Magic voice एप से अनपढ़ श्रमिक ने किया 7 कालेज छात्राओं से गैंग रेप

Madhya PradeshSidhiFour Accused Molested 7 Tribals Girls Using Voice Changing Apps In Sidhi Cm Mohan Order To Sit Investigation
ऐप से बदली आवाज फिर सात छात्राओं से रेप, अब एक्शन में मोहन सरकार
​ मध्यप्रदेश के सीधी शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपितों ने आवाज चेंज वाली एप्स का सहारा लेकर 7 लड़कियों से दुष्कर्म किया है। मामले का अनावरण होने के बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गंभीर रवैया अपना एसआईटी जांच के आदेश दिए है।

सीधी 25 मई 2024.जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आवाज चेंज करने वाले मैजिक वॉइस ऐप्स से गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ने वाली गर्ल्स के साथ रेप किया गया । आरोपित स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर लड़कियां अपने पास बुलाते थे। इस मामले में मुख्य आरोपित बृजेश प्रजापति के साथ 4 आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित बृजेश प्रजापति मजदूर है। उसे यूट्यूब से आवाज बदलने वाले ऐप्स का पता चला। आरोपित ने इस एप को मोबाइल में एक्टिवेट करके कॉलेज की लड़कियों को निशाना बनाया और सीरियल रेप किये।

दरअसल, मुख्य आरोपित और उसके दोस्त सीधी के गवर्नमेंट कालेज वॉट्सएप ग्रुप से नंबर निकाल इस मैजिक ऐप से रंजना मैंम बनकर महिला आवाज में छात्राओं से बात करते थे। वह स्कॉलरशिप को आवश्यक डॉक्यूमेंट देने लड़कियों को बुलाते और उसे सुनसान जगह में ले जाते थे। किसी को इसकी भनक न लगे इसको वह उन्हें लेने एक युवक बाइक से भेजते थे। इसके बाद वे रेप करते थे।

7 लड़कियों से किया रेप
पुलिस के मुताबिक ये आरोपित अभी तक 7 छात्राओं को अपना शिकार बन चुके हैं। संख्या और भी बढ़ी हुई हो सकती है। मामला सामने आने पर कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया ने शेयर करते हुए प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को निशाना बनाते हुए पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। अभी दो आरोपित भागे हुए हैं।

चार आरोपित पकड़ में
मामले की गंभीरता समझ पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपित पहले ही पकड़ लिया था। इसके साथ ही बाकियों की तलाश करते हुए 3 अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया । इनमें मुख्य आरोपित बृजेश प्रजापति (पिता ददुल्ला प्रजापति (30 साल) निवासी अमरवाह),संदीप (पिता वंशगोपाल प्रजापति (21 साल) निवासी मड़वास थाना मझौली), राहुल (पिता वंशगोपाल प्रजापति (24 साल) और लवकुश प्रजापति (पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी मड़वास) हैं। ये सभी मिलकर लड़कियों को शिकार बनाते थे।

सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में आवाज बदलने वाले मैजिक वॉइस एप से तीन आरोपितों ने 7 से अधिक कॉलेज छात्राओं को झांसा देकर उनसे दुष्कर्म किया। आरोपित एप से महिला कॉलेज टीचर बनकर बात करते और स्कॉलरशिप के दस्तावेज देने सुनसान जगह बुलाते थे। शक न हो, रंजना मैडम के नाम से छात्राओं को कहा जाता था कि वे उन्हें लेने को निगरी के समीप बाइक से अपना बेटा भेज रही है। उन्हे टीचर के पास पहुंचायेगा। सभी पीड़िताएं एसटी वर्ग की हैं। आरोपित उन कॉलेज छात्राओं को निशाना बनाते थे, जहां स्कॉलरशिप मिलती है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि ऐसा निंदनीय कार्य करने वाले समाज के दुश्मन हैं। आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले की जांच को 9 सदस्यीय एसआईटी टीम भी गठित की है। वहीं कांग्रेस ने इस पर सरकार को घेरा है।

एक पीड़ित की शिकायत पर जांच हुई तो हुआ अनावरण

एक पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो जांच में पता चला । लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने मुख्य आरोपित पकड़ा। पूछताछ में दो और लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली। पुलिस अफसरों के मुताबिक अभी तक आरोपितों ने 7 छात्राओं से दुष्कर्म कबूला है। 4 छात्राओं ने एफआईआर कराई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। आरोपितों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यू-ट्यूब देख आवाज बदलने वाले एप की ली जानकारी

ब्रजेश प्रजापति ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी उसने छोड़ दी। दूसरी पत्नी से एक बच्ची है। वह कल्याण और नासिक में रोलिंग मिल में काम कर चुका है। फिर जबलपुर में एक रोलिंग मिल में लगा जहां दो साल पहले एक दुर्घटना में उसके दोनों हाथ जल गये। तब उसने यूट्यूब पर इस तरह के आवाज बदलने वाले एप की जानकारी ली और इसे अपने मोबाइल पर इंस्टॉल कर छात्राओं को निशाना बनाना शुरू किया। वह यह सब अपनी ससुराल मडवास से कर रहा था।

हाथों में जलने के निशान से पुलिस ने आरोपित को पकड़ा

दुष्कर्म की शिकायत करने वाली चार छात्राओं में से एक ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले अपने चेहरे कपडे़ से ढके रहते थे। लेकिन जो पहली बार दुष्कर्म करता उसके दोनों हाथों में जलने के निशान है। पीड़ित ने पुलिस को जो बताया उसके अनुसार, फिर लोकेशन और अन्य साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने मुख्य आरोपित और उसके साथियों को गिरफ्तार किया।

रीवा आईजी ने कुसमी की एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है।

रंजना मैडम के नाम से कॉल.. कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से मिले नंबर

आरोपित ब्रजेश और उसके दोस्तों ने सीधी जिले के एक सरकारी कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप से छात्राओं के फोन नंबर निकाले थे। रंजना मैडम बनकर कई बार कॉल कर उन्हें विश्वास में लेते थे। आरोपितों के अनुसार ये सब तीन महीने से कर रहे थे। हालांकि, पुलिस को इस पर विश्वास नहीं है। आईजी रीवा रेंज महेंद्र सिंह सिकरवार के अनुसार यह दो साल से चल रहा हो सकता है और छात्राओं की संख्या अधिक हो सकती है।

रीवा आईजी ने जांच को बनाई 9 सदस्यीय SIT

रीवा आईजी ने कुसमी की एसडीओपी रोशनी सिंह ठाकुर के नेतृत्व में 9 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है। टीम में रोशनी सिंह के अलावा मझौली थाना प्रभारी एसआई दीपक सिंह, एसआई प्रीति वर्मा, एसआई केदार परौहा, एसआई दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक महेंद्र पाटले, आरक्षक विवेक द्विवेदी, आरक्षक प्रतीक्षा तिवारी, आरक्षक प्रदीप मिश्रा समेत 9 सदस्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री बोले- आरोपितों पर होगी कठोर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आरोपितों पर कठोरतम कार्रवाई होगी। उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोशल मीडिया X पर लिखा –
कांग्रेस ने सरकार को घेरा, उच्च स्तरीय जांच की मांग

कांग्रेस ने मामले में सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मामले में उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा –

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लिखा

 

मुख्यमंत्री ने दिए एसआईटी जांच के आदेश
मामला सामने आने पर प्रदेश मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पुलिस प्रशासन को सीधी में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं से रेप की जांच एसआईटी से कराने को कहा हैं। नौ सदस्यीय एसआईटी की कमान महिला डीएसपी करेंगीं। टीम पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही 7-7 दिन में मामले की रिपोर्ट देनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *