खेसारी
छपरा में छोटी की ‘बड़ी’ जीत, खेसारी यादव को यूं दी पटखनी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में छपरा सबसे चर्चित सीट रही, जहां भाजपा उम्मीदवार छोटी कुमारी ने भोजपुरी सुपरस्टार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव को बड़े अंतर से हराया.छोटी कुमारी ने जीत का श्रेय जनता के भरोसे,प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कामों को दिया.उन्होंने कहा कि छपरा का विकास तेज गति से आगे बढ़ायेंगें.
छपरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार छोटी कुमारी की जीत (Photo: Screengrab)
छपरा ,14 नवंबर 2025,बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई मायनों में खास रहा, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों में छपरा की सीट रही. यह सीट पूरे राज्य की हॉट सीट मानी गई क्योंकि यहां मुकाबला भोजपुरी फिल्म उद्योग के बड़े नाम और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव और भाजपा की महिला उम्मीदवार छोटी कुमारी के बीच था. राजनीतिक विश्लेषक इस सीट पर पूरे चुनाव का सबसे ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रहे थे.
