एर्नाकुलम लस्ट जिहाद: सोना ने जान दी,शादी को धर्म नही

kerala thiruvananthapuram Kerala Girl Student Commits Suicide, Alleged Lover Pressure Convert To Islam Only Then We Marriag
केरल के एर्नाकुलम जिले में एक आश्चर्यजनक मामला सामने आया है। 23 साल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वह टीचर ट्रेनिंग कोर्स कर रही थी। आरोप है कि उसका प्रेमी और प्रेमी के घरवाले उस पर शादी को धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे।

कोच्चि 11  अगस्त2025। : केरल के एर्नाकुलम जिले में एक आश्चर्यजनक घटना घटी है। 23 साल की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। वह टीचर ट्रेनिंग कोर्स कर रही थी। आरोप है कि उसका प्रेमी और प्रेमी के घरवाले उस पर शादी के लिए धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे। केरल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कोठामंगलम की रहने वाली युवती शनिवार को अपने घर पर फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती का प्रेमी और उसके रिश्तेदार उस पर शादी के लिए इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्रेमी ने बनाया इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव
पुलिस के मुताबिक, पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद में एक कथित सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें धर्मांतरण को लेकर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। अधिकारी के अनुसार, सुसाइड नोट में पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके रिश्तेदारों पर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में लिया
उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवती के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य आरोपों की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां, जो एक घरेलू सहायिका के रूप में काम करती है। उसने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में आरोप लगाया कि आरोपी का परिवार शादी का प्रस्ताव लेकर आया था और उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था।

युवती की मां ने क्या कहा?
महिला ने दावा किया कि पीड़िता ने शुरू में प्यार के चलते (धर्म परिवर्तन के लिए) हामी भर दी, लेकिन बाद में तस्करी से जुड़े एक मामले में आरोपी का नाम सामने आने पर उसने इससे इनकार कर दिया। महिला ने दावा किया कि उसकी बेटी आरोपी युवक से सच्चा प्यार करती थी और वह कथित तस्करी मामले से उसका नाम जुड़ने के बाद भी उससे शादी करने को तैयार थी, लेकिन उसने आरोपी और उसके परिवार को स्पष्ट कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी।

पीड़िता के साथ मारपीट कर धमकाया
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने हाल ही में उसकी बेटी को अपने घर के एक कमरे में बंधक बना लिया और उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला था। वहीं, पीड़िता के भाई ने कहा कि उसकी बहन के साथ मारपीट की गई और उसे धमकाया गया। पुलिस ने कहा कि गहन जांच के जरिये जबरन धर्मांतरण के आरोपों की सत्यता का पता लगाया

धर्म परिवर्तन का दबाव, प्रताड़ना और आत्महत्या 

मृतका की पहचान सोना एल्डोज के रूप में हुई है, जो कोठामंगलम में अपने परिवार के साथ रहती थी. वो टीचर ट्रेनिंग कर रही थी.
छात्रा ने धर्म परिवर्तन के दबाव की वजह से अपनी जान दे दी.
केरल के एर्नाकुलम जिले में एक 23 वर्षीय छात्रा ने धर्म परिवर्तन के दबाव और लगातार प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली. मृतका सोना एल्डोज है, जो कोठामंगलम में अपने परिवार के साथ रहती थी. वो टीचर ट्रेनिंग कर रही थी. पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर उसके बॉयफ्रेंड रमीज और उसके परिवार के खिलाफ आत्महत्या क उकसाने और मारपीट की धाराओं में केस  लिखा है.

पुलिस के अनुसार, शनिवार को सोना अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा. शुरुआती जांच में इसे अप्राकृतिक मौत का मामला माना, लेकिन घटनाक्रम में नाटकीय मोड़ तब आया जब पुलिस को पीड़िता का सुसाइड नोट मिला. इसमें सोना ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

सुसाइड नोट में सोना ने लिखा है कि उसका बॉयफ्रेंड रमीज शुरू में उसे प्यार के जाल में फंसाकर शादी का भरोसा देता रहा, लेकिन बाद में उसने शादी को इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया । इस दबाव में रमीज का परिवार भी उसके साथ था. इनकार करने पर सोना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. पीड़िता की मां बिंदु ने बताया कि उनकी बेटी रमीज से सच्चा प्यार करती थी.

शादी को धर्म बदलने का बनाया था दबाव

रमीज ने खुद सोना के घर जाकर शादी का प्रस्ताव दिया था, जिसे पीड़िता के परिवार ने स्वीकार कर लिया था. लेकिन कुछ समय बाद रमीज ने स्पष्ट किया कि शादी तभी होगी जब सोना धर्म परिवर्तन करेगी. तभी रमीज का नाम एक तस्करी मामले में सामने आया, जिसके बाद सोना और उसके परिवार ने शादी से इंकार कर दिया. इससे नाराज रमीज ने सोना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया.

रमीज की प्रताड़ना से दुखी पीड़िता ने दे दी जान

बीते शनिवार रमीज ने सोना को मिलने के बहाने बुलाकर अपने घर  में बंद कर उस पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. विरोध करने पर उसे पीटा . किसी तरह वह घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी. कुछ घंटे बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने रमीज को पकड़ लिया और मामले की गहन जांच हो रही है.

पिता के असामयिक निधन से टूट चुकी थी सोना

बताते है कि सोना के पिता का हाल ही में निधन हुआ था, जिससे वह पहले से भावनात्मक रूप से कमजोर थी.  देश भर में अवैध धर्म परिवर्तन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. केरल में इस तरह के केस की संख्या ज्यादा है. यहां सुनियोजित तरीके से लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन को मजबूर किया जाता है. इनकार करने पर लड़कियों को प्रताड़ित किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *