मॉल को ही बना लिया धर्मांतरण का अड्डा उस्मान गनी ने

देवरिया के मॉल में धर्मांतरण और यौन शोषण :पीड़िता का आरोप- मालिक और परिवार हिंदू लड़कियां फंसाकर बना रहे अश्लील वीडियो
अनुग्रह नारायण शाही |

देवरिया 06 सितंबर 2025 । देवरिया के एस.एस. मॉल और ईजी मार्ट में धर्मांतरण और यौन शोषण का मामला सामने आया है। मॉल में काम करने वाली एक लड़की ने इसका खुलासा किया है।

पीड़िता के अनुसार, मॉल के मालिक उस्मान गनी, उनकी पत्नी तर्मुन्न और साले गौहर अंसारी मिलकर यह काम कर रहे थे। मॉल की ऊपरी मंजिल के दो कमरों में हिंदू लड़कियों का यौन शोषण किया जाता था। आरोपी अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। विरोध करने पर उन्हें पैसे और विदेश में लग्जरी लाइफ का लालच दिया जाता था।

पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए और वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसे चुप रहने के लिए मजबूर किया गया। परेशान होकर उसने नौकरी छोड़ दी और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पहले मामले को नजरअंदाज कर दिया।

बाद में पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की मांग की। एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी को जांच सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने कहा कि मॉल के खिलाफ शिकायतें मिली हैं और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में मॉल मालिक का साला एक हिंदू लड़की को भगा ले गया था। उसे जेल भेजा गया है। पीड़िता के मुताबिक, बाहर से आने वाले व्यापारियों को भी मॉल में काम करने वाली हिंदू लड़कियों को भेजा जाता है।

deoriaLove Jihad In Deoria Muslim Posing As Hindu Trapped Girl In Love Trap
धर्म परिवर्तन, गोमांस खिलाया… रंटू सिंह ठाकुर बन वाजिम अली ने हिंदू युवती को फंसाया, देवरिया में लव जिहाद!
देवरिया जिले में एक मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से जबरिया निकाह कर लिया। आरोपी ने युवती का धर्म परिवर्तन भी करा दिया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। मौका पाकर आरोपी युवक विदेश भाग गया।

शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
मौका पाकर आरोपी युवक विदेश भाग गया
मामला बढ़ता देख पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में लव जिहाद का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक शादीशुदा मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसा संबंध बनाया, फिर धोखे से अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर जबरिया धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पीड़िता के मुताबिक इस बात की लिखित शिकायत जब उसने पुलिस से की तो पुलिस कार्रवाई करने की बजाय टालती रही। मौका पाकर आरोपी युवक विदेश भाग गया। मामला जब चर्चा में आया तो देवरिया कोतवाली पुलिस अपना गला फंसते देख आरोपी और उसके परिजनों समेत 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

ब्लैकमेल कर जबरिया निकाह
देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती के अनुसार साल 2023 में उसकी मुलाकात एक युवक रंटू सिंह ठाकुर से हुई। हम दोनों धीरे-धीरे एक दूसरे के करीब आ गए। युवक ने धोखे से मेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में पता चला कि युवक मुस्लिम है।‌ उसका  नाम वाजिम अली है और वह पहले से ही शादीशुदा है। उसकी सच्चाई जानकर मैं उससे दूरी बनाने लगी। उसने मेरा अश्लील वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर जबरिया मेरा धर्म परिवर्तन कराकर मेरे साथ निकाह कर लिया। निकाह के बाद युवक और उसके परिजनों ने जबरिया मुझे गो मांस भी खिलाया।

पुलिस की लापरवाही से आरोपित भाग गया विदेश
पीड़िता के अनुसार किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर मैंनै इस की शिकायत कोतवाली पुलिस से की, मगर सदर कोतवाल दिलीप सिंह आरोपित युवक पर कार्रवाई करने की बजाय मामला टालते रहे। पीड़िता के अनुसार कोतवाल ने हमारी एप्लीकेशन बदल दी। इस बीच कानूनी प्रक्रिया में पीड़िता का बयान भी हो गया, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाली पुलिस की लापरवाही से आरोपित वाजिम अली सिद्दीकी मौका पाकर विदेश भाग गया। पीड़िता ने पुलिस को उसके विदेश जाने के बारे में भी बताया था। इसके बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की।

मामला चर्चा में आया तो पुलिस ने लिखा मुकदमा
पीड़िता ने बताया कि कोतवाली पुलिस कार्रवाई करने के नाम पर मुझे लगातार दौड़ाती रही। इस बीच मौका पाकर युवक विदेश भाग गया। थक हारकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक से मिली तो मामला चर्चा में आया। अपना गला फंसता देख कोतवाली पुलिस आरोपित वाजिम अली सिद्दीकी और उसके परिजनों समेत 8 लोगों पर बलात्कार समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा लिख अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।

आरोपित और उसके परिजनों पर केस दर्ज
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर आरोपित वाजिम अली और उसके परिजनों समेत 8 लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा  लिखा गया है। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार करने में जुटी है।

 

 लस्ट जिहाद की शिकार दूसरी किशोरी मिली, आरोपित  भेजा जेल

 

देवरिया में पुलिस ने लव जिहाद की शिकार दूसरी किशोरी को बरामद किया और आरोपित सैनुल शाह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित पकड़ने को मुंबई तक दबिश दी। सदर विधायक की शिकायत के बाद पुलिस सक्रिय हुई और कार्रवाई की। आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा लिखा गया है।

दोनों आरोपितों को पकड़ने में गौरीबाजार पुलिस को मिली सफलता
लव जिहाद की शिकार दूसरी किशोरी ढूंढी
आरोपित सैनुल शाह गिरफ्तार, मुकदमा
मुंबई से देवरिया लाया गया आरोपित

लव जिहाद की शिकार दूसरी किशोरी को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए चार दिन तक पुलिस देवरिया से मुंबई तक दबिश दी, उसके बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। मंगलवार की सुबह गोरखपुर देवरिया मार्ग के ग्राम देवगांव मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के समीप से किशोरी के साथ नामजद लव जिहाद के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गौरीबाजार क्षेत्र से लव जिहाद के मामले में दो किशोरियों को प्रेमजाल में फंसा कर उन्हें भगाने की शिकायत सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने डीजीपी से की थी। उसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दोनों किशोरियां ढूंढ लिया। 24 जुलाई को भगाई गई किशोरी को दो दिन पूर्व पुलिस ने बरामद कर लिया था। वहीं 27 जुलाई को भगाई गई दूसरी किशाेरी ढूंढ़ने को पुलिस टीम लगातार सक्रिय थी।

दूसरे मामले में आरोपित बैतालपुर क्षेत्र के ग्राम भंडा का रहने वाला सैनुल शाह (पुत्र नबाबुद्दीन) किशोरी को बहला फुसला ले गया था। उसका लोकेशन कुछ दिन पूर्व मुंबई मिला था। पुलिस ने परिवार व उसके रिश्तेदारों पर दबाव बनाया तो किशोरी के साथ मुंबई से यहां पहुंचा।

उसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे पकड़  दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा लिख उसे जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक कंचनलता, कांस्टेबल रुपेश यादव, अनिल गौतम, अभिषेक यादव रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *