बरेली जिम जिहाद: वजन घटाने आई डॉक्टर से अकरम और आलम का गैंगरेप,ब्लैकमेलिंग
शॉर्ट वीडियो
होम
राशिफल
ई-पेपर
राज्य चुनें
Sat, May 30, 2026 | Updated 03:34 PM IST
सब्सक्राइब करें
profile pic
होम
ताज़ा
ब्रेकिंग
राष्ट्रीय
दुनिया
राशिफल
बिजनेस
क्रिकेट
मनोरंजन
फोटो-स्टोरीज़
अध्यात्म
लाइफस्टाइल
टेक-ज्ञान
ऑटो
पॉलिटिक्स
Did You Know
एक्सप्लेनर
लाइव न्यूज़
शिक्षा
जॉब्स
कैरियर
वायरल
जागरण इमर्सिव
बढ़ता यूपी
IPL 2026
मिडिल ईस्ट संकट
Jagran Reviews
हिंदी हैं हम
स्मार्ट चॉइस
विज्ञापन हटाएं
सिर्फ खबर पढ़ें
Hindi News
uttar-pradesh
bareilly-city
जिम संचालक ने डॉक्टर महिला को नशीली ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म, 50 लाख की मांगी रंगदारी, गिरफ्तार
बरेली में अल्टीमेट फिटनेस जिम के संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम ने एक महिला डॉक्टर को नशीली ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना का वीडियो बनाकर डॉक्टर को ब्लैकमेल किया और 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी
हिंदू महिला डाक्टर से दुष्कर्म का आरोपित अकरम बेग साथ में उसका भाई आलम सौ. पुलिस
प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर करता बेहोश, जिम के अंदर बने कमरे में की घटना
बरेली। सिविल लाइंस में बड़ा डाकखाना के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस जिम में हिंदू महिला डाॅक्टर से दुष्कर्म किया गया। जिम संचालक अकरम बेग व उसके भाई आलम ने उनकी प्री वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाई और जिम के अंदर बने कमरे में घटना को अंजाम दिया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे से पूरी घटना का वीडियो रिकार्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे।
आरोपित अकरम ने महिला से पहले 10 लाख और फिर बाद में 50 लाख रंगदारी मांगी। नहीं देने पर जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से कई नशीली दवाएं भी मिली हैं।
कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला डाॅक्टर ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उन्होंने सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम ज्वाइन की थी। वहां पर उनकी मुलाकात आर्मी साल्वेशन रोड निवासी जिम संचालक अकरम बेग से हुई थी। अकरम ही जिम का ट्रेनर भी है।
महिला डाॅक्टर का आरोप है कि जिम कराने के बहाने अकरम ने महिला डाॅक्टर से जान पहचान बढ़ाई और फिर दोस्ती कर ली। वह फिटनेस के लिए रोज उन्हें प्री वर्कआउट ड्रिंक खुद बनाकर देता था। आरोप है कि उसी ड्रिंक में आरोपित नशे की गोलियां मिलाकर देने लगा।
आरोप है कि डाॅक्टर की नशे की हालत में आरोपित ने जिम में ही बने कमरे में उनसे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बना लिया। जब महिला डाॅक्टर को इसका आभास हुआ तो उन्होंने दूरियां बनाना शुरू किया तो आरोपित ने उन्हें अपने फोन में महिला की कई अश्लील वीडियो दिखाई।
इसके बाद पति को भेजने की बात कहकर फिर कई बार दुष्कर्म किया। महिला डाॅक्टर ने जिम संचालक अकरम से मिलना छोड़ा तो वह उनके पति व बच्चों का पीछा करने लगा।
आरोप है कि आरोपित ने पति व बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे कई बार रुपये भी वसूले। रुपये नहीं देने पर वह जान से मारने और वीडियो प्रसारित करने की धमकी दे रहा है।
रुपये नहीं तो बेच दो प्लाट, पेन ड्राइव में वीडियो सुरक्षित
महिला का आरोप है कि आरोपित काल कर उन्हें धमकी देता था कि 50 लाख रुपये रंगदारी चाहिए। जब महिला डाॅक्टर ने कहा कि उनके पास अब रुपये नहीं हैं तो आरोपित ने कहा कि गहने गिरवी रखकर दो। इस पर तैयार नहीं हुई तो कहा कि हाल में खरीदा गया प्लाट बेच दो।
उसने धमकाया कि अगर रुपये नहीं दिए तो जिस पेन ड्राइव में उनकी वीडियो हैं, वह किसी को बेच देगा। महिला का आरोप है कि उसके इस पूरे खेल में उसका भाई आलम भी शामिल हैं। मामले में कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया है।



