उत्तर भारत के जैन श्रद्धालु पहुंचे दून आचार्यश्री सौरभ सागर महामुनिराज के 31वें दीक्षा महोत्सव को
देहरादून 21सितंबर 2025। परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज का चार दिवसीय भव्यातिभव्य 31 वां दीक्षा महोत्सव ग्रैंड युफोरिया रिसोर्ट कारगी पर आज चौथे दिन श्री जी का अभिषेक कर शांतिधारा की गयी। शांतिधारा करने का सौभाग्य श्री स्वदेश जैन तिलक रोड को मिला। प्रथम कलश जैन फार्मा बल्लीवाला चौक वालों को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात चतुर्दिवसीय कर्म दहन महामंडल विधान का समापन विधानाचार्य संदीप जैन सजल शास्त्री (हस्तिनापुर वाले) इंदौर एवं संगीतकार केशव एंड पार्टी भोपाल ने संगीतमय विधान का समापन आचार्य श्री के सानिध्य में किया । इस अवसर पर मंगलाचरण चित्र अनावरण दीप प्रज्ज्वलन गुरु पूजन के साथ साथ हुआ। 
नन्ही जैन बालिकाओं ने आचार्य सौरभ सागर पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी ।
इस अवसर पर आचार्य श्री सौरभ सागर ने कहा कि देहरादून के लोगों का उत्साह जैसा 6 साल पहले था अब उससे चौगुना देखने को मिला है और चातुर्मास के बाद हम दोनों 9 दो 11 हो जाएंगे मतलब आप और हम होंगें।
विधान के पश्चात ग्रैंड यूफोरिया कारगी चौक से भव्य रथ यात्रा बैंड बाजे के साथ श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर माजरा के लिए आरम्भ हुई।
आज परम पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर महामुनिराज का 31 वा दीक्षा स्मृति महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजित किया गया।
दीक्षा महा महोत्सव में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, शामली, जसपुर, बड़ोत ,सरधना, गन्नौर सौरभांचल ,जीवन आशा हॉस्पिटल आदि विभिन्न जगहों से श्रद्धालुओं ने देहरादून आगमन कर आचार्य श्री के दीक्षा महोत्सव को अपनी उपस्थिति से गरिमामय एवं यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में *शास्त्र भेंट* करने का सौभाग्य श्री अशोक जैन सी ए वीणा जैन गाजियाबाद, *पाद प्रक्षालन* श्री रमेश जैन-श्रीमती उषा जैन विकास जैन-शालिनी जैन, अर्णव जैन, अर्चित जैन (दीपाली एन्कलेव) ने *महाआरती* श्री अमित जैन-श्रीमती पूनम जैन, प्राप्ति जैन, श्रेया जैन, नैतिक जैन (मेडिकल वाले) टर्नर रोड़, देहरादून, श्री सचिन जैन-श्रीमती तन्वी जैन स्तुति जैन, आदि जैन (शक्ति विहार, देहरादून) ने की ।
कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन बताया कि 22 सितंबर 2025 को प्रातः 6 बजे सुबह सौरभ सागर महाराज का ग्रैंड यूरोपीया से माजरा मन्दिर के लिए प्रस्थान किया जाना निश्चित हुआ है।
23 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर माजरा में नवदिवसीय जिनेंद्र महाअर्चना आचार्य श्री सौरभ सागर महामुनिराज के सानिध्य में की जाएगी।

