75000 करोड़ बजट वाली बीएमसी पर किसका लहरायेगा झंडा?

BMC Election: मुंबई में कितनी है हिन्दू-मुस्लिम आबादी, 30 फीसदी मराठी वोट किस पाले में जाएगा, जानें पूरा गणित
Maharashtra Nikay Chunav 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के लिए कल 29 नगर निकायों में मतदान होना है. इसमें सबकी निगाहें मुंबई में बीएमसी चुनाव में लगी हैं, जहां 227 सीटों पर चुनाव हो रहा है.

मुंबई 14 जनवरी 2025 । महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगर पालिका समेत 29 नगर निकायों में 15 जनवरी को वोट डाले जाएंगे. इसमें सबकी नजर 75 हजार करोड़ रुपये के बजट वाले बीएमसी पर है, जहां 227 वार्ड का चुनाव होना है. मुंबई में मराठी बनाम गैर मराठी मुद्दे को भी चुनाव में उभारने की भरपूर कोशिश की गई है. मराठी अस्मिता और मराठी मानुष का मुद्दा ठाकरे बंधुओं ने मुंबई में जोरशोर से उठाया है. मुंबई में क्या धार्मिक और जातिगत समीकरण हैं, आइए जानते हैं.

मुंबई की कितनी जनसंख्या?
महाराष्ट्र निकाय चुनाव के केंद्र मुंबई की कुल जनसंख्या अभी 1.87 करोड़ के करीब (नगर निगम क्षेत्र) बताई जाती है. पूरे मेट्रोपॉलिटन रीजन (MMR) की जनसंख्या 2.7 करोड़ के लगभग है. मुंबई में 67.39% हिन्दू, 18.56% मुस्लिम और करीब 4 प्रतिशत जैन  के  हैं. जबकि ईसाइयों की संख्या 3.72% है. बाकी सिख, पारसी और अन्य धर्मावलंबी हैं.

बीएमसी चुनाव में 227 वार्ड 
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में 227 वार्ड का चुनाव हो रहा है. शिवसेना यूबीटी में उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने राज ठाकरे की मनसे से हाथ मिलाया है.शिवसेना का करीब 25 साल से बीएमसी में दबदबा है. जबकि भाजपा ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ गठबंधन किया है.

BJP Shivsena Shinde
मराठी वोटर सबसे ज्यादा
BMC के 227 चुनाव वार्ड के जातिगत समीकरण में मराठी, उत्तर भारतीय, मुस्लिम, गुजराती और मारवाड़ी वोटरों की संख्या सर्वाधिक है. बीएमसी चुनाव 2017 में 227 पार्षद चुने गए थे. इसमें करीब 150-155 नगरसेवक मराठी भाषी थे. गैर मराठियों में 72 से 76 नगरसेवक उत्तर भारतीय, गुजराती और मुस्लिम थे. ठाकरे बंधुओं के साथ शिंदे गुट का फोकस मराठी मानुष पर है. भाजपा मराठी और उत्तर भारतीय दोनों को रिझा रही है.

मराठी : 25 से 30 प्रतिशत
उत्तर भारतीय : 22 से 25 प्रतिशत
मुस्लिम : 20 से 21 प्रतिशत
गुजराती, मारवाड़ी : 17 प्रतिशत
दक्षिण भारतीय व अन्य : 11 प्रतिशत
नवी मुंबई की जनसंख्या
नवी मुंबई की जनसंख्या भी मुंबई शहर के मुकाबले तेजी से बढ़ रही है. वहां हिंदू जनसंख्या करीब 80% और मुस्लिम आबादी लगभग 9 प्रतिशत है. बीएमसी, नवी मुंबई नगर निगम के अलावा पुणे, नागपुर, अमरावती, सोलापुर समेत 29 जगहों पर निकाय चुनाव हो रहा है.

Uddhav Thackeray Raj Thackeray

मुंबई में मराठी सबसे ज्यादा
मुंबई में करीब 30% वोटर मराठी हैं. शिवसेना एकनाथ शिंदे और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट और राज ठाकरे की मनसे ने इन पर पूरी ताकत झोंकी है. सेंट्रल मुंबई में दादर, परेल, लालबाग से लेकर गिरगांव और पुराने रिहायशी क्षेत्रों में मराठी वोटर सबसे ज्यादा है. बीएमसी के 40 से 45 प्रतिशत नगर सेवक इसी वर्ग से संबंध रखते हैं.

उत्तर प्रदेश,बिहार का कहां जोर
गैर मराठी वोटरों की बात करें तो मुंबई में 20 से 25 प्रतिशत उत्तर भारतीय मतदाता हैं. इसमें 80 प्रतिशत के लगभग उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं. कांदिवली, कुर्ला, गोरेगांव, मलाड, मीरा भयंदर, और घाटकोपर में उत्तर भारतीय जनसँख्या ज्यादा है.भाजपा के साथ कांग्रेस भी इन पर दांव लगा रही है.

1.15 लाख कर्मचारी 

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में लगभग 1.15 लाख कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें स्थायी और संविदा कर्मचारी दोनों शामिल हैं। यह संख्या भारत के सबसे बड़े शहरी स्थानीय निकायों में से एक है।
विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार:
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2011 की जनगणना के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका में लगभग 1,15,000 कर्मचारी थे।
अन्य हालिया रिपोर्टों में भी लगभग 1.15 लाख कर्मचारियों की संख्या का उल्लेख किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यह भारत के सबसे बड़े नागरिक नियोक्ताओं में से एक है।

कई राज्यों से ज्यादा बजट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *