अविमुक्तेश्वरानंद ने प्रशासन को भिजवाया आठ पेज का अंग्रेजी जवाब
‘हां मैं हूं शंकराचार्य…’, माघ मेला प्राधिकरण को अविमुक्तेश्वरानंद ने अंग्रेजी में चिट्ठी लिखकर दिया जवाब
प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से जवाब भेज दिया गया है. प्राधिकरण के 1 पेज का जवाब 8 पन्नों में अंग्रेजी में भेजा गया है।
प्रयागराज,21 जनवरी 2026, प्रयागराज माघ मेला प्राधिकरण की तरफ से स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को मंगलवार को नोटिस भेजा गया था. नोटिस में कहा गया है कि था कि आप कैसे खुद को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. जबकि यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में है. वहीं अब मेला प्राधिकरण के इस नोटिस का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की तरफ से जवाब दिया गया है. यह जवाब 8 पन्नों का है.
