नूंह लस्ट जिहाद 3 केस: हिंदू बता सोशल मीडिया पर दोस्ती,प्रेम,शादी वादे,रेप,वीडियो ब्लैकमेलिंग
Love Jihad Marriaed Muslim Boy Raped Divorced Woman And Forced Her To Change Religion In Nuh
नूंह लव जिहाद: तलाकशुदा हिंदू महिला से खुद को हिंदू बता साहिल ने की दोस्ती,अश्लील वीडियो बना मुस्लिम बनने को जबरदस्ती
हरियाणा के नूंह जिले में तलाकशुदा महिला से रेप कर उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने उसे जबरन धर्म परिवर्तन करने के लिए भी कहा।
नूंह 02 अप्रैल 2026 : जबरन मुस्लिम बनाने और दुष्कर्म में नूंह जिला एक बार फिर चर्चा में आया है। इस बार पलवल जिले के गांव डूंगरपुर के रहने वाले साहिल पर दिल्ली निवासी एक तलाकशुदा हिंदू महिला को अपने प्यार के जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर पैसे ऐंठने और मुस्लिम बनने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। महिला ने किसी तरह से आरोपित के चुंगल से छुटकर नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत दी और मुख्य आरोपित सहित उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा करवाया है। 3 दिन पहले भी ठीक इसी तरह का एक मामला फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में सामने आया था। इसमें पंजाब की एक लड़की से दुष्कर्म करने और मुस्लिम बनने का दबाव बनाया गया था। इसमें पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों मामलों में महिलायें हिंदू नर्स हैं।
love jihad
नूंह में सामने आया लव जिहाद का मामला
दिल्ली में पेशेंट केयर का काम करती है बंगाल की महिला
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। किसी बात को लेकर उसके पति से उसका तलाक हो गया था। इसके बाद वह दिल्ली में पेशेंट केयर का काम करती है। आरोप है कि करीब 5 साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी मुलाकात साहिल नाम के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि साहिल अपने आप को हिंदू और अविवाहित बताकर बात करने लगा। महिला ने बताया कि साहिल ने उससे कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करना चाहता है। महिला का आरोप है कि साहिल ने करीब 4 महीने पहले उसे शादी का झांसा दिया और अपने पास बुलाने लगा।
नूंह में आरोपित ने सिंदूर से मांग भरी और दुष्कर्म किया
महिला का आरोप है करीब 4 महीने पहले साहिल उसे दिल्ली से नूंह लेकर आया और मदीना कॉलोनी में एक मकान में रहने लगा। आरोप है कि साहिल ने हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार उसकी मांग में सिंदूर भरा। साहिल ने नूंह की मदीना कॉलोनी में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक फोटो वीडियो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिए। आरोप है कि वहां साहिल ने महिला का बार- बार शारीरिक शोषण किया।
घर लेकर गया आरोपित तो खुला मुस्लिम होने और शादीशुदा होने का राज
फिरोजपुर झिरका के डीएसपी (DSP) अजायब सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन बाद साहिल महिला को लेकर अपने गांव डूंगरपुर पहुंचा। जहां महिला को जानकारी मिली है कि साहिल हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और वह पहले से शादीशुदा है। महिला का आरोप हुआ कि साहिल के घर में उसका पिता असलम, भाई राहुल और उसकी मां मौजूद थी। सभी ने घर के अंदर इस्लाम ध कबूलने और गौमांस खाने का दबाव बनाया। जब उसने मना किया तो उन्होंने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। महिला का आरोप हुआ कि जब आरोपितों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो साहिल ने उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब 2 लाख रुपये ऐंठ लिए।


पिता और दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध और बुर्का पहनने का दबाव
महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि साहिल ने कई बार अपने पिता और दोस्तों के साथ उसके ऊपर शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव डाला । आरोप है कि उक्त लोगों ने मुस्लिम रीति रिवाजों अनुसार, बुर्का पहनकर नमाज पढ़ने का दबाव भी डाला। महिला ने बताया कि बार–बार जान से मारने की धमकी, दुष्कर्म करने, जबरन इस्लाम कबूलने का दबाव और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर किसी तरह आरोपितों के चंगुल से निकल गई। बीती देर रात नूंह शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
नूंह में ‘लव जिहाद’ का आरोप, शादी का झांसा देकर पहले दुष्कर्म और फिर धर्म परिवर्तन का दबाव, आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा के नूंह में धर्म परिवर्तन का एक गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि पहले उसे शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बना लिया गया और फिर धर्म परिवर्तन करने को कहा गया.
हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, इस संबंध 28 मार्च को फिरोजपुर झिरका सिटी में हरियाणा धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2022 की और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में लिखा गया है. शिकायतकर्ता पीड़िता पंजाबी निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी जाहिर (पुत्र यूनुस फिरोजपुर झिरका) ने पहले उनसे ऑनलाइन दोस्ती की. इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर उन्हें मेवात क्षेत्र में बुलाया, जहां एक होटल में उनके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया.
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया
पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धर्म परिवर्तन करने को दबाव बनाया. विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर उसे वहां से भगा दिया. डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज
पुलिस ने आरोपित की पहचान जाहिर (पुत्र यूनुस) के रूप में की है, जो फिरोजपुर झिरका क्षेत्र का है. डीएसपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा लिख आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले में लगाए गए आरोप गंभीर हैं, जिनकी गहनता से जांच हो रही है. आरोपित को नियमानुसार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. पुलिस के अनुसार जांच जारी है और सभी तथ्यों की बारीकी से पड़ताल हो रही है, ताकि मामले में उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जहीर ने 4 दिन बनाया बंधक, जबरन मांस खिलाया और रेप कर बनाया मुस्लिम; पीड़िता ने सुनाई आपबीती…
हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले में पंजाब की 24 वर्षीय हिंदू नर्स को ‘लव जिहाद’ और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाकर न केवल उसकी अस्मत लूटी गई, बल्कि उसे जबरन मुस्लिम बनने को मजबूर किया गया।
आरोपित ने पीड़िता को बंधक बनाकर नृशंस यातनाएं दे उसे जबरन मांस खिलाया। रात में किसी तरह मौत के चंगुल से भागकर पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित पकड लिया ।
सोशल मीडिया पर दोस्ती और फिर ‘ब्लैकमेलिंग’ का खेल
पीड़िता पंजाब के फिरोजपुर की नर्स है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार सालभर पहले उसकी मुलाकात सोशल मीडिया पर नूंह के ढोंड गांव निवासी जहीर से हुई। जहीर ने खुद को कुंवारा बताकर और शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला को अपने विश्वास में लिया। आरोपित ने पहली बार उसे दावत के बहाने होटल में बुला उससे दुष्कर्म किया और चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना ली।
डेढ़ लाख रुपये ऐंठे और ईद पर बनाया ‘बंधक’
जहीर उस वीडियो से पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता से डेढ़ लाख रुपये भी वसूल लिए। 20 मार्च 2026 को आरोपित उसे ईद की दावत के बहाने अपने गांव ले आया। 20 से 24 मार्च के बीच उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उससे कई बार रेप किया और विरोध करने पर बेरहमी से पीटा।
जबरन मांस खिलाया और मुस्लिम बनने का दबाव
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपित और उसके परिवार ने उस पर हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने का भारी दबाव बनाया। उसे जान से मारने की धमकी दे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा जबरन मांस खिलाया। शनिवार (28 मार्च) रात आरोपित की पकड़ थोड़ी ढीली हुई, तो महिला वहां से जान बचाकर भाग निकली और सीधे फिरोजपुर झिरका थाने पहुंची।
हरियाणा धर्मांतरण कानून में कड़ी कार्रवाई
नूंह पुलिस ने मामले की गंभीरता देख आरोपित जहीर को धर दबोचा। थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपित पर दुष्कर्म, मारपीट और ब्लैकमेलिंग की धाराओं के साथ-साथ ‘हरियाणा प्रिवेंशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ रिलिजन एक्ट 2022’ (हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम) में मुकदमा किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा मामले की गहनता से जांच हो रही है।
सोहेल से राहुल बन हिंदू लड़कियां फंसाईं प्रेमजाल में, अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल
आपत्तिजनक वीडियो बना लड़कियों को करता था ब्लैकमेल।
माथे पर तिलक लगा हिंदू लड़कियां फंसाता था प्रेम जाल में
लव जिहाद के मामले में तावडू थाना पुलिस ने मुस्लिम युवक सोहेल को पकड़ा है। आरोपित हाथ में कलावा बांध और माथे पर तिलक लगा राहुल बन हिंदू लड़कियों को अपने प्रेमजाल में फंसा उन्हें होटल ले जाकर शारीरिक संबंध बना आपत्तिजनक वीडियो बना लेता था।
बाद में वहीं वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। एक लड़की के स्वजन की शिकायत पर आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया। उसने दो अन्य लड़कियों को भी प्रेमजाल में फंसाने की बात मानी है। आरोपित को अदालत में पेशकर दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ हो रही है।
ऐसे खुला राज
तावडू की 16 वर्षीय लड़की के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शहर के एक स्कूल में 12वीं की कक्षा में छात्रा है।
जो कई दिन से स्कूल जाने के लिए घर से निकलती पर स्कूल नहीं जाती है। जिसके बाद वह बेटी की खोजबीन में लग गए। बुधवार के सुबह पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी गुरुग्राम के सोहना में एक युवक के साथ है। बताई गई जगह पर जब पिता पहुंचा उन्हें सीलखों गांव का रहने वाला सोहेल तथा पांच अन्य युवक मिले। सभी ने उनकी बेटी को जबरन बैठा रखा था।
घरवालों को बताया बेटी ने सच
पिता को देख लड़की रोने लगी । उसने बताया कि वॅाट्सऐप और फेसबुक पर सोहेल ने अपनी प्रोफाइल में राहुल लिख रखा है। हाथ में कलावा और तिलक लगी तस्वीर वह डालता था। कई बार उसने मैसेज किए तो उसने भी जवाब देना शुरू किया जिसके बाद सोहेल मिलने आने लगा।वह खुद को हिंदू बता कहता था कि हनुमान जी का भक्त हूं । उसे बहाने से भिवाड़ी के होटल ले गया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला बेहोश कर दिया।
तभी सोहेल ने उससे दुष्कर्म कर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। जब लड़की को सब कुछ पता चला तो सोहेल ने वीडियो इंटरनेट पर प्रसरित करने की धमकी दी जिससे वह डर गई और घर में नहीं बताया। लड़की ने पुलिस को बताया कि सोहल वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर उसे मनचाही जगह पर चार माह से बुला रहा था। धमकी देकर ही सोहना लाया था उसके साथ दीपक भी था। वह भी मुस्लिम हो सकता है। सोहेल ने ऐसे ही दो अन्य लड़कियों को भी प्रेम जाल में फंसा रखा है। लड़की की बात सुन उसके पिता ने लोगों की मदद से सोहेल को सोहना शहर पुलिस के हवाले कर दिया।
सोहना में हुई जीरो एफआइआर
सोहना शहर थाना पुलिस ने जीरो एफआइआर लिख केस फाइल तावडू शहर थाने को देते हुए पीड़िता और सोहेल को भी यहां की पुलिस के हवाले कर दिया।
सोहेल के विरुद्ध पॅाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा लिख गिरफ्तार किया गया। जांच अधिकारी एएसआइ अंजू देवी ने बताया कि पीड़िता किशोरी के मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग भी कराई गई है। 164 के बयान भी मजिस्ट्रेट के सामने अंकित किये गये हैं। आरोपित को न्यायालय में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
