बिजनौर लव-जिहाद 12: मुस्लिम बनाकर किडनी बेचने की कोशिश,पांच पकड़े,मौलवी समेत चार की तलाश

महिला का मतांतरण, दुष्कर्म और किडनी का सौदा… बिजनौर में मुख्य आरोपित सहित 5 पकड़े; मौलाना की तलाश

बिजनौर में एक महिला का मतांतरण कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी किडनी बेचने की कोशिश की गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी तारिक समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जिनमें से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ खिलाकर मतांतरण करवाया गया निकाह किया गया और फिर किडनी बेचने के लिए ऋषिकेश और दिल्ली ले जाया गया।

शहर कोतवाली में गिरफ्तार आरोपित।
मुख्य बिंदू
1-महिला ने आरोप लगाया, मतांतरण कराकर किया दुष्कर्म
2-किडनी बेचने की कोशिश, नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
3-मुख्य आरोपित समेत पांच गिरफ्तार
बिजनौर 27 जुलाई2025। एक महिला का मतांतरण कराकर दुष्कर्म और किडनी बेचने के प्रयास किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुख्य आरोपित समेत पांच पकड़े गये हैं। मौलाना समेत अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

शहर कोतवाली क्षेत्र आवास विकास के एक कॉलोनी की रहने वाली महिला की शादी सात साल पहले किरतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से पीड़िता नांगलसोती थाना क्षेत्र के गांव की तिसो तरा निवासी तारिक के पास कपड़े की दुकान पर काम करने लगी।

नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, मुख्य आरोपित समेत पांच गिरफ्तार
तारिक की किरतपुर में कपड़े की दुकान है। दुकान से देर से आने के कारण पति से पीड़िता का झगड़ा होने लगा। एक साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया। तारिक ने उसे मंडावर के मुहल्ला मिर्दगान में किराए पर कमरा दिलवा दिया। इस दौरान उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए कई बार शारीरिक संबंध भी बनाएं। पीड़िता का आरोप है कि तारिक 25 फरवरी को अपनी पत्नी, बहनोई, मौलवी और अन्य लोगों के साथ कमरे पर आया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर उसका मतांतरण करवाया।

पीड़िता को झांसे में लेकर करा लिया निकाह
उन सबने पीड़िता को झांसे में लेकर निकाह करा लिया और निकाहनामा भी तैयार करवाया। इस निकाह में मौलाना और दो गवाह भी शामिल थे। पीड़िता का आरोप है कि तारिक ने उसकी किडनी बेचने का प्रयास किया और इसके लिए उसे ऋषिकेश और दिल्ली के नामचीन अस्पताल भी ले गया। वहां पर सही नाम के एजेंट से बात की। 50 लाख रुपए में उसकी किडनी का सौदा कर दिया। 21 जून को तिसोतरा में उसके साथ मारपीट की।

किडनी नहीं देने पर दी बच्चों की हत्या की धमकी
आरोपित तारिक ने किडनी नहीं देने पर उसकी और उसके पांच साल के बेटे की हत्या की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तारिक (पुत्र कमरुद्दीन), उसकी पत्नी नसरीन (निवासी तिसोतरा), नदीम (पुत्र रफीक अहमद निवासी मिर्जापुर थाना किरतपुर), अयान (पुत्र आजम निवासी अंसरियान किरतपुर), अमन (पुत्र अब्दुल वहाब अहमद) को गिरफ्तार किया है।

निकाह कराने वाले मौलाना और गवाहों की तलाश की जा रही है। एक टीम जांच के लिए दिल्ली और देहरादून भेजी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि पुलिस ने मतांतरण साथ-साथ किडनी बेचने के प्रयास के मामले का मुकदमा लिख लिया है। मुख्य आरोपित समेत पांच जन पकड़ लिये गये है। किडनी बेचने की कोशिश के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *