पूरा टॉप ईरानी नेतृत्व शहीद,40 दिन का शोक,भारत में ईरानी अभिनेत्री खुश

खामेनेई का लास्ट X पोस्ट वायरल, जानें “In The Name Of Haidar” का क्या है मतलब?
खामेनेई के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से आखिरी पोस्ट फ़ारसी भाषा में किया गया. “Be nām-e nāmi-ye Heydar, alayhis-salām”. इसका अर्थ है- “हैदर (उन पर शांति हो) के पवित्र नाम से.” यह संदेश धार्मिक संदर्भ वाला माना जा रहा है और इसे श्रद्धांजलि या आध्यात्मिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

लास्ट पोस्ट श्रद्धांजलि या आध्यात्मिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

नई दिल्ली,01 मार्च 2026,अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump का दावा है कि ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई संयुक्त अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि “खामेनेई मर चुके हैं.”रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को अमेरिका और इजरायल ने खामनेई के दफ्तर पर हमला किया. ईरानी मीडिया ने भी उनकी मौत की पुष्टि की। एक टीवी प्रेजेंटर ने रोते हुए खबर सुनाई और बताया कि देश में 40 दिनों का शोक मनाया जाएगा.

इजरायली-US हमले में बेटी-दामाद और बहू-पोती की मौत… अब खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचा?
इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए. ऐसे में सवाल ये है कि अब खामेनेई के परिवार में कितने सदस्य रह गए हैं.

खामेनेई के परिवार में कौन-कौन है? 

इजरायली-अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई.इस हमले में उनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं,जिनमें उनकी बेटी,दामाद,बहू और पोती शामिल हैं. जानें कि अब उनके परिवार में कौन-कौन बचा है.

खामेनेई के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं. उनकी मौत के बाद उनके दूसरे सबसे बड़े बेटे मोजतबा हुसैनी खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर बनाया गया है. इजरायली-अमेरिकी हमले में मोजतबा की बीवी जहरा हद्दा अदील की भी मौत हो गई है.

हमले में खामेनेई की किस बेटी, दामाद और पोते की जान चली गई है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई  है।

खामेनेई के परिवार में कौन-कौन बचा?

खामेनेई की बीवी मंसूरेह खोजास्तेह बघेरजादेह हैं, जिन्होंने शायद ही कभी पब्लिक अपीयरेंस दी हो. उनके सबसे बड़े बेटे का नाम मुस्तफा हुसैनी खामेनोई हैं, जो पेशे से एक मौलाना हैं. मुस्तफा कोम एक मदरसे में पढ़ाते हैं. खामेनेई के सबसे छोटे बेटे मसूद हुसैनी खामेनेई हैं.

हमले में एक दामाद भी मारा गया

खामेनेई की तीन बेटियां- बुशरा और होदा और मीसम हैं. बुशरा के शादी मिस्बाह अल-होदा बाघेरी कानी और होदा की शादी मोहम्मद मोहम्मदी गोलपायगानी से हुई. इजरायली-अमेरिकी हमले में खामेनेई के किस दामाद की मौत हुई है, फिलहाल पता नही है. खामेनेई के कई नाती-पोतों की पहचान पब्लिक नहीं है.

लंदन में आलीशान घर, दुबई में पॉश विला… अरबों की संपत्ति के मालिक हैं अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोजतबा

Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद सत्‍ता मोजतबा खामेनेई के हाथों चली गई है. 56 वर्षीय मोजतबा खामेनेई पिछले कुछ दशकों में ईरानी राजनीति में एक शक्तिशाली व्यक्तित्व बने हैं।

मोजतबा खामेनेई एक प्रमुख शिया धर्मगुरु हैं और राजनीतिक तौर पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं

मोजतबा खामेनेई के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के साथ गहरे संबंध हैं

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश की कमान सौंपी गई है. मोजतबा खामेनेई वैसे तो पिता की तरह ही एक शिया धर्मगुरु हैं, लेकिन वह एक लग्‍जरी लाइफ जीते हैं. ईरान से लेकर लंदन तक में उनके कई घर और होटल हैं. मोजतबा खामेनेई अरबों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर से भी मोजतबा खामेनेई के अच्‍छे संबंध हैं.

मोजतबा खामेनेई कौन हैं?
हालांकि, मोजतबा खामेनेई ने सरकार या शूरा परिषद (जिसे ‘संरक्षक परिषद’ भी कहा जाता है) में कोई औपचारिक पद नहीं संभाला है. लेकिन ईरान प्रशासन में उनकी मजबूत पकड़ है.

धार्मिक और राजनीतिक वर्गों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी
ईरान की सत्‍ता पर पकड़ मजबूत करने के लिए पिछले कुछ सालों में मोजतबा खामेनेई ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) के बड़े अधिकारियों के साथ गहरे संबंध स्‍थापित किये हैं. मोजतबा खामेनेई ईरान के धार्मिक और राजनीतिक वर्गों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरे हैं. हालांकि, पिता के जीवित रहते हुए मोजतबा खामेनेई ने कभी लाइम लाइट में आने की कोशिश नहीं की. इसलिए उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को बहुत अधिक जानकारी नहीं है.

अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मोजतबा खामेनेई

ब्लूमबर्ग की एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई यूरोप और मध्य पूर्व के कई देशों में फैले एक बड़ा रियल एस्टेट साम्राज्य चलाते हैं, जिसमें दुबई में आलीशान संपत्तियां और विभिन्न यूरोपीय शहरों में आलीशान होटल शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, 56 वर्षीय धर्मगुरु उत्तरी लंदन के बिशप्स एवेन्यू में आलीशान घरों के मालिक हैं, जिसे ‘अरबपतियों की कतार’  भी कहते है. यह ब्रिटेन की राजधानी के सबसे महंगे इलाकों में से एक है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जांच में पता चला है कि लंदन की इन प्रमुख संपत्तियों का असली मालिकाना हक ईरान के सर्वोच्च नेता के बेटे के पास है. ब्लूमबर्ग के अनुसार, मोजतबा खामेनेई के रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में लंदन में 138 मिलियन डॉलर से अधिक मूल्य की एक आलीशान संपत्ति, दुबई के पॉश इलाके में एक विला और फ्रैंकफर्ट और मेजरका में उच्चस्तरीय होटल शामिल हैं।

खामेनेई की मौत पर खुश हुईं ईरानी-बॉलीवुड एक्ट्रेस, इजरायल-ईरान युद्ध पर कहा- ‘दम घुटने वाली सिचुएशन…’

Ayatollah Khamenei Death: अमेरिका-इजरायल के ईरान में अटैक के बाद सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह खामेनेई की मौत हो गई। इस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी  ने खामेनेई की मौत पर किया रिएक्ट। फोटो क्रेडिट- एक्स

दुनिया का एक कोना अशांति से गुजर रहा है। अमेरिका-इजरायल का ईरान के साथ युद्ध चल रहा है। हाल ही में इजरायल के अटैक के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर अत्ताउल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत हो गई।

खामेनेई की मौत पर ईरान में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। एक ओर लोग खामेनेई की मौत पर मातम मना रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर वहां के ही लोग खुशी मना रहे हैं। खामेनेई की मौत के बाद पहले एलनाज नोरौजी ने जश्न मनाया था और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने भी रिएक्शन दिया है।

खामेनेई की मौत पर मंदाना करीमी का पोस्ट
क्या कूल हैं हम 3, भाग जॉनी और रॉय जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं ईरानी मूल की भारतीय एक्ट्रेस मंदाना करीमी उन लोगों में एक हैं जो खामेनेई की मौत पर खुश हैं। वह सोशल मीडिया पर वीडियोज से इसका जश्न मना रही हैं।

शोक मनाने वाले एंकर का पोस्ट किया शेयर
उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक एंकर का खामेनेई की मौत का शोक मनाते वीडियो शेयर किया है जिसे उन्होंने हंसी वाले इमोटिकॉन के साथ शेयर किया है।

उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “IRIB के एंकरों को खामेनेई की मौत की खबर देते हुए रोते और विलाप करते हुए देखने जैसा कुछ नहीं।”

मंदाना करीमी ने एक और वीडियो शेयर किया है जिसमें एक बच्ची गाड़ी की छत से सिर निकालते हुए फ्रीडम महसूस कर रही है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, आज सुबह ईरानी लोग ऐसा महसूस कर रहे हैं।

इजरायल-ईरान युद्ध पर क्या बोलीं मंदाना?
मंदाना करीमी ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने US-इजरायल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध पर बात की थी। उन्होंने कहा था, “कभी-कभी लोग युद्ध को लेकर खुश नहीं होते हैं, वे दम घुटने वाली सिचुएशन खत्म होने पर खुश होते हैं।

उन्होंने यह भी कहक था, “जब आप सालों से प्रेशर में होते हैं, आपके सपने दिन-ब-दिन छोटे होने लगते हैं, आप हर सुबह एंग्जाइटी के साथ उठते हैं। कई लोग जंग को मुक्ति की तरह देखते हैं। वो इसलिए नहीं कि उन्हें तबाही पसंद है, बल्कि उनके पास खोने के लिए कुछ बचा ही नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *