दूसरी सूची ने भी चौंकाया: उतारे तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत सात सांसद, शिवराज के लिए ख़तरे की घंटी

Assembly Elections Madhya Pradesh Bjp Second Candidate List In Mp Union Ministers Including Narendra Singh Tomar Prahlad Patel Faggan Singh Kulaste Contestiing Assembly Election
BJP Candidate List: नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद पटेल समेत तीन मंत्रियों को एमपी में चुनाव लड़ा रही भाजपा, शिवराज के लिए खतरे की घंटी?
भाजपा की दूसरी सूची: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तीन केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों को टिकट दिया है। कुल मिलाकर पार्टी ने सात सांसदों को टिकट दिया है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश चुनाव में चेहरे को लेकर बड़े संकेत दिए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रहलाद सिंह पटेल
भोपाल 25 सितंबर: मध्य प्रदेश में भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची एक दम से चौंकाने वाली है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में इस बार तीन केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतार दिया है। सबसे चौंकाने वाला नाम केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का है। तोमर के पार्टी ने मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति में फिर से कैलाश विजयवर्गीय की वापसी हो रही है। उन्हें इंदौर-1 एक से टिकट दिया गया है।

वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई जालम सिंह पटेल का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह पर पार्टी ने उन्हें नरसिंहपुर से टिकट दिया है। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भी भाजपा ने टिकट दिया है। वह निवास सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। साथ ही पार्टी ने चुनावी मैदान में कुल छह सांसदों को भी उतार दिया है। जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को भी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ा रही है। राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम सीट से टिकट दिया गया है।

वहीं, सासंद रीती पाठक को सीधी से पार्टी ने टिकट दिया है। सतना सांसद गणेश सिंह को भाजपा ने सतना से ही टिकट दिया है। इसके साथ ही होशंगाबाद से सांसद उदय प्रताप सिंह को पार्टी गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा रही है। उनके नाम की घोषणा कर दी गई है। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की इस बार फिर से मध्य प्रदेश की राजनीति में वापसी हो गई है। कैलाश विजयवर्गीय इंदौर की राजनीति में फिर से सक्रिय हो गए हैं।
नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर बड़े संकेत
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर को लेकर कई तरह की अटकलें लगती हैं। इस बार भाजपा ने उन्हें चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में चुनाव मैनेजमेंट का पूरा काम उन्हीं के पास है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी बताया जाता है। तोमर को मैदान में उतरने के बाद इस तरह की अटकलें फिर से शुरू हो गई हैं।

कैलाश और प्रहलाद के नाम की भी रहती है चर्चा
वहीं, मध्यप्रदेश में प्रहलाद सिंह पटेल ओबीसी का बड़ा चेहरा है। उनके नाम को लेकर भी चर्चा रहती है। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर उन चर्चाओं को बल दिया है। वहीं, कैलाश विजयवर्गीय भी लंबे अर्से से मध्य प्रदेश में सक्रिय थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उनके बेटे को टिकट मिला था। इस बार भाजपा ने उन्हीं को मैदान में उतार दिया है।

Mp Chunav 2023 Tickets Cut To Many Mlas In Bjp Second List
दूसरी लिस्ट में इन विधायकों के कटे टिकट, 7 पूर्व MLA पर जताया भरोसा
दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। राज्य में दो महीने बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं।

दूसरी लिस्ट में कई विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से भाजपा के बागी विधायक नारायण त्रिपाठी को मौका नहीं मिला है। नारायण त्रिपाठी की जगह भाजपा ने श्रीकांत चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नारायण त्रिपाठी ने अपनी खुद की पार्टी बनाई है लेकिन भाजपा ने अभी तक उन्हें निकाला नहीं था। नारायण त्रिपाठी लगातार भाजपा के खिलाफ बयान दे रहे थे। वो लंबे समय से अलग विंध्य प्रदेश की मांग कर रहे थे।
सीधी विधानसभा सीट से वर्तमान भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काट दिया गया है। उनकी जगह सीधी लोकसभा सीट से से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है।

7 पूर्व विधायकों को मिला टिकट
श्योपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंसाना, सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल, डबरा से इमरती देवी, करैरा से रमेश खटीक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जुन्नारदेव से नत्थन शाह, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी, थांदला से कल सिंह भाबर, देपालपुर से मनोज पटेल, सैलाना से संगीता चारेल।

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के भाई का भी टिकट कट गया है। नरसिंहपुर विधानसभा सीट से जालम सिंह पटेल विधायक थे। भाजपा ने यहां से प्रहलाद पटेल को उम्मीदवार बनाया है। प्रहलाद पटेल अभी दमोह संसदीय सीट से सांसद हैं और मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।
अब तक 78 उम्मीदवार घोषित
भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी ने पिछले महीने 39 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीट पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा को 109 सीट मिली थी।

शिवराज के लिए खतरे की घंटी?
इसके साथ ही मध्यप्रदेश में भाजपा इस बार चेहरे को लेकर पत्ते नहीं खोल रही है। तमाम नेता यह कहते रहे हैं कि चुनाव के बाद चेहरे पर फैसला होगा। लेकिन शिवराज सिंह चौहान के कद के बराबर भाजपा ने कई चेहरों को मैदान में उतारकर यह संकेत दे दिए हैं कि उनके लिए आगे की राह सुगम नहीं है। भाजपा ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ही यह संकेत दे दिए थे, जब प्रमुख चेहरों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नहीं थे। उसके बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा कुछ बड़ा कर सकती है।

आगे और चौंका सकती है भाजपा
दरअसल, मध्य प्रदेश में भाजपा विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार चौंकाने वाली फैसले ले रही है। पहली सूची भी एक महीने पहले जारी कर दी है। अब दूसरी सूची में भी चौंकाने वाले नाम हैं। अभी तक मध्य प्रदेश में कुल 78 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *