अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखण्ड में बनें नये सदस्य,पदाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय पैट्रन मेंबर
देहरादून 28 सितंबर 2025। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, उत्तराखण्ड ने आज नये सदस्य, पदाधिकारी एवं अन्तर्राष्ट्रीय पैट्रन मेम्बर बनाए हैं। उन सभी के लिए एक *शपथ ग्रहण समारोह* का आयोजन होटल वायसराय इन मण्डी चौक पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि सरकार में दायित्व और भाजपा कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल रहे। 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल ने आशा व्यक्त की कि आप सभी अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन से जुड़कर पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन से कार्य कर इसे उन्नति की ओर अग्रसर करेंगे।
इस अवसर पर महामंत्री लच्छू गुप्ता ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वैश्य समाज हमारा परिवार है जिसे हमें साथ मिलकर आगे बढ़ाना है, एक दूसरे को साथ लेकर चलना है और अच्छे लोगों को इस संगठन से जोड़ने का भी प्रयास करना है । इसके सभी सदस्य पूरे भारतवर्ष में सभी जगह अपने-अपने स्तर से कार्य करते रहते हैं।

इस कड़ी में आईवीएफ में पैटर्न मेंबर बनने पर सर्वश्री सिद्धार्थ अग्रवाल, विशाल गुप्ता और निकुंज गुप्ता को बधाई दी।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया समन्वयक मधु जैन ने कहा कि आज के शपथ ग्रहण में काशीपुर, हरिद्वार, रुड़की, सितारगंज, हल्द्वानी और से आए हुए सभी महानुभावों ने शपथ ग्रहण कर आश्वासन दिया कि हम पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ कार्य करेंगें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री रमेश गोयल, महामंत्री लच्छू गुप्ता, संगठन महामंत्री रमेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन जैन, श्री उपेंद्र अग्रवाल, श्री विशाल गुप्ता एवं प्रदेश से आये गणमान्य जन उपस्थित रहे।


