महिला और देवों पर अपमानजनक टिप्पणी में ब्लॉगर ज्योति 14 दिन न्यायिक हिरासत में

Vlogger Jyoti arrested for making derogatory remarks about women and deities in haldwani
महिला और देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में ब्लॉगर ज्योति गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में विवादास्पद ब्लॉगर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार

नैनीताल 09 जनवरी 2026। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कुमाऊं की महिलाओं और देवताओं के बारे में दराती हाथ में लहराते हुए अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में ऊंचापुल निवासी जूही चुफाल ने व्लॉगर ज्योति अधिकारी के खिलाफ मुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ज्योति के खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ ही दंगा कराने के इरादे से भीड़ को उकसाने का आरोप है। थाने में पूछताछ के बाद ज्योति अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना के बाहर उनके समर्थकों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में जूही चुफाल ने कहा कि वह उत्तराखंड राज्य की निवासी हैं और राज्य की स्थानीय संस्कृति, भगवान तथा देवी-देवताओं के प्रति गहरा सम्मान रखती हैं.साथ ही उत्तराखंड की नारी शक्ति के प्रति आदर और सद्भाव की भावना रखती हैं.

हरिपुर लालमणी किशनपुर घुड़दौड़ा निवासी ज्योति अधिकारी की वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर वायरल हो रही है। इसमें वह दराती लहराते हुए महिलाओं के बारे में टिप्पणी कर रही हैं। पहाड़ के देवताओं के लिए भी अपमानजनक शब्द इस्तेमाल कर रही है। इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। जूही चुफाल की पुलिस में दी गई लिखित  शिकायत के अनुसार, ज्योति अधिकारी ने अपने कथनों में कुमाऊं की महिलाओं, उत्तराखंड की संस्कृति और देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की. वीडियो में उन्होंने पर्वतीय महिलाओं की गरिमा पर सवाल उठाते हुए धार्मिक भावना आहत करते हुए अभद्र टिप्पणी की है. आरोप है कि इस तरह के बयानों से ना केवल उत्तराखंड की प्राचीन हिंदू परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि कुमाऊं की महिलाओं का भी घोर अपमान हुआ है. इस तरह के बयानों से ना केवल उत्तराखंड की प्राचीन हिंदू परंपराओं और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, बल्कि कुमाऊं की महिलाओं का भी घोर अपमान हुआ है. लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए ज्योति अधिकारी को नोटिस देते हुए पूछताछ की थी.

मुखानी पुलिस थाना प्रभारी सुशील जोशी ने बताया कि जूही की लिखित शिकायत पर ज्योति अधिकारी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 27, 192 (दंगा भड़काने के इरादे से उकसाना), 196 (धर्म जाति, भाषा के आधार पर शत्रुता फैलाने), 299 व 302 (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने) की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

ज्योति अधिकारी के खिलाफ लिखित शिकायत मिली थी। मुखानी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दराती भी बरामद की गई है। – मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक नगर

जिगरा है तो मैदान में आना…
पुलिस ने ज्योति अधिकारी के घर जाकर नोटिस तामील कराया तो भी वह लाइव वीडियो बनाती रही। जब कार में सवार होकर वह थाने को निकलीं तो भी वीडियो बनाती रही। इसमें उसने वादी जूही चुफाल पर निशाना साधते हुए उकसाने वाली बातें कही । वीडियो में वह कह रही है कि जिसने भी ये केस किया है सुनने आया है वो भी महिला ही है,बच्ची है। मैं उससे कहना चाहती हूं,बहन आना जरूर सामने। ऐसा न हो ऑनलाइन केस करके फिर आप घर में रहें। जिगरा थोड़ा मैदान में भी आकर दिखाओ। मैं तो निकल गई बहन अगर तेरे में थोड़ा भी जिगरा है तो सामने आ जाना आज। हम भी देख लेंगे। क्यों,नेताड़ी बनने का ज्यादा शौक चढ़ा है,आजा सारे शौक निकलवाऊं मैं….।

 

1. अल्मोड़ा में ब्लॉगर ज्योति अधिकारी पर एक और एफआईआर दर्ज

2. उत्तराखंडी महिलाओं, देवी-देवताओं के अपमान का आरोप

3. बीएनएस और आयुध अधिनियम में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के समीप अल्मोड़ा रहने वाली मीनाक्षी (पत्नी किशन कुवार्बी, निवासी पांडेखोला), की ओर से कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई। शिकायत में कहा गया है कि वह उत्तराखंड राज्य की निवासी महिला हैं और इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो देखकर उन्हें गहरी ठेस पहुंची है। आरोप है कि ब्लॉगर ज्योति अधिकारी ( पत्नी गोपाल सिंह अधिकारी, निवासी हरिपुर लालमणि किशनपुर, घुड़दौड़ा, हल्द्वानी) (जनपद नैनीताल) ने सार्वजनिक मंच पर दराती लहराते हुए उत्तराखंड की महिलाओं, देवी-देवताओं और संस्कृति के विरुद्ध अपमानजनक भाषा की उपयोग किया है।

ब्लॉगर ज्योति अधिकारी का इतिहास अपशब्दों का ही है.चौखुटिया के स्वास्थ्य आंदोलनकारियों के मंच पर जाकर भी इसने अपशब्दों का उपयोग किया तो माइक छीन लिया गया था.बाद में इसने माफी मांगी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *