सैयदा हमीद है सोनिया किचन कैबिनेट मेम्बर,भारत है उसके अल्लाह की प्रोपर्टी
Who Is Syeda Hamid Advocacy For Settling Bangladeshis In India as This Is Allah’s Land
‘ये अल्लाह की जमीन है…’: भारत में बांग्लादेशियों को बसाने की वकालत..कौन हैं सैयदा हामिद.. हो रहा विवाद?
यूपीए सरकार में योजना आयोग और महिला आयोग सदस्य और पद्मश्री से सम्मानित सैयदा हामिद बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठिये भारत में बसाने की वकालत कर रही हैं, जिससे विवाद हो गया है। उनका तर्क है कि जमीन तो अल्लाह की है फिर बांग्लादेशी क्यों नहीं रह सकते?
नई दिल्ली 02 अगस्त 2025 : अवैध घुसपैठियों से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा खतरे में है। पहलगाम हमले बाद सरकार ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों पर कठोर नीति अपनाई है। उनकी पहचान कर उन्हें वापस उनके मुल्क भेजा जा रहा है। लेकिन, ऐसे समय में एक ऐक्टिविस्ट सैयदा हामिद अवैध घुसपैठियों को भारत में बसाने की पैरवी कर रही हैं। उनके साथ उनकी मानसिकता के और लोग भी हैं, जिन्होंने इसके लिए अभियान भी शुरू कर रखा है, जिसका अब जोरदार विरोध शुरू हो गया है। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हामिद की दलील है कि जमीन तो अल्लाह की है, फिर बांग्लादेशियों को यहां बसने से रोक कौन सकता है?
‘अल्लाह ने ये जमीन बनाई है’
यूपीए सरकार में योजना आयोग की सदस्य रहीं सैयदा हामिद ने पहले तो असम जाकर वहां अवैध बांग्लादेशी के खिलाफ हो रही कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि ‘बांग्लादेशी होने में क्या गुनाह है…बांग्लादेशी भी तो इंसान हैं..वे भी यहां हो सकते हैं, किसी का अधिकार तो नहीं छीन रहे…यह बहुत तकलीफदेह है…भयानक दुष्टता है…मानवता के लिए घातक है…अल्लाह ने ये धरती बनाई है इंसानों के लिए, हैवानों के लिए तो नहीं बनाई है..एक इंसान जो इस जमीन पर खड़ा है उसे इतनी बुरी तरह खदेड़ के…..जो तोड़फोड़ हो रहा है..हटाए जा रहे हैं..एक तरह से कयामत है मुसलमानों पे…जो ग्वालपाड़ा में हो रहा है, वही जामिया में भी हो रहा है…समझिए ये कत्लेआम है..।’
‘असम राक्षस की तरह हो गया है’
उनके इस बयान पर जबरदस्त बवाल शुरू हो चुका है। सोशल मीडिया पर तो उनका विरोध हो ही रहा है, वह दिल्ली में इसी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं तो वहां भी जोरदार नारेबाजी का सामना करना पड़ा। कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित इस कार्यक्रम में उनके अन्य सहयोगियों में हर्ष मंदर और प्रशांत भूषण भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम असम से अवैध घुसपैठ%A

