मुजफ्फरनगर:गौहत्या से कमाई 15.50 करोड़ की संपत्ति जाहिद परिवार से छिनी,झारखंड-उडीसा में 1.4 करोड नकद,किलोभर सोना, नौ तस्कर पकड़े

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई, गौ‑हत्यारों की 15.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क

मुजफ्फरनगर 16 जनवरी 2026। उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर जनपद में रतनपुरी थाना पुलिस ने गौ‑कशी में लिप्त एक बड़े गिरोह पर ताबडतोड कार्रवाई कर गैंग लीडर गैंगस्टर जाहिद, उसके दोनों बेटे खालिद और आमिर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है.

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने गैंगस्टर जाहिद और उसके दो बेटों को गौ-कशी से जुड़े मामलों में गिरफ्तार किया है.जाहिद और उसके बेटे खालिद के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और गौ-कशी के कुल पंद्रह गंभीर मुकदमे दर्ज हैं.पुलिस ने गौ-कशी से हुई कमाई से खरीदी गई 15 करोड़ 50 लाख की संपत्ति को कुर्क कर दिया है.

मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वार्णा ने बताया कि रतनपुरी क्षेत्र का यह मामला बेहद गंभीर था. मुख्य आरोपित जाहिद और उसका बेटा खालिद लंबे समय से गौ‑कशी के मामलों में वांछित थे.

जाहिद के खिलाफ कई केस
जाहिद के खिलाफ 5 मुकदमे, जबकि उसके बेटे खालिद के खिलाफ 9 केस, जिनमें गैंगस्टर एक्ट और गौ‑हत्या के गंभीर मामले शामिल हैं, लिखे मिले.

गौ-हत्या से कमाई गई संपत्ति भी छिनी
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि इस गिरोह ने गौ‑हत्या से अवैध धन अर्जित कर 35 बीघा जमीन खरीदी थी. इस आर्थिक अपराध की पुष्टि होने पर रतनपुरी थाने से भेजी गई रिपोर्ट पर जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर ने संपत्ति कुर्क करने के आदेश जारी किए.

गाड़ियां भी छिनी
इनकी जमीनें हुसैनाबाद, रियावली, धनवाड़ा समेत कई स्थानों पर फैली हुई थीं. साथ ही पुलिस ने इनकी एक पिकअप गाड़ी, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, और एक अन्य UP‑12 नंबर की बाइक भी उठा लो।.

गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने लिया एक्शन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) में हुई है और यह अब तक की सबसे बड़ी सीज़र कार्रवाई में से एक है.उन्होंने चेताया कि भविष्य में जो भी अपराध कर अवैध संपत्ति अर्जित करता मिलेगा,उसके खिलाफ भी ऐसी ही कठोर कार्रवाई की होगी.

गौ तस्करों के साम्राज्य पर पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक; ₹1.4 करोड़ कैश और किलो भर सोना पकड़ा

Oplus_16908288

ओडिशा और झारखंड पुलिस ने गौ तस्करी रैकेट पर धावा बोला है। ओडिशा में पांच जिलों में छापे मार 1.4 करोड़ रुपये नकद, सोना और चांदी पकड़े, जिसमें शेख ताजुद्दीन के घर से 60 लाख रुपये मिले। झारखंड के रंका और अनगड़ा में भी पशु तस्करों पर पकड़ कसी, जहां 35 बैल छुड़ाए और 7 गोवंश मिले। अभियान में कुल नौ लोग पकड़े गए हैं।

  • रांची के अनगड़ा में ग्रामीणों ने खदेड़ा तो गोवंश छोड़कर भागे तस्कर।
  • झारखंड-ओडिशा सीमा पर ₹1.4 करोड़ नकद मिले।
  • ओडिशा के 5 जिलों में नौ तस्कर पकड़े।

झारखंड में 42 गोवंश तस्करों से छुड़वा ग्रामीणों में बांटे।

झारखंड और ओडिशा सीमा पर गो तस्करों पर कार्रवाई तेज हुई है। शनिवार को ओडिशा पुलिस की ओर से कई जिलों में एक साथ एक्शन लिया गया।

क्योंझर (ओडिशा) पुलिस ने शनिवार को भद्रक के पुराना बाजार थाना अंतर्गत मुल्लासाही में एक संदिग्ध पशु माफिया के घर पर धावा बोला । आरोपित की पहचान भद्रक के मुल्लासाही के शेख ताजुद्दीन के रूप में हुई।

आरोपित के घर में मिले 500 रुपये के नोटों के बंडल में 60 लाख रुपये नकद मिले,जिसे गिनने को पुलिस को नकदी गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। यह कार्रवाई गौ तस्करी रैकेट के मुख्य सरगना पकड़ने और रैकेट पर अंकुश लगाने को की गई।

आरोपित के खिलाफ पहले दर्ज शिकायतों के आधार पर छापा मारा गया। पुलिस के अनुसार भद्रक बाईपास रोड पर आरोपित का मार्केट काम्प्लेक्स और रेजिडेंशियल कॉलेज भी है।

क्योंझर पुलिस अधीक्षक नितिन कुशलकर के नेतृत्व में यह अभियान पांच जिलों भद्रक,जाजपुर,मयूरभंज,क्योंझर और खोरधा में नौ स्थानों पर चलाया गया।

क्योंझर जिला के शंकरपुर निवासी टीपू सुल्तान के आवास से 30 लाख रुपये और सोने चांदी के आभूषण, मयूरभंज जिला के बीसोई निवासी मृत्युंजय महापात्र के घर से 30 लाख रुपये, झारपोखरिया निवासी सुजीत मोहंती के घर से 32 लाख रुपये व आभूषण बरामद किए गए ।
इस आपरेशन में एक डीएसपी, दो इंस्पेक्टर, छह सब-इंस्पेक्टर और फोर्स की दो प्लाटून शामिल थीं। अभियान में कुल नौ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से 1.40 करोड़ नकद, लगभग एक किलो सोना, तीन किलो चांदी के आभूषण, 11 चारपहिया और 13 दोपहिया वाहन, भूमि, रियल इस्टेट दस्तावेज, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

पुलिस ने बताया कि यह रैकेट पिछले वर्ष क्योंझर में पुलिस पर हमला करने में भी था। गौ तस्करी मामलों में अब तक 20 से अधिक एफआइआर हो चुकी हैं और रैकेट से सौ करोड़ से अधिक की अवैध उगाही हुई।

एसपी कुशलकर ने कहा कि इस कार्रवाई से रैकेट के बड़े सरगना पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में गौ सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत संदेश मिलेगा। पुलिस का कहना है कि एनालिसिस जारी है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में एक सौ करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा होगा।

ग्रामीणों ने खदेड़ा, अनगड़ा में तस्कर 35 बैल छोड़कर भागे
रांची (अनगड़ा): के सिकिदिरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवागढ़ में शनिवार देर रात ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पशु तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी। करीब आधा दर्जन तस्कर 35 बैलों को अवैध रूप से स्वर्णरेखा नदी पार कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सजग ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया।

तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सिकिदिरी थाना प्रभारी सचिन मिश्रा मौके पर पहुंचे। उनकी उपस्थिति में सभी बैलों को गेतलसूद, सोसो, हरातू और नवागढ़ के 17 जरूरतमंद किसानों के बीच बांटकर जिम्मानामा सौंप दिया गया।

जांच में सामने आया है कि इस क्षेत्र में इरबा और कुटे मंडियों के लिए तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है, जहां दलालों के जरिए पशुओं को स्वर्णरेखा नदी पार कराया जाता है। ग्रामीणों ने अब गांव-गांव बैठक कर किसानों को जागरूक करने का निर्णय लिया है, वहीं पुलिस ने अज्ञात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

गढ़वा में पिकअप पर लदे सात गोवंश बरामद

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन से सात गोवंशों को मुक्त कराया है। हाल ही में थाना प्रभारी रविकुमार केशरी को गुप्त सूचना मिली थी कि मानपुर गांव की ओर से गोवंशों को क्रूरतापूर्वक लादकर गढ़वा ले जाया जा रहा है। रंका-रमकंडा सड़क पर घेराबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस की तत्परता देख पिकअप चालक वाहन चेकिंग पॉइंट से करीब सौ मीटर पहले ही छोड़कर भाग गया। तलाशी में वाहन में सात गोवंश मिले, जिन्हें तस्करी को हाथ-पैर और सिर बांधकर बेहद क्रूर तरीके से रखा गया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस तस्करी का मुख्य सरगना मानपुर निवासी कुनैन अंसारी है,जिसके विरुद्ध पहले से ही रंका थाने में तस्करी के चार मुकदमें हैं। पुलिस ने वाहन अपने अधिकार में ले लिया है और भागे आरोपित पकडने के साथ-साथ पूरा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त करने को छापेमारी तेज कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *