60 हजार स्वयंसहायता समूह बना रहे हैं उत्तराखंड की महिलाओं को स्वावलंबी: जोशी

*फोटो : दून हस्तशिल्प बाज़ार का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।*

*मंत्री बोले, 2025 तक प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा*

देहरादून 19 मार्च, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के जीएमएस रोड स्थित एक निजी होटल में हर्षल फाउंडेशन  के तत्वाधान में आयोजित दून हस्तशिल्प बाज़ार का निरीक्षण किया।
मंत्री ने कहा कि देश की प्रथम महिला सहित मोदी कैबिनेट में 11 मंत्री महिला हैं। यह सार्वजनिक जीवन में महिलाओं को मिल रहे महत्व का ज्वलंत उदाहरण है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि महिला उद्यमी लगातार देश और प्रदेश को आगे बढ़ा रही हैं। प्रदेश में अभी ग्राम्य विकास के 60 हज़ार स्वयं सहायता समूह चल रहे हैं जिनमें अनेक उत्पाद बनाये जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी सरकार ने महिलाओं को मज़बूत किया है। सरकार का संकल्प हैं कि 2025 तक प्रदेश में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास आता है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को रोज़गार प्रदान करने को लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर मंत्री ने बच्चों को पुरस्कृत किया और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभिन्न बैंडों ने अपने गीतों के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित लोगो का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम में मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, हर्षल फाऊंडेशन की रमा गोयल, संध्या थापा, भाजपा नेता विशाल गुप्ता, कथक कलाकार बीना अग्रवाल सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *