उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026′ का ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026′ का ITC फॉर्च्यून हल्द्वानी में भव्य समापन
आतिथ्य, शिक्षा, स्वास्थ्य , रिटेल और व्यापार के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को किया गया सम्मानित
हल्द्वानी (नैनीताल) 08 फरवरी 2026। हल्द्वानी के प्रतिष्ठित होटल फॉर्च्यून वॉकवे मॉल (ITC होटल्स) में ‘उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स (UBEA) 2026’ का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। प्रीत टेक के आयोजित इस समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए उन उद्यमियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सेवा, शिक्षा, और आतिथ्य जैसे क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और प्रीत टेक के निदेशक, श्री दिलप्रीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य के विकास में छोटे और बड़े व्यवसायों की भूमिका पर जोर दिया।
प्रमुख श्रेणियों में विजेताओं की झलक:
समारोह में विभिन्न क्षेत्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को ट्राफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया:
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026: सम्मानित व्यवसायों की पूर्ण सूची
समारोह में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए निम्नलिखित उद्यमियों और संस्थानों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया:
आतिथ्य क्षेत्र (Hospitality)
* त्रिनंतरा रिसॉर्ट एंड स्पा, जिम कॉर्बेट (नैनीताल): यशवंत सिंह बिष्ट
* फॉर्च्यून वॉकवे मॉल, हल्द्वानी – ITC होटल्स (नैनीताल)
* वेलकमहोटल बाय ITC होटल्स, जिम कॉर्बेट (अल्मोड़ा): मार्क निकोलस
* सराका होटल्स एंड रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा): संजय सिंह
* वानप्रस्थ रिसॉर्ट्स (अल्मोड़ा): सीए (डॉ.) आलोक मिश्रा
* विलासिता रिसॉर्ट (हरिद्वार): राजीव सिंह चौहान
* जिंजर पंतनगर (उधम सिंह नगर): अमित कुमार पांडे
* जिंजर देहरादून (देहरादून): संजीव कुमार
* नमामि रिसॉर्ट्स LLP (टिहरी गढ़वाल): एम.डी. राजन
* विंटरलाइन गोल्ड रिसॉर्ट (पौड़ी गढ़वाल): संजय बंसल
* peaks and pines रिसॉर्ट (पौड़ी गढ़वाल): विकास अलवादी
शिक्षा क्षेत्र (Education)
* बीर्सहेबा स्कूल (अल्मोड़ा): दीपिका विल्सन
* सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नैनीताल): डॉक्टर प्रवींद्र रौतेला
* कैड इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्किल्स (उधम सिंह नगर): मयंक श्रीवास्तव
* बेलेज़ा डिवाइन प्राइवेट लिमिटेड (उधम सिंह नगर): देवांश बांगा
* इक ओंकार ग्लोबल एकेडमी (उधम सिंह नगर): सुखविंदर सिंह
* स्टडी अब्रॉड इमिग्रेशन कंसल्टेंट (हरिद्वार): प्रदीप कुमार
रिटेल और व्यापार (Retail)
* विगा वॉलपेपर हब (नैनीताल): विपिन कुशवाहा
* अशोका बेयरिंग एंटरप्राइजेज (उधम सिंह नगर): प्रियव्रत चितलांगिया
* आयन हाइड्रोटेक वॉटर सॉल्यूशंस (उधम सिंह नगर): सुखदेव सिंह
* परफेक्ट एंटरप्राइजेज (उधम सिंह नगर): अबरार अहमद
* लक्ष्मी एंटरप्राइजेज (देहरादून): विनोद नौटियाल
रियल एस्टेट और सेवा (Real Estate & Service)
* भूपी प्रॉपर्टी (देहरादून): भूपी प्रॉपर्टी
* वीकेजे प्रोजेक्ट्स (देहरादून): एम.एस. राणा
* अपलिफ्ट फाइनेंशियल कंसल्टेंसी सर्विसेज (हरिद्वार): अरुण चौधरी
* ब्लेस्ड मैकेनिक्स (नैनीताल): आशा वर्मा
कैफे और रेस्टोरेंट (Cafe/Restaurant)
* द कबाना (उधम सिंह नगर): वत्सल अग्रवाल
* काठीपुरा काठीरोल्स (उधम सिंह नगर): अरुण
विशेष सम्मान (Special Award)
* क्यू हेल्थ डायग्नोस्टिक्स (देहरादून): डॉक्टर शशांक प्रतीक (स्वास्थ्य क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु)
चीफ ऑर्गेनाइजर दिलप्रीत सिंह (निदेशक, प्रीत टेक) ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, कि “ITC फॉर्च्यून काठगोदाम में इस आयोजन का उद्देश्य राज्य की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना था। हमें खुशी है कि उधम सिंह नगर से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक के व्यवसाईयों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया”।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक, हल्द्वानी सुमित हृदयेश, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार श्रीमती रेनू अधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी भा.ज.पा उत्तराखंड कौस्तुभानंद, राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार दिनेश आर्य, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भारतीय पार्टी, अनुसूचित मोर्चा, उत्तराखंड समीर आर्य, सर्वश्री डी. सी.एस. रावत अध्यक्ष, बार एसोसियेशन, उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, सौरभ अधिकारी महासचिव, हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, नैनीताल, मंजीत सिंह राजू – गन्ना मंत्री, उत्तराखंड सरकार उपस्थित रहे।

