प्लंबर को आया लालच: रायपुर में दंपत्ति और नौकरानी की हत्या

cec gyanesh kumar
केदारनाथ यात्रा 2026
uttarakhand congress
एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली
❯

ETV Bharat Uttarakhand
उत्तराखंड

uttarakhand

Language Menu
English
हिंदी
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
छत्तीसगढ़
झारखंड
दिल्ली
बिहार
मध्य प्रदेश
राजस्थान
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
অসমীয়া
বাংলা
ગુજરાતી
ಕನ್ನಡ
മലയാളം
मराठी
ଓଡିଆ
ਪੰਜਾਬੀ
தமிழ்
తెలుగు
ఆంధ్రప్రదేశ్
తెలంగాణ
اردو
लाइव
राज्य
भारत
चैंपियन
मनोरंजन
ओपिनियन
सुखीभव:
धर्म
बिजनेस खबरें
फोटो गैलरी
ETV Bharat / state

दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर से दहला देहरादून, बुजुर्ग दंपति और हेल्पर की हत्या, पड़ोसियों ने आरोपी को दबोचा

राजधानी देहरादून से सनसनीखेज खबर सामने आई है. रायपुर क्षेत्र में घर में घुसकर तीन लोगों की हत्या की गई है.
Etv Bharat
मौके पर पहुंची पुलिस. (ETV Bharat)
author img
By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : October 6, 2026 at 4:56 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रायपुर थाना क्षेत्र में विष्णु लोक में घर में घुसे बदमाश ने तीन लोगों का मर्डर कर दिया. पुसिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी ने 85 साल के रमेश कपूर, उनकी 76 साल की पत्नी रजनी कपूर और 45 साल की घरेलू सहायक शीला की हत्या की है. वारदात दोपहर बाद तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है.

शुरुआती पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी प्लंबर का काम करता है और वो बुजुर्ग दंपति से परिचित था. प्लम्बिंग के काम को लेकर ही कपूर दंपति ने उसे घर बुलाया था. काम पूरा करने के बाद आरोपी की बुजुर्ग दंपति से कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.

दरअसल, देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र में विष्णु लोक कॉलोनी है. वहीं पर मकान नंबर 16 में कपूर दंपति रहते हैं. पड़ोस में रहने वाली भारती भंडारी के मुताबिक, दिन में तीन बजे के आसपास वो अपने घर में थी, तभी उन्हें पड़ोस में रहने वाले कपूर दंपति के घर में शोर-शराबे की आवाज सुनी.

देहरादून में दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर (ETV Bharat)

शोर शराबे की आवाज सुनकर भारती भंडारी बाहर आई तो देखा कि एक युवक पेचकस से सामने के घर में काम करने वाली एक नौकरानी पर वार कर रहा है. यह सब देखकर भारती भंडारी ने शोर मचा दिया. भारती का कहना है कि जैसे ही उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो पेचकस हाथ में लिए वो युवक उनकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी कपूर निवास की तरफ भागे. इस कारण वो युवक डरकर भाग गया. हालांकि, घर के बाहर बैठे एक व्यक्ति ने युवक को कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया.

इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लिया और आस पड़ोस के लोगों की मदद से कपूर दंपति और उनकी घरेलू सहायक को तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

मृतक के पड़ोसी विष्णु राणा बताते हैं कि,

एक लड़का सफेद शर्ट पहनकर यहां आया हुआ था और वो बहुत तेजी से जा रहा था. उसके पीछे एक लड़का आया जिसने बताया कि इस व्यक्ति ने कहीं चोरी की है और महिलाएं वहां चिल्ला रही हैं. तो हमने उसको वहीं पर पकड़ा. उसके कपड़ों में खून लगा हुआ था. जब कपूर दंपति के घर पर देखा तो तीनों अधमरे पड़े थे और खून काफी बिखरा हुआ था. पेचकस वहां पर पड़ा हुआ था.

जब लड़के को लेकर आए तो उसने आंटी की चेन फेंकने की कोशिश कर रहा था, जिससे ये साबित हो गया कि इसी ने ये सब किया है. फिर हमने पुलिस को सूचना दी. एंबुलेंस के लिए भी फोन किया. लेकिन कोई नहीं आया तो एक आदमी को भेजा गया जो खुद पुलिस को लेकर आया और पड़ोसी की गाड़ी लेकर अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया.

मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो पुणे और दिल्ली में रहते हैं. इस घटना के बाद पूरे इलाके में डर का माहौल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. मौके पर पहुंचे एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

आज दिन में पुलिस को सूचना मिली कि विष्णु लोक कॉलोनी तपोवन रोड के पास एक बुजुर्ग दंपति जो यहां पर रहते थे, उनकी दर्दनाक तरीके से हत्या की गई है. बीच-बचाव में उनके घर में काम कर रही मेड को भी पेचकस मारा गया है. उनको जब हॉस्पिटल ले गए तो तीनों को ही मृत घोषित किया गया है. जो पुरुष हैं वो भेल से रिटायर्ड हैं.
– प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी देहरादून –

पढ़ें—

तीन साल से चल रहा था अफेयर, खुल न जाए रिश्ते का ‘राज’, कर डाली पति की हत्या
मामूली से झगड़े में युवक की घर बुलाकर की हत्या, गोली मारकर किया मर्डर, भगवानपुर का मामला
For All Latest Updates

Follow Us
TAGGED:

HUSBAND WIFE MURDER DEHRADUN
DEHRADUN RAIPUR MURDER
देहरादून में ट्रिपल मर्डर
दंपति और नौकरानी की हत्या
TRIPLE MURDER IN DEHRADUN
संबंधित ख़बरें
Etv Bharat
स्पा सेंटर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी व मारपीट का आरोप, 25-30 लोग पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार का मामला

October 6, 2026 at 5:58 PM IST
RELIEF TO ASSISTANT TEACHERS
सहायक अध्यापकों को राहत, हाईकोर्ट ने कथित अतिरिक्त वेतन की वसूली पर लगाई रोक

October 6, 2026 at 5:46 PM IST
UTTARAKHAND HIGH COURT
उत्तराखंड में IAS, IPS, IFS तबादलों पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य से दो सप्ताह में जवाब तलब

October 6, 2026 at 5:27 PM IST
Womens Conference
8 और 9 अक्टूबर को दिल्ली में होगा महिला राष्ट्रीय सम्मेलन, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर होगा मंथन

October 6, 2026 at 5:08 PM IST
लेटेस्ट
क्या मुंबई से हिमाचल शिफ्ट हो रहे आदित्य धर-यामी गौतम? धुरंधर डायरेक्टर की टीम ने बताई सच्चाई

स्पा सेंटर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी व मारपीट का आरोप, 25-30 लोग पर मुकदमा दर्ज, हरिद्वार का मामला

सहायक अध्यापकों को राहत, हाईकोर्ट ने कथित अतिरिक्त वेतन की वसूली पर लगाई रोक

देश में खुलेंगे बंपर रोजगार के रास्ते: मोदी सरकार ने छोटे-मध्यम उद्योगों के लिए 10,000 करोड़ के फंड को दी मंजूरी

Vivo S2 FE भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी के साथ आया नया मिड-रेंज फोन

Quick Links / Policies
CONTACT US
ABOUT US
AUTHORS
CSR POLICY
PRIVACY POLICY
CODE OF ETHICS
TERMS & CONDITIONS
AWARDS
संपादक की पसंद
चिट्ठी, यात्रा और बवाल: हरीश रावत की ‘अलग लाइन’ या 2027 से पहले कांग्रेस की नई रणनीति?

SIR के बाद उत्तराखंड में बदला मतदाता गणित, इन विधानसभा सीटों में पड़ा सबसे ज्यादा असर

कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकता है 30 फीसदी सीटों का चुनावी गणित, कहीं प्रत्याशी नहीं तो कहीं हार का डर!

ChatGPT Plus: भारत में मिल रहा फ्री सब्सक्रिप्शन, सिर्फ इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

ETV Bharat Logo
Copyright © 2026
Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd.,
All Rights Reserved.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *