दून में रिटा. ब्रिगे. जोशी हत्याकांड,3 और बंदी,4 पहले ही जेल में
देहरादून रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित.
देहरादून 01 अप्रैल 2026: राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार (30 मार्च) को दो पक्षों के आपसी झगड़े में अंधाधुंध फायरिंग में गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लगी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी. इस में आज पुलिस ने तीन लोग गिरफ्तार किए है. इससे पहले भी पुलिस चार को जेल भेज चुकी है. यानी इस मामले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
पुलिस पकड़ में आए आरोपित आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा है. पुलिस के अनुसार हत्या में शामिल अन्य भागे आरोपितों की तलाश में लगातार छापे मारे जा रहे हैं. जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा.
बार से शुरु हुआ विवाद : पुलिस जांच में सामने आया कि 29 मार्च रात को कुठालगेट के पास बार में वहां के स्टॉफ और ग्राहकों में विवाद हो गया था. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में बिल को लेकर कहासुनी हुई थी. यही विवाद अगले दिन 30 मार्च को खूनी संघर्ष में बदल गया था.
30 मार्च को जब दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो गाड़ियों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए फायरिंग की गई. इस बीच काले रंग की स्कॉर्पियो में बैठे युवक सफेद रंग की कार का पीछा करने लगे. ये घटना करीब सुबह 6 से 6.30 बजे के बीच की है. दोनों गाड़ियों फुल स्पीड में जोहड़ी गांव पहुंची और वहां भी स्कॉर्पियो में बैठे युवक सफेद रंग की गाड़ी पर फायरिंग कर रहे थे, तभी एक गोली अचानक रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को लगी. रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी मॉर्निंग वाक पर थे. गोली लगने से रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की मौत हो गई थी. इससे इलाके में सनसनी फैल गई थी.
मामले की गंभीरता देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कई टीमें गठित कर ताबड़तोड़ छापामारी हुई. 30 मार्च को शाम को पुलिस ने चार आरोपित पकड लिये थे. चारों से पुलिस को अवैध हथियार भी मिले थे.
पुलिस पूछताछ में कई और आरोपियों के नाम बताये थे, उनको पकड़ने को भी पुलिस ने लगातार छापामारी कर रही थी। इस क्रम में आज पुलिस ने तीन और आरोपित आदेश गिरी, समीर चौधरी और मोहित अरोड़ा पकड़े हैं.
पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपित गोलीबारी में थे. पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद ने बताया कि इस मामले में कोई भी आरोपित छूटेगा नहीं. भागे अन्य आरोपितों की पकड को लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. जल्द ही सभी आरोपित पकड मामले का पूर्ण अनावरण किया जाएगा.
CM Dhami Pays Tribute to Retired Brigadier Who Died in Shooting Incident
सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के घर पहुंचकर मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि, गोलीकांड में हुई थी मौत
देहरादून के जोहड़ी में हुए गोलीकांड का विवाद जेन-जी क्लब में उपजा और सैर पर निकले सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी दो गुटों के संघर्ष में बेवजह मारे गए। धामी ने आज उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी,साथ में हैं मंत्री गणेश जोशी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। धामी ने इस दौरान उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अधिकारियों को प्रदेश में ऑपरेशन प्रहार चलाकर अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
रोज की तरह सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी अपने तीन साथियों के साथ सुबह टहलने निकले थे। अपने आवास से थोड़ी दूरी पर पहुंचे तो सामने से दो तेज रफ्तार कारें आ रही थीं। दोनों कारों में सवार युवक एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे। इसी संघर्ष में एक गोली ब्रिगेडियर जोशी के सीने में लग गई। उनका न तो इस घटना से कोई लेनादेना था और न ही वे इन हुड़दंगी युवकों को जानते थे। परिजनों के अनुसार उन्होंने 62 वर्ष की उम्र तक सेना में नौकरी की। सेना के कई महत्वपूर्ण अभियानों का हिस्सा बने। वे शारीरिक रूप से स्वस्थ थे।
उनके अंदर देश सेवा का जज्बा हमेशा देखा जा सकता था। यही कारण है कि उन्होंने अपने बेटे को नौसेना में भेजकर देश सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती दी लेकिन कुछ युवकों के आपसी विवाद ने उनकी जान ले ली। अब पुलिस ने जेन-जी क्लब सील कर दिया है, आरोपी इसी क्लब से पार्टी कर निकले थे, उनकी क्लब मालिक-कर्मियों से ही मारपीट हुई थी। ये क्लब पहले भी सील हो चुका है।
TAGGED:
RETIRED BRIGADIER MURDER CASE
ACCUSED ARREST MURDER CASE
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी
रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड
MUKESH JOSHI MURDER CASE

