दो दिवसीय नवग्रह महामंडल विधान का शुभारंभ
देहरादून 16 अगस्त 2025। परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज के मंगल सानिध्य में आज शनिवार 16 अगस्त 2025 को श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर जी गाँधी रोड पर दो दिवसीय नवग्रह महामंडल विधान का शुभारम्भ हुआ। विधान में देहरादून के अलावा बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने भी सम्मिलित होकर धर्मलाभ लिया। बाहर से पधारे गुरुभक्तों का पुष्प वर्षायोग समिति ने अतिथि सत्कार किया ।
इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री सौरभ सागर ने कहा कि जैन धर्म में, नवग्रह मंडल विधान नौ ग्रहों (नवदेवता) की पूजा करने की एक विधि है, जो ज्योतिष के ग्रहों से अलग हैं। यह एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है जिसमें नवग्रहों (अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय, साधु, ज्ञान, दर्शन, चरित्र, और तप) के लिए मंडल में विशेष स्थान बनाए जाते हैं।
नवग्रह मंडल विधान में, नौ देवताओं के लिए मंडल में नौ स्थान होते हैं। ये देवता जैन धर्म में पूजनीय हैं और उनकी पूजा करने से सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है।
इसी श्रृंखला में आज महाराज श्री सौरभ सागर के सानिध्य में श्री आदिनाथ धर्मार्थ चिकित्सालय में डॉक्टर अंशिका जैन ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जिसमें विभिन्न तरह की जांच निशुल्क उपलब्ध कराई गई । इसमें 70 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

