प्रथम ग्राम माणा पहुंचे ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, सैन्य जवानों और ग्रामीणों से मिले,सपरिवार किये बदरीनाथ दर्शन
देश के प्रथम ग्राम माणा पहुंचे कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी, सैन्य जवानों और ग्रामीणों से की भेंट 
माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पाद खरीद डिजिटल पेमेंट से भुगतान कर डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन का संदेश दिया
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत श्रमिकों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन करते मंत्री गणेश जोशी
देहरादून/चमोली, 20 नवम्बर। प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी जनपद चमोली स्थित देश के प्रथम ग्राम माणा पहुंचे। मंत्री जोशी ने माणा आगमन पर भारतीय सेना के जवानों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम पूछ उनका उत्साह एवं सेवा भाव सराहा।
इसके उपरांत ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने माणा बाजार का भ्रमण कर स्थानीय जनों, तीर्थयात्रियों एवं दुकानदारों से भेंट कर उनकी समस्यायें सुन सुझावों लिये। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्था एवं सुविधाओं की भी जानकारी ली। माणा बाजार में मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय उत्पाद खरीद कर डिजिटल पेमेंट से भुगतान किया और डिजिटल लेनदेन प्रोत्साहन का संदेश दिया।

मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उन्होने अन्तिम ग्राम माणा को देश का प्रथम ग्राम बना विकास का दृष्टिकोण बदल दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की संस्कृति, परंपरा एवं देशभक्ति पूरे उत्तराखण्ड के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने को निरंतर प्रयास करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही है। सरकार समूहों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में 1.65 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी बनाना राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण व आजीविका वृद्धि के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है।
इस बीच मंत्री गणेश जोशी ने बदरीनाथ धाम से लौटते समय वृद्ध बद्री के पास अपना यात्रा दल रोक कर बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्यरत श्रमिकों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन अभिनंदन किया। उन्होंने सभी कार्मिकों का कार्यनिष्ठा सराहते हुए कहा कि कठोर परिस्थितियों में भी आप सभी जिस भावना और समर्पण से कार्य कर रहे हैं, वे इसके लिए नतमस्तक हैं।
इस पूरे समय बद्री केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती सहित अन्य लोग भी रहे।
बदरीनाथ धाम में सपरिवार पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर की प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
इससे पूर्व प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी आज प्रातः परिवार सहित श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने विधिवत हवन-यज्ञ एवं पूजा-अर्चना कर भगवान बदरीविशाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंत्री जोशी ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामनाएँ कीं।
धाम में पहुंचे तीर्थयात्रियों से मंत्री गणेश जोशी ने यात्रा व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बीकेटीसी द्वारा की गई व्यवस्थाओं के लिए बीकेटीसी की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बड़े बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान में विकास कार्य कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन के लिए निरंतर प्रयासरत है।
बदरीनाथ यात्रा के दौरान मंत्री जोशी ने रावल एवं तीर्थ पुरोहितों से भेंट की और हक-हकूकधारियों से आत्मीय संवाद किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके सुझाव भी सुने। मंत्री जोशी ने कहा कि बदरीनाथ धाम की आध्यात्मिक गरिमा और क्षेत्रीय विकास को सरकार कटिबद्ध है।
इस अवसर पर मंत्री की सहधर्मिणी श्रीमती निर्मला जोशी, बद्री केदार समिति उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, रावल अमरनाथ नंबूदरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्री केदार विजय थपलियाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

