गैर मर्दों के सामने परोस उसके गंदे वीडियो बेचे, शाहीन ने ली शौहर सलमान की जान

Why Did Shaheen Kill Her Husband Salman Dark Secret Revealed
दूसरे मर्दों के सामने मुझे परोसता था… कीमा में नशीली गोली मिलाकर शौहर को कैसे दी मौत, सामने आया शाहीन का सच

मुजफ्फरनगर में शाहीन नाम की एक महिला ने अपने पति सलमान की हत्या कर दी। शाहीन ने पहले कीमा में मिलाकर सलमान को नशे की गोलियां दीं, फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया।

मुजफ्फरनगर 28 जून 2029 : तारीख थी 20 जून 2025, आधी रात का वक्त और जगह- पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में ककरोली का खाईखेड़ा इलाका। 24-25 साल की बदहवाश महिला अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंचती है। डॉक्टरों से बताती है कि उसका नाम शाहीन है और उसके पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की है, इसे बचा लीजिए। डॉक्टर चेक करते हैं, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। मामला चूंकि खुद अपनी जान लेने का था, इसलिए पुलिस को भी खबर दे दी जाती है और कुछ ही देर में एक टीम हॉस्पिटल पहुंच जाती है।

शाहीन ने बताया कि पति सलमान ने अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसके वीडियो बनाए।

शाहीन से शुरुआती पूछताछ में पुलिस भी मान लेती है कि उसके पति सलमान ने खुद अपनी जान ली होगी और लाश को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया जाता है। लेकिन, जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है तो कहानी पूरी तरह बदल जाती है। रिपोर्ट में लिखा था कि उसे गला घोंटकर मारा गया है। पुलिस एक बार फिर परिवार के पास पहुंचती है, जहां सलमान का भाई अपनी भाभी शाहीन पर ही हत्या का शक जताता है।

मेरे अश्लील वीडियो बेचकर कमाई करता था …
अब पुलिस शाहीन को पकड़कर थाने ले आती है। शुरुआती पूछताछ में शाहीन हत्या के राज को छिपाने की कोशिश करती है, लेकिन जब पुलिस सख्ती दिखाती है, तो वह अपना गुनाह कबूल कर लेती है। सलमान की हत्या शाहीन ने ही की थी। उसने पहले उसे कीमा में मिलाकर नशीली गोलियां दीं और इसके बाद दुपट्टे से गला घोंट दिया। बाद में उसने इस हत्या को इस तरह दिखाया कि उसके पति ने खुद अपनी जान ली है।

अब सवाल था कि शाहीन ने सलमान की जान क्यों ली?दोनों के बीच उस रात आखिर ऐसा क्या हुआ था कि वह अपने ही शौहर की जान की दुश्मन बन गई? पूछने पर शाहीन जो कुछ बताती है,उसे सुनकर पुलिस उच्चाधिकारियों के भी होश उड़ जाते हैं। शाहीन बताती है कि उसका पति उससे गलत धंधा कराता था,दूसरे मर्दों के सामने उसे परोसता था। इतना ही नहीं, वह उसके अश्लील वीडियो बनाने के बाद,उन्हें बेचकर कमाई करता था।

नोएडा, दिल्ली, इंफाल के होटलों में लेकर गया…
शाहीन और सलमान का निकाह 5 साल पहले हुआ था। दोनों का एक चार साल का बच्चा भी है। अपनी पत्नी शाहीन, मां-बाप और  भाई के साथ सलमान मुजफ्फरनगर के खाईखेड़ा इलाके में मदीना चौक पर रहता था। पूछताछ में शाहीन ने बताया कि उसका शौहर खुद कोई काम-धंधा नहीं करता था। कमाई को वह जबरदस्ती उससे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनवाता था।

शाहीन का कहना है कि नोएडा, दिल्ली और इंफाल में सलमान ने उसके वीडियो बनाए (AI Image)

शाहीन ने बताया कि उसका पति सलमान उसे अलग-अलग शहरों के होटल में लेकर जाता और वहां उसके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें बेचता था। उसने कहा कि वीडियो बनाने को सलमान उसे गौतमबुद्ध नगर, दिल्ली और यहां तक कि मणिपुर के इंफाल भी लेकर गया था।  पति की हरकतों से वह परेशान थी और इसीलिए तंग आकर आखिरकार उसकी हत्या करने का फैसला किया।

20 जून की रात क्या हुआ था?
20 जून की रात शाहीन ने अपने पति सलमान से ही बहाना बनाकर नींद की गोलियां मंगवाई। उसने सलमान के लिए कीमा बनाया और नींद की गोलियां पीसकर इसमें मिला दीं। कुछ गोलियां उसने सलमान की कोल्ड ड्रिंक में भी मिलाईं। गोलियों के असर से सलमान बेहोश हो गया तो शाहीन ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।
मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शाहीन पर हत्या का केस दर्ज किया गया है

इसके बाद उसने शोर मचाया कि सलमान ने फांसी लगाकर खुद अपनी जान ली है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शाहीन का वह दुपट्टा, जिससे सलमान का गला घोंटा गया, नींद की गोलियों का पत्ता और वो ग्लास बरामद किया, जिसमें कोल्ड ड्रिंक दी गई थी। शाहीन के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा लिख उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *