‘जय श्री वराह देव, मैं हिंदू आने को तैयार ‘ की कार्यकारिणी और कार्यक्रम घोषित

देहरादून 22 अगस्त 2025 । देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून जिले के हिंदू समाज के प्रत्येक व्यक्ति को संगठित एवं सशक्त करने के उद्देश्य से बने सामाजिक संगठन ‘जय श्री वराह देव, मैं हिंदू आने को तैयार ‘ को पांच ज़ोन (NORTH, SOUTH, CENTRAL, EAST, WEST) में संगठित किया गया है ताकी हर क्षेत्रों के अधिकाधिक हिंदू जनों को एक ही धागे में पिरोया जा सकें। संगठन का मुख्य उद्देश्य लुप्त होती  हिंदू सनातन संस्कृति को पुनः जागृत कर किसी भी आपात समय में साथ खड़े होकर सहायक बनना और हिंदू समाज को आपसी सहयोग से आर्थिक रूप से मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए ‘हिंदुओं का आपसी व्यापार’ उपक्रम भी बना है। संगठन का मानना है कि जब तक संस्कृति एवं संस्कार परस्पर साथ साथ गतिमान रहेंगे तब तक जीवन में अनुशासन, मधुरता एवं सार्थकता बनी रहेगी ।

यह सूचना देते हुए संगठन ने 18 सदस्यीय आधिकारिक समिति (पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी) की उत्तरांचल प्रेस क्लब में घोषणा की जिसमें सर्वश्री विवेक अग्रवाल (अध्यक्ष), शशि कान्त सिंघल (सचिव), अमित गोयल (कोषाध्यक्ष), शिखर कुच्छल (संयोजक), राजेश सिंघल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सतीश कंसल (सहसंयोजक), सोनू गुप्ता (उपाध्यक्ष), कमल जौली (उपाध्यक्ष), अजय गर्ग (सह कोषाध्यक्ष) के साथ कार्यकारिणी सदपंवगण श्रीमती मीना पंवार , सुश्री प्रेम सेठी तथा सर्वश्री ब्रिजेश माथुर, दयानंद बंसल , विक्रांत सिंघल , अनिल कुमार त्यागी , रजत गर्ग , दीपक त्यागी तथा  देवी दयाल रावत होंगें.

इस अवसर पर अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि संगठन वर्ष 2025 में ही देहरादून के 50 विद्यालयों में सनातन धर्म ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करेगा जिसमें तीन वर्ग कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 एवं कक्षा 9 से 12 तक होंगें. प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले विद्यार्थियो को शील्ड  एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया जायेगा । साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इस माह के कार्यक्रम जनरल मर्चेंट एसोसिएशन प्रायोजित करेगा। 50 विद्यालयों के उपरांत एक अंतरविद्यालय प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें तीनों वर्ग के प्रथम तीन विजेता विद्यार्थयों  को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

संयोजक शिखर कुच्छल ने संगठन की ओर से मांग की कि  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार एनिमेटेड फिल्म नरसिम्हा को टैक्स फ्री करे। साथ ही प्रत्येक स्कूल में फिल्म प्रदर्शित भी की जाए जिस से बच्चों में ऐसी ज्ञानवर्धक फिल्म से प्रेरित होकर सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति अनुराग जागृत हो सकें और  धर्म ग्रंथों के बारे में विस्तार से जानने का अवसर मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने अपील की कि सनातन जगत के समस्त विद्यालय कक्षा 10 से 12 की छात्राओं को मेहंदी लगाना सिखायें एवं उन्हें प्रेरित करें कि वह यूट्यूब से घर में मेहंदी लगाना अवश्य सीखें ताकि अपने सनातन धर्म के निकट भविष्य में आ रहे महत्वपूर्ण त्यौहार करवा चौथ, अहोई अष्टमी पर समाज की महिलाओं को कम मूल्यों पर सेवा देकर अपना स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। साथ ही हिंदू समाज को किसी अन्य पर निर्भर होने की आवश्यकता भी नहीं रहे। संगठन भी इस बार सनातन धर्म के बड़े पर्व करवा चौथ पर पूरे देहरादून में भिन्न-भिन्न जगह चिन्हित इन सनातनी बच्चों का कैंप लगवाकर समाज की बहन बेटियों को मेहंदी लगवाने की भरसक कोशिश करेगा।

सहसंयोजक सतीश कंसल ने कहा कि संगठन हिंदू समाज की महिला शक्ति एवं वरिष्ठ जनों की सुरक्षा हेतु यथासंभव कार्य करेगा।

प्रेस वार्ता में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम के प्रायोजक   जनरल मर्चेंट एसोसिएशन देहरादून के महामंत्री श्री राजकुमार गोयल, संरक्षक श्री सुधीर कुमार जैन, मंत्री श्री धन प्रकाश गोयल, मोहनलाल विरमानी, ज्ञान प्रकाश, मोहित मित्तल, सुरेंद्र गोयल आदि भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *