जबलपुर लव जिहाद:अमन राज है अमन खान,जिम ट्रेनिंग में बैड टच,धर्मांतरण को दबाव,जेल
He does bad touch and incites conversion, Serious allegations against gym trainer in Jabalpur MP
ट्रेनिंग के बहाने बेड टच और धर्मांतरण को उकसावा; MP में जिम ट्रेनर पर गंभीर आरोप
हिंदू संगठन ‘टाइगर फोर्स’ कार्यकर्ता संजना विश्वकर्मा ने बताया कि लंबे समय से ट्रेनिंग में बेड टच की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन कोई आगे आकर शिकायत करने को तैयार नहीं था। जब पीड़िता ने हमारे पास शिकायत की तो हम उसकी मदद करने आए हैं।
जबलपुर 17 जुलाई 2025। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एक जिम में कार्यरत एक युवती लेकर पुलिस थाने पहुंचे और उसके समर्थन में थाने का घेराव कर दिया। 21 साल की यह युवती एक जिम में रिसेप्शनिस्ट है। उसने वहीं काम करने वाले एक मुस्लिम जिम ट्रेनर पर छेड़खानी, बेड टच, गाली-गलौज और धर्म परिवर्तन को दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित पकड़ लिया ।
ट्रेनिंग देने के बहाने बेड टच करता है अमन
युवती ने पुलिस को बताया कि वह साईं फिटनेस जिम में जॉब करती है, जिम में एक ट्रेनर अमन खान है। वह प्रैक्टिस कराते हुए हिन्दू लड़कियों को बेड टच करता है, और इस्लाम के फायदे बताते हुए धर्मांतरण को उकसाता भी है। वह लड़कियों को इस्लाम में आने के फायदे बताते हुए कहता था कि इसके बदले में बहुत सी चीजें भी मिलने लगेंगी। युवती के मुताबिक जब उसने युवक की शिकायत जिम मालिक से की तो अमन नाराज हो मुझे गालियां और धमकियां देने लगा। वह कहता है कि तेरा जिम आना बंद करवा दूंगा। पहले भी कुछ लड़कियां उससे डरकर जिम से जॉब छोड़ चुकी हैं। उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
शिकायत की तो धमकाने लगा आरोपित
युवक की धमकियों से परेशान पीड़िता हिन्दू संगठन की शरण में पहुंची और मदद मांगी। तब संगठन के लोगों ने जबलपुर में आधारताल थाने का घेराव करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तुरंत उसकी गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़े एक्शन की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दो महीने से जिम में नौकरी कर रही है पीड़िता
जबलपुर के आधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि युवती के अनुसार उसने दो महीने पहले जिम में रिसेप्शन की नौकरी शुरू की थी। यहां अमन खान नाम लड़कियों को ट्रेनिंग देता है। वह मौका देख अक्सर मुझे बेड टच कर लेता था। इस बारे में मैंने फिटनेस सेंटर मालिक से भी अमन की शिकायत की, उन्होंने अमन को समझाया भी। लेकिन इसके बाद अमन मेरे साथ गाली-गलौज कर धमकी भी देने लगा।
मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा लिख आरोपित को ढूंढना शुरु किया, लेकिन आरोपित को इसकी भनक लग गई और वह वहां से भाग निकला। इसी बीच पुलिस को पता लगा कि अमन जिम में सामान उठाने आया हुआ है, पुलिस ने फौरन वहां पहुंच अमन को पकडॄ लिया।
हिंदू संगठन बोला- लंबे समय से मिल रही थी शिकायतें
पीड़िता के साथ थाने पहुंची हिन्दू संगठन ‘हिंदू टाइगर फोर्स’ की संजना विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि आरोपित ट्रेनर का नाम अमन खान है और वह जिम में आने वाली महिलाओं और युवतियों को अपना नाम अमन राज बताता है। हमें लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि इस जिम में ट्रेनिंग के नाम पर लड़कियों को बेड टच किया जाता है। लेकिन डर से कोई शिकायत नहीं कर रहा था। अब जब पीड़िता हमारे पास आई और मदद मांगी तो हम उसके समर्थन में यहां आए हैं। हमने प्रशासन से मांग की है कि जिस जिम में महिला ट्रेनर नहीं है, वे बंद हों।
