राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीन दिन रहेंगी,कल20 को राष्‍ट्रपति आशियाना पार्क का करेंगीं लोकार्पण

President Draupadi Murmu reached Dehradun CM Dhami welcomed her Uttarakhand
तीन दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रदेश को देंगी बड़ा उपहार
जौलीग्रांट ( देहरादून) 19 जून 2025।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बडा उपहार देने आई  है। तीन दिवसीय पर वह आज देहरादून पहुंच गई हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करते राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

तीन दिवसीय भ्रमण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं । जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचीं। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

राष्ट्रपति के पहुंचने से पहले एयरपोर्ट के अंदर और बाहर की सुरक्षा को और अधिक चाकचौबंद कर दिया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट से सटे इलाकों, होटल, बैंकों और अन्य जगहों पर तलाशी और पूछताछ शुरू की गई। वहीं एयरपोर्ट से सटे जंगलों में पुलिस लगातार काम्बिंग कर डेरा डाले रही.

 

3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत – PRESIDENT UTTARAKHAND VISITS

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आशियाना में उपलब्ध कराई जा रही इस सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी

PRESIDENT UTTARAKHAND VISITS

3 दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, (फोटो सोर्स @pushkardhami)

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट में राज्यपाल लेफ़्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया.

इस मौके पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, डॉक्टर धन सिंह रावत, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह भी मौजूद रहे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान में आयोजित स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी. यही नहीं, 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित योग कार्यक्रम में योग करेंगी.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों ने सुरक्षा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ भी कर दिया है.

19 जून 2025

  • शाम 5:30 बजे देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन (राष्ट्रपति आवास) पहुंचेंगी.
  • शाम 5:30 से 6:30 बजे के बीच का समय आरक्षित रहेगा.
  • शाम 6:30 से 7:00 बजे के बीच राष्ट्रपति, राष्ट्रपति निकेतन में एम्फीथिएटर का उद्घाटन, स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल, बैरकों का शिलान्यास करेंगी.
  • राष्ट्रपति निकेतन में ही रात्रि विश्राम करेंगी.

20 जून 2025

  • सुबह 9:30 से 09:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन को जनता के लिए खोल दिया जाएगा. साथ ही आगंतुक सुविधा केंद्र, राष्ट्रपति निकेतन में कैफेटेरिया, स्मारिका दुकान का उद्घाटन करेंगी.
  • सुबह 9:50 से 10:40 बजे के बीच NIEPVD (राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग व्यक्ति सशक्तिकरण संस्थान) में स्पेशल बच्चों के कार्यक्रम में शामिल होंगी. इस कार्यक्रम में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम वीआईपी मौजूद रहेंगे.
  • सुबह 10:40 से 11:15 बजे के बीच राष्ट्रपति तपोवन पार्क को जनता को समर्पित करेंगी. राजपुर रोड स्थित शिव मंदिर जाएंगी. राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास करेंगी. राष्ट्रपति उद्यान में राष्ट्रपति निकेतन, राष्ट्रपति तपोवन और राष्ट्रपति उद्यान की जैव विविधता पर पुस्तक का विमोचन करेंगी.
  • दोपहर 12.30 से 12:50 के बीच राष्ट्रपति निकेतन में जन्मदिन की शुभकामनाएं लेंगी.
  • शाम 4:35 से 04:50 बजे के बीच राजभवन, नैनीताल के 125 साल पूरे होने पर डाक टिकट का विमोचन करेंगी. राजभवन, नैनीताल पर बनी कॉफी टेबल बुक का प्रजेंटेशन लेंगी.
  • राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति रात्रि विश्राम करेंगी

21 जून 2025

  • सुबह 7:30 से 8:35 बजे के बीच राष्ट्रपति, अंतराराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी.
  • 07:35 से 08:00 बजे तक योग करेंगी.
  • 8:20 बजे योग में शामिल लोगों को संबोधित करेंगी.
  • 8:45 बजे राष्ट्रपति निकेतन पहुंचेगी.
  • 11:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी.
  • 12:15 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी.
राजपुर रोड का राष्ट्रपति आशियाना सामान्य जन के लिए खुल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 20 जून इसका विधिवत् उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति आशियाना परिसर के 132 एकड़ क्षेत्रफल में अत्याधुनिक पार्क,19.5 एकड़ भूमि पर लोवर एस्टेट है।

 

 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ा उपहार देंगीं। देहरादून का राष्ट्रपति आशियाना पहली बार सामान्य जन के लिए खोला जाएगा। आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरितिमा भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरा शहर और सामान्य लोग लाभान्वित होंगें। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *