मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट पर भ्रष्टाचार में मुकदमा
कौन हैं मुलायम सिंह यादव की समधन अंबी बिष्ट? अपर्णा की मां पर FIR से मचा सियासी घमासान
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट मुश्किलों में पड़ गई हैं. विजिलेंस ने अपर्णा यादव की मां अंबी बिष्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार और आपराधिक षड्यंत्र में एफआईआर दर्ज की है.
कौन हैं मुलायम की समधन अंबी बिष्ट
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव की शादी अपर्णा यादव के साथ हुई है. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भाजपा नेता हैं.
अपर्णा यादव की मां
अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट पत्रकार हैं और मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं. अंबी बिष्ट पहले भी विवादों में रह चुकी हैं.
पहले भी चर्चा में रहीं
अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम जोन 6 की जोनल अधिकारी पर एक समय अनुशासहीनता और काम में लापरवाही का आरोप लगाकर सस्पेंड कर दिया गया था.
नगर आयुक्त पर अभद्रता करने के आरोप
इतना ही नहीं अंबी बिष्ट लखनऊ नगर आयुक्त अयज द्विवेदी पर अभद्रता का आरोप लगाया था. साल 2015 में सपा शासन काल में अपर्णा की मां लखनऊ विकास प्राधिकरण में उप सचिव थीं.
पति के नाम पर करोड़ों की जमीन करने का आरोप
उस समय अंबी बिष्ट पर आरोप लगे थे कि उन्होंने अपने पति के नाम चांदगंज योजना में 12 हजार वर्ग फीट की करोड़ों की जमीन पट्टा आवंटित कर दिया. बाद में एलडीए ने पट्टा स्थगित भी कर दिया था.
कई बार ट्रांसफर रद्द करना पड़ा
अंबी बिष्ट लखनऊ में करीब 25 साल तक तैनात रहीं. लखनऊ नगर निगम में जोनल अधिकारी जैसे पदों पर रहीं. कई बार उनका तबादला भी हुआ, लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर रुक जाता.
सपा से नाराजगी बढ़ने पर भाजपा में
अपर्णा यादव सपा में नाराजगी बढ़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गई थी. इसके बाद से लगातार अपर्णा यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरती रहती हैं.
सपा के टिकट से चुनाव भी लड़ा है
अपर्णा यादव सपा के टिकट से लखनऊ कैंट सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी हैं. वह भाजपा की रीता बहुगुणा के सामने चुनाव लङ़कर हारी थी.

