काले घने बालों को 11 वर्षीय साधना  !, अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हल्द्वानी की रेणु का नाम

हल्द्वानी की रेणु ने 11 साल से बाल नहीं कटवाये हैं. आज उनके बालों की लंबाई 8 फीट 10 इंच यानी 271.50 सेंटीमीटर है.
RENU DHARIYAL GUINNESS WORLD RECORD
काली घनी जुल्फों से कमाल!

हल्द्वानी 09 अगस्त 2026 : उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली रेणु धारियाल इन दिनों चर्चाओं में हैं. रेणु धारियाल को ‘दुनिया के सबसे लंबे बालों वाली महिला’ का सम्मान मिला है. रेणु धारियाल के बाल 8 फीट 10 इंच लंबे हैं. इसके लिए रेणु धारियाल ने वर्षों परिश्रम किया है.

रेणु धारियाल अब दुनिया में अपने बालों के लिए पहचानी जाएंगी. रेणु ने 8 फीट 10 इंच यानी 271.50 सेंटीमीटर लंबे बालों के साथ जीवित महिला के सबसे लंबे बालों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रेणु ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा है. आलिया के बालों की लंबाई 257.33 सेंटीमीटर अंकित थी. रेणु के बालों की लंबाई दुनिया के अब तक के सबसे लंबे व्यक्ति रॉबर्ट वाडलो की 272 सेंटीमीटर लंबाई से भी मात्र कुछ सेंटीमीटर कम है. इस रिकॉर्ड के पीछे सिर्फ लंबे बाल नहीं, बल्कि करीब एक दशक का धैर्य और देखभाल है.उनके असाधारण लंबे बालों ने उन्हें दुनिया में पहचान दिलाई है।

हल्द्वानी की रेनू धरियाल ने अपने 8 फीट 10 इंच लंबे बालों के चलते दुनिया में पहचान बनाई है। उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर दर्ज की गई है। इसके साथ ही रेनू का नाम प्रतिष्ठित जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ है। उन्होंने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आलिया के बाल 257.33 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 5.3 इंच लंबे थे।

22:49

27

उनका कहना है कि वह बालों की देखभाल में केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से दूरी रखती हैं। वह प्राकृतिक तरीकों को प्राथमिकता देती हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वह केमिकल-फ्री घरेलू हेयर ऑयल और शैंपू बनाने के तरीके भी शेयर करती हैं।

महिलाओं से शेयर करती हैं ब्यूटी टिप्स

रेनू सिर्फ लंबे बालों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने कंटेंट के लिए भी जानी जाती हैं। वह कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर हैं। अपने प्लेटफॉर्म के जरिए वह दूसरी महिलाओं के साथ बालों और खूबसूरती से जुड़े टिप्स शेयर करती हैं।

रेनू हल्द्वानी में अपने पति और बच्चों के साथ रहती हैं। उनके असाधारण रूप से लंबे बाल अब उनके लिए सिर्फ खूबसूरती की पहचान नहीं, बल्कि दुनिया में रिकॉर्ड बनाने की वजह भी बन गए हैं।

रेनू लंबे बालों को लेकर सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। वह यूट्यूब चैनल के जरिए महिलाओं को बालों की देखभाल और घरेलू हेयर केयर के टिप्स देती हैं। उनका कहना है कि उन्होंने 2015 से बाल बढ़ाना शुरू किया और तब से उन्हें कटवाया नहीं है।

अप्रैल में हल्द्वानी पहुंची रिकॉर्ड की टीम

रेनू के रिकॉर्ड की पुष्टि अप्रैल में हुई, जब जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम उनकी बालों की लंबाई मापने के लिए हल्द्वानी पहुंची। माप में उनके बालों की लंबाई 271.50 सेंटीमीटर यानी 8 फीट 10 इंच दर्ज की गई।

इस उपलब्धि के साथ रेनू ने यूक्रेन की आलिया नासिरोवा को पीछे छोड़ दिया। आलिया के नाम 257.33 सेंटीमीटर लंबे बालों का रिकॉर्ड दर्ज था।

2015 से नहीं कटवाए बाल

रेनू के मुताबिक, वह 2015 से लगातार अपने बाल बढ़ा रही हैं। उन्होंने तब से बाल नहीं कटवाए हैं। भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा का प्रतीक माना जाता है। इसी सोच ने उन्हें बालों को लंबा करने के लिए प्रेरित किया।

उनके बाल घने, काले और चमकदार हैं। इतने लंबे बालों को संभालना आसान नहीं है।

RENU DHARIYAL GUINNESS WORLD RECORD
रेणु धारियाल
रेणु धारियाल ने 2015 से अपने बाल कटवाना बंद कर दिया था. भारतीय संस्कृति में लंबे बालों को सुंदरता और परंपरा से जोड़कर देखने की सोच ने भी उन्हें बाल लंबे करने को प्रेरित किया. इतने लंबे बालों को संभालना अपने आप में किसी चुनौती से कम नहीं है. रेणु अपने बालों को जमीन से दूर रखने को उन्हें एक खास और जटिल चोटी में बांधकर रखती हैं.बालों को धोने और सुलझाने में उन्हें घंटों का समय लग जाता है. रेणु के बालों की विशेषता सिर्फ उनकी लंबाई नहीं, बल्कि उनकी देखभाल का तरीका भी है.

RENU DHARIYAL GUINNESS WORLD RECORD
बाल हैं कमाल
रेणु के अनुसार उनका हेयर केयर रूटीन पूरी तरह प्राकृतिक है. वह अपने बाल रासायनिक उत्पादों से बचा कर रखती हैं. घरेलू तरीके से तैयार किए गए हेयर ऑयल और शैंपू का इस्तेमाल करती हैं. रेणु खुद एक कंटेंट क्रिएटर और यूट्यूबर भी हैं. अपने बालों की देखभाल से जुड़े टिप्स दूसरी महिलाओं को बताती समझाती हैं. यानी उत्तराखंड के हल्द्वानी की रेणु के बालों ने सिर्फ लंबाई का रिकॉर्ड नहीं बनाया, बल्कि उनके वर्षों के उत्साह  , धैर्य और प्राकृतिक देखभाल की कहानी को भी दुनिया तक पहुंचाया है.

RENU DHARIYAL GUINNESS WORLD RECORD
कौन हैं रेणु धारियाल
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के जीवन में तनाव है. तनाव का असर शरीर पर भी पड़ता है. इसके कारण चिंता, अनिद्रा, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, गैस, अम्लता, माइग्रेन, बाल झडने जैसी बीमारियां होने लगती हैं. रेणु धारियाल के बाल उनके स्वास्थ्य का भी लक्षण  हैं. सालों से वे बालों के सहेजने के लिए रासायनिक उत्पादों से दूर हैं. जिसका फायदा उन्हें स्वस्थ स्वास्थ्य के रूप में मिला है.

रेणु धारियाल सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं. वे लोगों से साथ अपने अनुभव बताती हैं. जिसमें वे लाइफस्टाइल, हेयर टिप्स शेयर करती हैं. साथ ही वे आयुर्वेद के उपाय भी बताती हैं.

 

TAGGED:

रेणु धारियाल लंबे बाल रिकॉर्ड
रेणु धारियाल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
रेणु धारियाल हेयर टिप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *