विवाह पंजीयक भी जिहादी? कार्यालय समय पूर्व वकीलों की ड्रेस में पिछले द्वार से बुला लिया जोड़ा
वकील की ड्रेस में अपनी प्रेमिका के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आया मुस्लिम युवक, हंगामा
अहमदाबाद में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के प्रेम विवाह के रजिस्ट्रेशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों ने कोर्ट परिसर में इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। यह युगल वकील की ड्रेस पहनकर आया था। वकीलों ने इसके लिए युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
वकील की ड्रेस में अपनी प्रेमिका के साथ शादी का रजिस्ट्रेशन कराने आया मुस्लिम युवक (फोटो- एक्स)
हिंदू संगठनों ने कोर्ट परिसर में इसका किया विरोध
स्थानीय विधायक ने इसे बताया लव जिहाद का मामला
अहमदाबाद। अहमदाबाद में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के प्रेम विवाह के रजिस्ट्रेशन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिंदू संगठनों ने कोर्ट परिसर में इसका विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। यह युगल वकील की ड्रेस पहनकर आया था। वकीलों ने इसके लिए युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
चौतरफा विरोध को देखते हुए दोनों को पुलिस अपने साथ ले गई। विवाह पंजीयक के मुस्लिम होने के चलते बजरंग दल ने उस पर युवक की मदद करने का आरोप लगाया। मेट्रो कोर्ट परिसर में जिला विवाह पंजीयक कार्यालय पर मंगलवार सुबह वकील की ड्रेस में गांधीनगर जिले की युवती एक युवक के साथ पहुंची।
युवती कारेली गांव की है, जबकि युवक सलमान मंसूरी गांधीनगर कठवाडा का है। दोनों कार्यालय के पिछले दरवाजे से भीतर आए तो वकीलों को संदेह हुआ।
पूछताछ में पता चला कि वे विवाह का रजिस्ट्रेशन कराने यहां पहुंचे हैं। विवाह पंजीयक एमएम सैयद पर वकीलों ने युवक की गैरकानूनी मदद करने का आरोप लगाते हुए आफिस के समय से करीब डेढ़ घंटे पहले बुलाकर रजिस्ट्रेशन कराने पर आपत्ति जताई।
उन्होंने स्थानीय विधायक कौशिक जैन व बजरंग दल के नेता ज्वलित मेहता आदि को वहां बुला लिया। इस दौरान लड़की के परिजन भी वहां पहुंचे और बताया कि उनकी लडकी पूर्णिमा की रात से गायब थी।
विधायक जैन व अन्य ने लव जिहाद का मामला बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच दहगाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक व युवती को अपने साथ लेकर चली गई।
विधायक कौशिक जैन ने इस मामले को लव जिहाद से जोडते हुए बताया कि राज्य सरकार हाल ही में ऐसे विवाह पर सख्ती बरतने के लिए नए विवाह पंजीकरण कानून का मसौदा लेकर आई है।
