मंत्री महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में किया पंचायत को मतदान

मंत्री महाराज ने अपने गांव सेड़ियाखाल में किया पंचायत को मतदान

देहरादून 24 जुलाई 2025। । प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेड़ियाखाल के बूथ नं 56 पर प्रातः काल पहुंच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से अनुरोध किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें गांवों को सशक्त और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव में “गांव की सरकार” बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार जनपद को छोड़ प्रदेश के 12 जनपदों में दो चरणों में मतदान होना है। 24 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान के पश्चात अब 28 जुलाई 2025 को दूसरे चरण का मतदान होना है। गांव की सरकार के लिए ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुना जाना बेहद जरूरी है इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूक ग्रामीण मतदाताओं को चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।

› Uttarakhand Panchayat Election 2025 First phase of voting completed now second phase voting will be held on 28th julay
Uttarakhand Panchayat Election: 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद, 28 को होगी दूसरे चरण की वोटिंग

पहले चरण का मतदान पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे। दूसरे चरण के लिए 14,751 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में पहले चरण का मतदान देर रात तक चला। खबर लिखे जाने तक कई बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी थी। शाम चार बजे तक राज्य में 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह ठीक आठ बजे शुरू हो गया। शुरुआत के दो घंटे तो मतदान कुछ हल्का रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ता चला गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों ने भी अपने गांव की सरकार के लिए वोट दिया।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि पहले चरण के मतदान में मतदाताओं का उत्साह जबर्दस्त दिखा। पहाड़ के कोने-कोने से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए कतारबद्ध नजर आए। उन्होंने बताया कि चुनाव में मतदान कर्मियों, सुरक्षाकर्मियों से लेकर आपदा प्रबंधन समेत सभी विभागों के बीच तालमेल बेहतरीन रहा है। आपको बता दें कि पहले चरण में 17,829 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में कैद हो गया।
ऐसे बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
सुबह 10 बजे तक 11.72
दोपहर 12 बजे तक 27.00
दोपहर 2 बजे तक 41.87
शाम 4 बजे तक 55.00

दूसरे चरण का चुनाव 28 को
राज्य निर्वाचन आयोग अब दूसरे चरण का पंचायत चुनाव 28 जुलाई को कराएगा। इसमें प्रदेश के 12 जिलों के 40 विकासखंड शामिल होंगे। दूसरे चरण के लिए 14,751 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों चरण पूरे होने के बाद 31 जुलाई को मतगणना होगी।

देर शाम तक जिलावार मतदान प्रतिशत
जिला मतदान प्रतिशत
उत्तरकाशी 70.00
पौड़ी गढ़वाल 59.50
रुद्रप्रयाग 57.31
टिहरी 59.71
देहरादून –
चमोली –
चंपावत 65.59
नैनीताल 59.37
अल्मोड़ा 59.11
बागेश्वर 63.11
ऊधमसिंह नगर 72.45
पिथौरागढ़ 56.70
(देर शाम तक के आंकड़े, फाइनल आंकड़े बाद में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *