10 हिंदू बच्चियों से बदतमीजी,पांव पर खड़ा होने को तरसा सलमान

जाट कॉलोनी में हिन्दू लड़कियों के नितंब पर हाथ मारता था सलमान, UP पुलिस ने दबोचा: अब अपने पाँव पर नहीं हो पा रहा खड़ा
हिन्दू लड़की के नितम्ब पर हाथ मार कर बाइक से फुर्र हो जाने वाले सलमान को UP पुलिस ने दबोचा (चित्र- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

 

https://x.com/tum_and_hum/status/1799149491314106561

उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुक्रवार (7 जून 2024) को एक नाबालिग हिंदू लड़की से छेड़खानी करने के आरोपित सलमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित जिले में हिन्दू लड़कियों को छेड़ने और उनके साथ अश्लील हरकत करने को कुख्यात है। सलमान की गिरफ्तारी और उसकी छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां टेप करें >>>>

https://x.com/RealBababanaras/status/1799093850872619491

वीडियो में दिख रहा है कि बाइक से जा रहा सलमान सुनसान जगह पर अकेली जाती लड़की के नितम्ब पर हाथ मारता है।  यह हुआ मुज़फ्फरनगर के थाना क्षेत्र सिविल लाइंस में।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस हिरासत का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पा रहा और पुलिस वालों के कंधे पर झूलता दिख रहा है।

 

घटना का वीडियो गुरुवार (6 जून) को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें हीरो होंडा की स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक व्यक्ति को जाट कॉलोनी में अकेली जा रही एक हिन्दू लड़की के नितम्ब पर हाथ मार कर भागते देखा गया। 16 वर्षीया पीड़िता मुज़फ्फरनगर में ही जूडो-कराटे का प्रशिक्षण ले रही है। पीड़िता के पिता ने बताया कि घटना के बाद उनकी बेटी काफी डरी हुई है।

पुलिस ने वीडियो की पड़ताल की तो आरोपित सलमान निकला। कम से कम 10 हिंदू बच्चियों से बदतमीजी के बाद सलमान की तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की थी। वह 7 जून (शुक्रवार) को कहीं भागने की फिराक में रुड़की चुंगी पर खड़ा दिखा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा दी। पुलिस देखकर सलमान भागने लगा, लेकिन जवानों ने दौड़कर उसे दबोच लिया। यहाँ से उसे थाने लाकर पूछताछ की गई।

पुलिस प्रेस नोट
सलमान मुज़फ्फरनगर शहर के मुस्लिम बहुल इलाके खालापार का रहने वाला है। कहा जाता है कि वह लम्बे समय से शहर में लड़कियों को परेशान करता था। सलमान न सिर्फ लड़कियों के नितम्बों पर हाथ मारकर भाग जाता था, बल्कि कई बार तो वो अपना प्राइवेट पार्ट खोलकर सार्वजनिक रूप से दिखाने भी लगता था। इस दौरान वह अपनी बाइक के आगे-पीछे वाली नंबर प्लेट पर टेप चिपका लेता था।

सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि लड़कियां  डराने को सलमान अपने पास तेजाब की बोतल भी रखता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस की हिरासत में सलमान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाइक पर फर्राटे मारने वाला सलमान वायरल वीडियो में 2 पुलिस वालों के कंधे पर लटक कर चलता नजर जा रहा है।

सलमान पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354 (क) के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में भी कार्रवाई की गई है। मुज़फ्फरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक ने सलमान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मामले में जाँच व अन्य जरूरी कार्रवाई हो रही है। सलमान का अब्बू गुलजार है।

TOPICS:Muzaffarnagar UP Police Viral Video Women Safety महिला उत्पीड़न  सुरक्षामुज़फ़्फ़रनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *