लस्ट जिहाद:देह व्यापार में धकेलने की प्लानिंग में था
प्रेमी संग जाने की जिद कर रही थी युवती, परिजन बोले- वो देह व्यापार में धकेलने की प्लानिंग में था
उत्तर प्रदेश के बांदा में एक सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां एक युवती के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. अब इस केस में बड़ा एक्शन हुआ है. युवती के परिजनों की शिकायत पर उसके कथित प्रेमी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है. पुलिस ने आरोपित पकड़ लिया है.
युवक के खिलाफ मानव तस्करी, एससी-एसटी एक्ट के तहत एक्शन. (Photo: Screengrab)
बांदा, 27 अप्रैल 2026, उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवती अपने “प्रेमी” के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी. परिजनों के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो उन्होंने युवती को पीट दिया था.इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था.अब इस मामले में परिजनों ने युवती के कथित प्रेमी पर बहला-फुसलाकर ले जाने, मानव तस्करी सहित SC-ST की धाराओ में मुकदमा कराया है.
पुलिस ने आरोपित युवक पकड़ लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपित युवक पर पहले से रेप जैसे संगीन मामले हैं.पूरा मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है.यहां की एक युवती के पिता ने पुलिस को बताया है कि पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का षडयंत्र रचा था.
आरोपित युवक कुछ दिन पहले लड़की ले भी गया था और परिजन खोजबीन करते रह गये। आरोपित युवक युवती को सुनसान जगह पर छोड़कर भाग गया था.
इसके बाद परिजन युवती को घर लेकर आए. युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर देह व्यापार में धकेलने की प्लानिंग कर रहा था.पीड़ित परिवार को आरोपित ने बर्बाद कर देने की धमकी दी थी.इस पर उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मुकदमा लिखा कठोर कार्रवाई की मांग की.
पुलिस युवती के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपित पकड़ लिया है.इस पूरे मामले को लेकर नरैनी कोतवाली के SHO संदीप कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर मुस्लिम युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने,मानव तस्करी, sc-st जैसी धाराओं में मुकदमा लिखा गया है. युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
