उपद्रव में चार कांवडियें बंदी, हाईवे से दुकान तक हुआ था बवाल
हरिद्वार में 4 कांवड़िये पकड़, नेशनल हाईवे से लेकर दुकान तक मचाया था उत्पात
हरिद्वार 15 जुलाई 2025। हरिद्वार जिले में पुलिस ने सोमवार को दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे जाम करके कथित तोड़फोड़ और हंगामा करने की अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने चार कांवड़ियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह बहादराबाद में कुछ कांवड़ियों ने किसी मामूली बात पर दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे 334 पर रोहालकी फ्लाईओवर के पास उपद्रव किया और बैरिकेड लगाकर यातायात बाधित कर दिया, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर ज्वालापुर पुलिस क्षेत्राधिकारी अविनाश शर्मा पुलिस बल ले पहुंचे और उन्होंने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया। ज्यादातर कांवड़िये वहां से चले गए, लेकिन कुछ कांवड़िये नहीं माने और उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्दों के साथ उन पर एवं आते-जाते वाहनों पर पथराव किया।
दो गिरफ्तार, कई अन्य पर केस दर्ज
पुलिस के अनुसार, हल्का बल प्रयोग कर कांवड़ियों को तितर-बितर कर पथराव करते दो लोगों को पकड़ गया, जबकि अन्य भाग गए।पुलिस ने बताया कि पकडो हुओं की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खतौली के अभिषेक (21 वर्ष ) तथा नोएडा के सेक्टर 73 के यश सिंह (18 वर्ष) निकली। पुलिस ने बताया कि अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी नेशनल हाईवे को बाधित करने, पुलिस के खिलाफ अपशब्द कहने तथा पथराव करने के आरोप में मुकदमा लिखा गया है।
चश्मे की दुकान में तोड़फोड़ में भी दो पकडे
इसके अलावा, हर की पौड़ी स्थित शिव विश्राम गृह के पास एक दुकान में तोड़फोड़ संबंधी वायरल वीडियो की जांच कर पुलिस ने दो कांवड़िये पकडे हैं। पुलिस ने बताया कि चश्मा लेने को लेकर हुए मामूली विवाद में आरोपितों ने दुकान में तोड़फोड़ की थी। वीडियो में दिख रहा है कि कांवड़िये लाठी लेकर दुकान में लगे चश्में चकनाचूर कर रहे हैं, टूटे हुए शीशे सड़क पर बिखरे हुए हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा लिख दो जनें गिरफ्तार किये है जिनकी पहचान हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले मुकेश उर्फ झंडू (34 वर्ष) तथा मुकेश उर्फ काणा (20 वर्ष) के रूप में हुई है।

