भाकियू (सर्व) पदाधिकारी राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा के कुशलक्षेम को पहुंचे खानपुर

देहरादून/हरिद्वार 05 फरवरी 2026। भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश कुमार शर्मा का हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में आपरेशन उपरांत घर लौट तर उनका हाल-चाल जानने भारतीय किसान यूनियन सर्वे के पदाधिकारी और कार्यकर्ता खानपुर विधानसभा क्षेत्र में उनके घर गए थे । सभी किसान नेताओं ने श्री कमलेश कुमार शर्मा का हाल-चाल जाना और भगवान से प्रार्थना की कि जल्दी से जल्दी स्वस्थ होकर हमारे किसान भाइयों के बीच में आए और अपना आशीर्वाद किसान भाइयों पर बना कर रखें ।
भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर उमादत्त शर्मा भी पूर्व प्रधानाचार्य कमलेश कुमार शर्मा का हाल-चाल जानने उनके घर पर आए। सभी किसान भाइयों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सलाहकार डॉक्टर उमा दत्त शर्मा का शाल डालकर स्वागत किया। मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन सर्वे के राष्ट्रीय सचिव महिपाल सिंह चौहान प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणा शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर विजेंद्र, प्रदेश संगठन सचिव गोपाल भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन कुमार, गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष भानुपाल, गढ़वाल मंडल के महामंत्री संजीव बालियान, भारतीय किसान युवा अध्यक्ष अजय कबीर तथा सर्वश्री धर्मेंद्र ,विशाल, मोहम्मद आरिफ जसदरपुर, आकाश शुक्ला आदि किसान नेता उपस्थित रहे।

