पकडे गये पत्रकार हेम भट्ट के दो हमलावर कैफ और ताबिश,तीसरे समीर की तलाश
साइड ना देने से नाराज थे हमलावर
पत्रकार हेम भट्ट पर कर डाला था हमला
देहरादून 07 फरवरी 2026।
पत्रकार हेम भट्ट पर हमला करने वाले मौहम्मद कैफ (पुत्र समर अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष ) व मौहम्मद ताबिश (पुत्र रियाज अहमद निवासी गांधी रोड, थाना कोतवाली, देहरादून, उम्र 20 वर्ष) गिरफ्तार कर लिए गए हैं.
साथ ही इनके साथी अभियुक्त समीर (निवासी मेंहुवाला) की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए अभियुक्तों के विरुद्घ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
देहरादून में पत्रकार पर हमला, पत्रकार संगठनों ने की हमलावरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
पत्रकार हेम भट्ट ने थाना डालनवाला में दी लिखित शिकायत में कहा था कि वे अपने ऑफिस जय भारत टीवी कॉन्वेंट रोड से कल शाम अपने घर शांति विहार हरिद्वार बाईपास की ओर जा रहे थे कि लगभग 05:50 बजे के आसपास एमकेपी चौक से आगे रेसकोर्स सड़क पर मुड़ते ही स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनकी बाईक को ओवरटेक कर गाली गलौच कर उनसे मारपीट शुरु कर कर दी और कहा कि बहुत न्यूज चलाता है। अब अगर न्यूज चलाई तो कहीं भी मिला तो तुझे जान से मार देंगें। हमलावरों की उम्र लगभग 22 से 25 साल लगभग रही होगी। लोगों के इकठ्ठा होने पर वे वहां से भाग गये।

पत्रकार पर इस प्रकार सरेआम हमले पर राजधानी देहरादून के पत्रकारों और पत्रकार संगठनों में भारी रोष था। इससे पुलिस पर भी भारी दबाव बन गया था।


