बिहार मतदाता सूची गहन परीक्षण:पुरानी सूची से 64 लाख वोटरों का नाम कटना तय,अगस्‍त से पूरे देश में

Names Of 64 Lakh Voters Sure To Deleted From Old List Preparations For Sir Begin Across Country From August
पुरानी लिस्ट से 64 लाख वोटरों का नाम तो कटना तय…देश भर में अगस्त से SIR की तैयारी, 1 सितंबर तक जमा करा सकते हैं फॉर्म
बिहार में चल रहे नई वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया देश भर में अगस्त से SIR की तैयारी शुरू हो जाएंगी। चुनाव आयोग ने दिए आंकड़ों में बताया है कि नई वोटर लिस्ट से 7.89 करोड़ से अधिक वोटरों वाली पुरानी लिस्ट से 64 लाख वोटरों का नाम तो कटना लगभग तय हैं।

नई दिल्ली 25 जुलाई 2025 । बिहार में चल रहे नई वोटर लिस्ट बनाने की प्रक्रिया के साथ ही अब अगले महीने अगस्त से देश के अन्य सभी राज्यों की नई वोटर लिस्ट बनाने के लिए भी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ( SIR ) का काम शुरू कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए डेट का ऐलान 28 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद किया जाएगा। इस बीच बिहार में बनाई जा रही नई वोटर लिस्ट के लिए 7.23 करोड़ यानी 99.86% वोटर कवर हो चुके हैं।

64 लाख वोटरों का नाम तो कटना तय
चुनाव आयोग ने दिए आंकड़ों में बताया है कि नई वोटर लिस्ट से 7.89 करोड़ से अधिक वोटरों वाली पुरानी लिस्ट से 64 लाख वोटरों का नाम तो कटना लगभग तय हैं। जितने भी वोटरों के फॉर्म वापस नहीं होंगे, उनके नाम भी इस डिलीट वाली लिस्ट में जोड़े जाएंगे। जितने लोगों ने अभी तक अपने-अपने एनुमरेशन फॉर्म जमा कराए हैं, इनमें से अगर कुछ घुसपैठिए पाए गए तो उनका नाम भी लिस्ट से काट दिया जाएगा।

1 सितंबर तक जमा करा सकते हैं फॉर्म
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ किया है कि अगर कोई पात्र वोटर छूट भी गया तो चिंता मत कीजिए। ऐसा कोई भी वोटर एक सितंबर तक अपना एनुमरेशन फॉर्म भरकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए जमा करा सकता है। उनका नाम वोटर लिस्ट में जरूर जोड़ा जाएगा। आयोग ने किसी राजनीतिक दल का नाम लिए बिना प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि क्या चुनाव आयोग की पारदर्शी प्रक्रिया द्वारा तैयार की जा रही शुद्ध मतदाता सूची, निष्पक्ष चुनाव और एक सशक्त जनतंत्र के लिए नींव का पत्थर नहीं है? इन प्रश्नों पर हम सभी को मिलकर, राजनीतिक विधारधाराओं से परे जाकर गहन चिंतन करना ही होगा।

ECI: विरोध के बावजूद पूरे देश में होगा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण, चुनाव आयोग जल्द जारी करेगा शेड्यूल
चुनाव आयोग ने  24 जून को एक आदेश जारी कर पूरे देश में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण करने की बात कही थी । अब चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पुनरीक्षण की घोषणा की  है। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब देशभर में बिहार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण का विपक्ष भारी विरोध कर रहा है।

Election Commission launch SIR nationwide special intensive revision campaign of voter list by August 2025

चुनाव आयोग ने बिहार में किए जा रहे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण के विपक्ष के संसद से लेकर सड़क तक भारी विरोध के बावजूद कल बडी घोषणा की। दरअसल चुनाव आयोग ने कहा है कि देशभर में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण शुरू करने का फैसला किया गया है और जल्द ही इसके लिए शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *