धामी के उच्च स्तरीय जांच आदेश, हेलिकॉप्टर दुर्घटना में छह तीर्थ यात्रियों की गई जान
Uttarkashi Helicopter Crash CM Dhami ordered a high-level inquiry six passengers died in accident
Uttarkashi Helicopter Crash: मुख्यमंत्री धामी ने दिए उच्च स्तरीय जांच आदेश, दुर्घटना में गई छह तीर्थ यात्रियों की जान
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कि भविष्य में दोबारा हेलिकॉप्टर दुर्घटना न हो, इसके लिए समुचित रणनीति और ठोस तकनीकी प्रबंध किए जाएं।
देहरादून 08 मई 2024। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्घटना की पारदर्शी जांच कर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं जिससे हेलिकॉप्टर दुर्घटना के कारणों का पता चल सके।
मुख्यमंत्री धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, कि भविष्य में दोबारा हेलिकॉप्टर दुर्घटना न हो, इसके लिए समुचित रणनीति और ठोस तकनीकी प्रबंध किए जाने चाहिए। उन्होने निर्देश दिए कि हेलिकॉप्टर संचालन में सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर सभी आवश्यक सुधार शीघ्र लागू किए जाएं। उन्होने यह भी कहा कि तीर्थयात्रियों समेत हर पर्यटक और स्थानीय व्यक्ति की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है।
गंगोत्री जाता हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त,छह दिवंगत, एक घायल
गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर में पायलट सहित सात लोगों ने खरसाली से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। वहां से श्रद्धालुओं को गंगोत्री धाम के दर्शन को जाना था। गंगनानी के समीप पहुंचने पर हेलिकॉप्टर अचानक अनियंत्रित हो गया और करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और पैरामिलिट्री के साथ स्वास्थ्य, वन विभाग की टीम ने दुर्घटनास्थल पहुंच कर खोज-बचाव अभियान शुरू किया। पांच लोगों ने वही दम तोड़ दिया था। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल थे, उसमें से भी एक व्यक्ति ने बचाव के बीच ही दम तोड़ दिया। बाकी बचे एक घायल को नटीण स्थित हेलिपैड से संजीवनी हेली सेवा के माध्यम से उपचार को एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
हेलिकॉप्टर में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात के पायलट सहित सात लोग सवार थे। पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने बताया कि दुर्घटना का आरण तकनीकी जांच से ही मालूम हो सकेगा। घायल उपचार को एम्स और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे गये हैं।
दुर्घटना में घायल– मख्तूर भास्कर निवासी आंध्र प्रदेश (51 वर्ष)
मृतक
1- विजयालक्ष्मी रेड्डी चिर्रा (पत्नी चिर्रा सुब्बा रेड्डी), मुंबई, महाराष्ट्र (57 वर्ष)
2- रोबिन सिंह पुत्र राम करण सिंह निवासी फतेहगंज, गुजरात (पायलट) (60 वर्ष)
3-राधा (पत्नी रामचन्द्र अग्रवाल) निवासी आलमगिरी गंज, बरेली, उत्तरप्रदेश (79 वर्ष)
4- एम. वेदावथी (पत्नी एम भाष्कर) निवासी अनन्तपुर, आंध्र प्रदेश (48 वर्ष)
5- कला सोनी (पुत्री चंद्रकांत सोनी) निवासी मुंबई, महाराष्ट्र (61 वर्ष)
6- रुचि अग्रवाल मुंबई, महाराष्ट्र (56 वर्ष)
Helicopter Broke into two pieces Bodies were taken out by cutting helicopter, pictures
खाई में गिरते ही हुए दो टुकड़े…हेलिकॉप्टर काटकर बाहर निकाले शव,चित्र
गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में पांच महिलाओं समेत 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।
गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था। वहां पर खोज-बचाव अभियान चला रहे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि घटना में हेलिकॉप्टर के भी दो टुकड़े हो गए थे। वहीं दो शव हेलिकॉप्टर में ही फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा। वहीं करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था।
बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने नौ बजे गंगनानी में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते ही जिला प्रशासन सहित पुलिस और पूरा सिस्टम अलर्ट पर दिखा। एसपी सरिता डोबाल सहित एडीएम पीएल शाह और एसडीएम शालिनी नेगी सभी विभागों की संयुक्त टीम बनाकर घटनास्थल पर पहुंचे।
तो वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ मास्टर कंट्रोल रूम से रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते रहे। साथ ही शासन से भी उचित मदद के लिए संपर्क में रहे।
करीब आधे से पौन घंटे के बीच खोज-बचाव टीमें गंगनानी पहुंच गई थी। करीब पांच घंटे चले बचाव बाद शव खाई से बाहर निकाले गये। हालांकि घायल जल्दी बाहर निकालकर उपचार को भेजा गया.
गंगनानी चौकी प्रभारी एएसआई हरिमोहन ने बताया कि हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर गंगोत्री हाईवे पर पहाड़ी से टकरा खाई में जा गिरा। इसमें उसके दो टुकड़े हो गए। उसमें सवार पांच लोग पहले ही बाहर छिटक गए थे।
दो शवों की स्थिति बहुत बुरी थी। दो शव हेलीकॉप्टर में ही फंसे थे। उन्हें निकालने को अभियान दल को कड़ा परिश्रम करना पड़ा। कटर से हेली काटा गया। उसके बाद शव बाहर निकाले जा सके। वहीं खाई में खड़ी चट्टान होने के कारण अभियान में मुश्किल आ रही थी। लेकिन सभी के प्रयास से अभियान को सफल बनाया गया।

