14 लाख लूट केस: बजरंग दल ने घेरा SSP ऑफिस,हनुमान चालीसा पाठ,जांच नगर से SP ग्रामीण को

14 लाख लूट केस: बजरंग दल ने घेरा SSP ऑफिस,हनुमान चालीसा पाठ,जांच नगर से एसपी ग्रामीण को

देहरादून 14 लाख रुपए के लूट केस में बजरंग दल ने अपने नेता की गिरफ्तार का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल किया.
DEHRADUN BAJRANG DAL PROTESTS
बजरंग दल ने एसएसपी ऑफिस के बाहर किया विरोध प्रदर्शन.

देहरादून 14 नवंबर 2026: राजधानी देहरादून में बीते दिनों दिनदहाड़े 14 लाख रुपए की लूट हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल के नेता सिद्धांत बडोनी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. आज 14 नवंबर को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी का विरोध किया.

बजरंग दल का कहना है कि पुलिस ने सिद्धांत बडोनी को गलत तरीके से गिरफ्तार किया है, उसका लूट मामले से कोई लेना देना नहीं है. इसी से बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता आज सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तार का विरोध करते हुए बड़ी संख्या में देहरादून एसएसपी कार्यालय पहुंचे.

बजरंग दल के नेता सिद्धांत बडोनी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन.
पुलिस ने पहले ही बढ़ा रखी थी सुरक्षा: देहरादून एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पहले ही एसएसपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई गई थी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भी तीखी नोकझोंक हुई थी. शुरुआत में एसपी सिटी शेखर सुयाल ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन प्रदर्शनकारी, देहरादून एसएसपी से मुलाकात करने की मांग पर अड़े रहे. बढ़ते विवाद के बीच एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल भी कार्यालय पहुंचे, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन पुलिस जांच के खिलाफ नहीं है, लेकिन पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पटेलनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर को बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही सिद्धांत बडोनी के साथ बर्बरता किए जाने का आरोप भी लगाया.

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि

बजरंग दल कार्यकर्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने,पुलिस हिरासत में सिद्धांत से मारपीट का आरोप, SSP से जांच की मांग , थाना प्रभारी नरेश राठौर के निलंबन की मांग 

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पटेलनगर में लूटकांड के मामले में कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाकर एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पटेलनगर पुलिसकर्मियों पर पुलिस हिरासत में सिद्धांत के साथ मारपीट का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।शनिवार को बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूर्ण चंद्र जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दोपहर में एसएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन दोपहर दो बजे समाप्त हुआ। बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूर्ण चंद्र जोशी ने एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल से मुलाकात कर कहा है कि बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी को झूठे आपराधिक मामले में फंसाया जा रहा है।

उन्होने कहा कि न्यायालय में पेशी के दौरान उनको सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और पुलिस हिरासत में मारपीट की गई। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी नरेश राठौर के रवैये पर भी सवाल उठाया। उन्होंने शिकायत में पटेलनगर थाने में नौ नवंबर को दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए कहा कि सिद्धांत बडोनी ने घायल की मदद की थी जबकि उसका नाम मुकदमे में जोड़ दिया गया। कहा कि 11 नवंबर को पेशी के लिए ले जाते समय न्यायालय से करीब 300 मीटर पहले पुलिसकर्मियों ने वाहन खराब होने की बात कहकर उन्हें उतार दिया और सार्वजनिक रास्ते से पैदल ले गए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि थाने में हिरासत के दौरान सिद्धांत के साथ मारपीट की गई और जान से मारने व एनकाउंटर की धमकी भी दी गई। उन्होंने मारपीट में शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान, मेडिकल जांच और सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। एसएसपी से मामले में निष्पक्ष जांच के लिए बाहरी अधिकारी नियुक्त करने, सीसीटीवी फुटेज, वाहन लॉगबुक, जीडी और गिरफ्तारी संबंधी अभिलेख सुरक्षित कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विभागीय कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। शिकायत में न्यायालय परिसर और रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी सुरक्षित कराने की मांग की गई ।

पूरा मामला जानिए: दरअसल, देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती सात नवंबर को इंद्रेश हॉस्पिटल के पास बाइक सवार कुछ बदमाशों ने राजेश कुमार सोनी से 14 लाख रुपए की लूट की थी. राजेश कुमार सोनी का भूमि का सौदा किया था. वहीं से मिले 14 लाख रुपए लेकर वो अपने साथियों के साथ कार से आ रहे थे. तभी बीच रास्ते के उनसे 14 लाख रुपए लूट लिए गए थे.

इस मामले में पुलिस ने सात जने गिरफ्तार किये हैं , जिसमें से एक आरोपी बजरंग दल का कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी ( बजरंग दल कार्यकर्ता भी है. उसी को लेकर पूरा हंगामा हो रहा है. बजरंग दल नेताओं का कहना है कि पुलिस ने सिद्धांत बडोनी को इस केस में गलत फंसाया है. वहीं अब इस मामले में एसएसपी की तरफ से पूरे मामले की जांच एसपी ग्रामीण जया बलूनी को दे दी गई है.

 

TAGGED:

RS 14 LAKH ROBBERY CASE
DEHRADUN BAJRANG DAL PROTESTS
SIDDHANT BADONI ARREST
उत्तराखंड देहरादून डकैती मामला
बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *