छात्रवृत्ति घोटाला: मदरसे का नाम सरस्वती शिशु मंदिर!!!

Scholarship scam in madrasas CM Dhami orders investigation
उत्तराखंड में सरस्वती शिशु मंदिर के नाम पर मदरसा, चल रही गजब धांधली
देहरादून/ऊधमसिंह नगर 20 जुलाई 2025 । उत्तराखंड के मदरसों में स्कॉलरशिप धांधली का मामला सामने आया है। ऊधमसिंह नगर   में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल नाम से एक मदरसा चल रहा था, जिसमें बच्चों के बारे में दी गई जानकारी संदिग्ध पाई गई। मुख्यमंत्री  धामी ने जांच के आदेश दिए है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में कुछ अल्पसंख्यक संस्थानों में छात्रवृत्ति के नाम पर किए जा रहे घपलों की जांच के आदेश दिए हैं। ऊधमसिंह नगर  में सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल को अल्पसंख्यक विद्यालय दिखाकर छात्रवृत्ति लेने के मामले के बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इसके आदेश किए। विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण डॉ. पराग मधुकर धकाते को जांच सौंपते हुए दो हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बकौल धकाते, पूरे राज्य में छात्रवृत्ति के प्रकरणों की जांच की जाएगी।

यह है मामला
ऊधमसिंह नगर  में वर्ष 2021-2022 और 2022-2023 में राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर दर्ज किए अल्पसंख्यक छात्रवृति आवेदकों की प्रमाणिकता जांचने को जिले 796 बच्चों के दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई थी। इनमें छह मदरसों और अन्य संस्थानों में पढ़ने वाले 456 बच्चों के बारे में जानकारी संदिग्ध पाई गई है। अधिकारियों तब हैरान रह गए जब उन्होंने पाया कि इन स्कूलों में किच्छा के एक सरस्वती शिशु मंदिर का नाम भी शामिल है। दूसरा इसका संचालक का नाम मोहम्मद शारिक-अतीक बताया गया है। राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल के अनुसार यहां 154 अल्पसंख्यक बच्चों का पढ़ना बताया गया है। विशेष सचिव ने ऊधमसिंह नगर   की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नंदिनी सिंह को जांच के लिए निर्देश दिए हैं।

इस बारे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि राज्य में राष्ट्रीय छात्रवृति पोर्टल में दी गई आवेदकों की जानकारी संदेहास्पद प्रतीत हुई है। इसमें सरस्वती शिशु मंदिर के नाम से छात्रवृत्ति लिए जाने का प्रकरण भी सामने आया है। इसकी जांच करने के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के विशेष सचिव को निर्देशित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *