंसल  पडे तो कुछ ऐसा कह गए कि अब इसकी चर्चा मीडिया से सोशल मीडिया तक हर तरफ हो रही है। आपदा में जिलाधिकारी के फोन न उठाने से मंत्री गणेश जोशी नाराज थे। सोशल मीडिया पर मामला गरमा गया। लोग अब मामले पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

मंत्री गणेश जोशी और डीएम सविन बंसल

राजधानी में आई भयावह आपदा के बीच कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी सविन बंसल के बीच के वार्तालाप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें  मंत्री जोशी जिलाधिकारी बंसल को चेता रहे हैं कि रंग-ढंग ठीक कर लें अपना। बंसल जवाब दिए बिना हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।

वायरल वीडियो के मुताबिक, इधर से मंत्री जोशी आपदाग्रस्त क्षेत्रों क निरीक्षण पर हैं। सामने से जिलाधिकारी सविन बंसल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह अपनी टीम के साथ आ रहे हैं। दोनों आमने-सामने आकर रुक जाते हैं। मंत्री जोशी  जिलाधिकारी को अपनी नाराजगी जताते हैं। कहते हैं कि तुमने फोन क्यों नहीं उठाया। वह जिलाधिकारी बंसल को कहते हैं, रंग-ढंग ठीक कर लें अपना। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह बीच-बचाव की कोशिश करते हैं तो मंत्री जोशी कहते हैं – मुख्य सचिव ने फोन उठा लिया। सचिव मुख्यमंत्री व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने फोन उठाया।

तुम्हारे एसडीएम ने भी उठा लिया। साहब को जब आज सुबह मुख्यमंत्री के यहां से फोन किया तब जाकर फोन उठ रहा है। इतना सुनते ही जिलाधिकारी सविन बंसल मंत्री के सामने हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं। घटना पर मंत्री जोशी का कहना है कि हमें जिस उम्मीद से जनता लाई है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी जिम्मेदारी है। भाजपा का मुख्यमंत्री हो, मंत्री, विधायक हो या कार्यकर्ता, हम पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की जिम्मेदारी निभाते हैं।
भाजपा अपने मंत्री के पक्ष में आई

सत्ताधारी भाजपा इस पूरे प्रकरण में अपने मंत्री के पक्ष में खड़ी दिख रही है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा है कि अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, सबका काम जनसेवा है। जनता से चुने गये प्रतिनिधि के पास बड़ी जिम्मेदारी होती है। जनता के प्रति  जवाबदेह वही होता है। इसलिए किसी भी अधिकारी को जनप्रतिनिधि की बात का सम्मान करना चाहिए। हर हाल में करना चाहिए। किसी प्रकार की जनसमस्या को अगर जनप्रतिनिधि बोलता है और  अधिकारी न सुनें तो निश्चित तौर से ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि दोनों जनसेवक हैं। उनकी जिम्मेदारी गरिमा के अनुरूप हो, इसका सबको पालन करना चाहिए।

कांग्रेस ने कहा- मंत्री का रवैया गलत

इस पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया गजब है. उसे यह मंत्री की निंदा स्वर्ण अवसर लगा लेकिन नौकरशाही को कोसना भी था .सो    पार्टी  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि वीडियो देखकर साफ है कि मंत्री गणेश जोशी का बातचीत करने का रवैया गलत है। एक जनप्रतिनिधि को मर्यादा में रहकर अपनी बात कहनी चाहिए। अगर सरकार के मंत्री ये बात कह रहे हैं कि अधिकारी फोन नहीं उठाते हैं तो इससे साबित होता है कि प्रदेश में सरकार किस तरीके से चल रही है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी भाजपा के कई नेता, विधायक, मंत्री अधिकारियों के फोन न उठाने पर नाराजगी जगजाहिर करते रहे हैं।

जोशी आज इंस्टाग्राम पर—

जोशी आज इंस्टाग्राम पर—

और चर्चा हो रही है सिर्फ इसकी वैसे देहरादून के जिलाधिकारियों के लिए गणेश जोशी की तत्परता से स्पर्धा मुश्किल ही रहा है. 2015 का घटनाक्रम है ,अपने क्षेत्र की आपदा सुन तत्कालीन विधायक गणेश जोशी रात में ही कार्यकर्ताओं के साथ पीडितों के बीच जा पहुंचे थे.वहां से तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रेश कुमार यादव को मदद के लिए फोन किया तो उठा नहीं. अपनी सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंच जाने वाले जिलाधिकारी की यूएसपी बना रहे यादव सुबह से ही अपनी सक्रियता दिखाने को कैम्प कार्यालय में पत्रकारों को आपदा राहत ब्रीफ करने बैठे तो पत्रकारों ने पूछताछ लिया कि विधायक रात को आपदा पीडितों के बीच पहुंच सकते हैं तो सरकारी तंत्र क्यों नही? तब यादव को जवाब नही सूझा था. इस बार समान परिस्थितियों में जोशी विधायक की बजाय मंत्री की भूमिका तो जिलाधिकारी की भूमिका में श्री सविन बंसल थे.जवाब उनके पास भी नही था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *