7वर्ष का प्रेम,दो बहनें हुई सनातनी, हिंदू रीति विवाह, नए नाम

7 साल के प्यार को दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने अपनाया धर्म, हिंदू रीति से चचेरे भाई प्रेमियों से की शादी, नए नाम रखे

Muslim Girls Married Hindu Boys: पुलिस को दिए गए बयान में नवविवाहित जोड़ों ने कहा कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं हैं. उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमियों से शादी की है, नए नाम रख लिए हैं. अब वे अपने पतियों साथ रहना चाहती हैं. दोनों जोड़ों ने अपने बालिग होने और शादी के प्रपत्र भी पुलिस को सौंपे हैं.

पुलिस स्टेशन से निकलते दोनों युगल

छतरपुर (मप्र) मार्च 17, 2026 । मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में धर्म बदलकर प्रेम विवाह करने का मामला सामने आया है. जिले के नौगांव की रहने वाली दो मुस्लिम चचेरी बहनों ने घर से भागकर दो हिंदू युवकों से शादी कर ली. दोनों युवक भी आपस में चचेरे भाई हैं. 20 फरवरी को शादी करने के बाद चारों नौगांव थाने पहुंचे और अपने बयान दर्ज कराए. जिसमें उन्होंने आपस में शादी करने और पति-पत्नी की तरह साथ रहने की बात कही है. आइए, विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, नौगांव में रहने वाली अलीना और शलीना 9 फरवरी 2026 को घर से अचानक लापता हो गई थीं. जानकारी लगते ही परिजन नौगांव थाने पहुंचे और उनके अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई. कुछ दिन तक युवतियों का पता नहीं चलले पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जल्द तलाश की मांग को लेकर थाने का घेराव भी किया थी. इस दौरान दोनों युवतियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी अपनी मर्जी से घर से भागकर प्रेमी से शादी करने की बात कही.

नवविवाहित जोड़ों ने थाने पहुंचकर दर्ज कराए बयान.
7 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
अब दोनों युवतियां अपने-अपने पतियों के साथ थाने पहुंची और बयान दर्ज कराए. उन्होंने पुलिस को बताया कि बीती 9 फरवरी को वे अपने-अपने प्रमियों के साथ घर भाग गई थीं. इसके बाद 20 फरवरी को उन्होंने आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. दोनों युवतियों ने कहा कि वे पिछले सात साल से दोनों युवकों को जानती थी और एक दूसरे से प्यार करती थी. वे लंबे समय से एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन बालिग नहीं होने के कारण इंतजार कर रहे थे. बालिग होते ती उन्होंने घर से भागकर शादी करने का फैसला किया.

पुलिस को सौंपे प्रपत्र 
पुलिस को दिए गए बयान में नवविवाहित जोड़ों ने कहा कि उन पर किसी का कोई दबाव नहीं हैं. उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमियों से शादी की है, नए नाम रख लिए हैं. अब वे अपने पतियों साथ रहना चाहती हैं. दोनों जोड़ों ने अपने बालिग होने और शादी के प्रपत्र भी पुलिस को सौंपे हैं.
प्रपत्रों की जांच की जा रही
नौगांव थाने के टीआई बाल्मीक चौबे ने कहा कि नवविवाहित जोड़ों के प्रपत्रों की जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में उनके बालिग होने की बात सामने आई है. जांच में अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *