भागते डूब मरा गैंगरेपिस्ट तफज्जुल,अब कब्रिस्तान में भी जगह नहीं,कंधा भी नहीं देंगें ग्रामीण

असम गैंगरेप, मुख्य आरोपित की डूबने से मौत:कस्टडी से भागकर तालाब में कूदा; सुबह साढ़े 3 बजे क्राइम सीन पर लेकर जा रही थी पुलिस

पुलिस ने बताया कि दो घंटे ढूंढ के बाद मुख्य आरोपित का शव तालाब से निकाला गया।

गुवाहाटी 24 अगस्त 2024.असम के नगांव जिले में 14 वर्षीय बच्ची से गैंगरेप के मुख्य आरोपित तफजुल इस्लाम की शनिवार (24 अगस्त) डूबने से मौत हो गई। वह पुलिस हिरासत से भागते तालाब में कूद गया था।

नगांव के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) स्वप्निल डेका ने बताया कि आरोपित को शुक्रवार (23 अगस्त) को गिरफ्तार किया गया था। आज सुबह 3:30 बजे उसे घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने ले जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, आरोपित ने पुलिसकर्मी पर हमला कर भागकर तालाब में कूद गया। पुलिसकर्मी भी घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर SDRF की टीम भी पहुंची। लगभग दो घंटे तलाश के बाद आरोपी का शव तालाब से बरामद किया गया।

असम गैंगरेप केस के मुख्य आरोपित तफजुल इस्लाम की फाइल फोटो।
गांव वालों का आरोपित के जनाजे का बहिष्कार किया
मृतक आरोपित के गांव बोरभेटी में लोगों ने उसके अंतिम संस्कार में भाग नहीं लेने का फैसला किया है। लोगों ने गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनाने भी नहीं दिया।

गांव के एक बुजुर्ग मोहम्मद शाहजहां अली चौधरी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बैठक कर तीन फैसले लिए हैं। हमने गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनाने नहीं देने, उसके जनाजा (दफनाने की प्रकिया) में शामिल नहीं होने और उसके परिवार का सामाजिक बहिष्कार  का फैसला किया है।

बुजुर्ग ने कहा कि, गांव के युवक के अपराध ने हमें शर्मसार कर दिया है। हम उसे सामुदायिक कब्रिस्तान में दफनाने नहीं दे सकते। घटना के विरोध में गांव की मस्जिद से एक मार्च भी निकाला गया।

तीन लोगों ने ट्यूशन से लौट रही लड़की से रेप किया था
नगांव के ढींग में गुरुवार (22 अगस्त) की शाम 14 साल की लड़की से तीन लोगों ने रेप किया था। पीड़ित अपनी साइकिल से ट्यूशन से घर लौट रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसे घेर लिया और उसके साथ गलत काम किया।

रेप के बाद आरोपित पीड़ित को एक तालाब के पास सड़क किनारे घायल और बेहोश हालत में छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों ने उसे देखा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को भी सूचना दी गई।

तीसरा आरोपित अब भी पुलिस पकड़ से बाहर
पुलिस ने अब तक दो आरोपित पकड़े है, जिसमें एक की मौत हो गई। तीसरे की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। कई संगठनों ने शुक्रवार (23 अगस्त) को ढींग में एक दिन बंद का आह्वान किया।

पुलिस DGP जी पी सिंह के ढींग पहुंचने पर इलाके में तनाव और बढ़ गया। दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। सामाजिक संस्थानों और राजनीतिक दलों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और महिलाओं-लड़कियों के लिए सुरक्षा की मांग की।

असम मुख्यमंत्री बोले- हम किसी को नहीं छोड़ेंगे​

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने शुक्रवार (23 अगस्त) को X पर लिखा, ‘ढींग में हुई घटना मानवता के खिलाफ अपराध है। हम किसी को नहीं छोड़ेंगे और दोषियों को न्याय के कटघरे में लाएंगे। मैंने DGP को घटनास्थल का दौरा करने और ऐसे राक्षसों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

कोलकाता में 9 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से हुआ रेप-हत्या 
असम से पहले पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद देश भर में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। डॉक्टर्स 11 दिन तक लगातार हड़ताल पर रहे। इस केस में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में 22 अगस्त को मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान CBI ने कोर्ट में दावा किया कि क्राइम सीन से छेड़छाड़ हुई है। कोर्ट ने कहा कि मामले में कोलकाता पुलिस की भूमिका पर संदेह है। जांच में ऐसी लापरवाही अपने 30 साल के करियर में नहीं देखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *