आचार्यश्री सौरभ सागर महामुनिराज का विहार देहराखास से देवऋषि एन्क्लेव को
देहरादून 17 सितंबर 2025।परम पूज्य संस्कार प्रणेता ज्ञानयोगी जीवन आशा हॉस्पिटल प्रेरणा स्रोत आचार्य श्री 108 सौरभ सागर महामुनिराज का विहार आज श्री संजय जैन मल्टीचैनल के निवास देहराखास से श्री राजीव जैन के निवास देवऋषि एन्क्लेव के लिए हुआ।
इस अवसर 108 आचार्य श्री सौरभ सागर ने अपने विचार रखते हुए और श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से जागरूक करना या किसी को आध्यात्मिक सत्य, ज्ञान और आंतरिक मार्गदर्शन से परिचित कराना है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें व्यक्ति अपने भीतर की आत्मा से जुड़ता है, उच्च चेतना का अनुभव करता है और अपने जीवन में उच्च अर्थ और उद्देश्य पाता है। यह मार्गदर्शन, व्यक्तिगत परिवर्तन और गहन जागरूकता के माध्यम से होता है, जिसका लक्ष्य व्यक्ति के विश्व दृष्टिकोण को बदलना और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए आंतरिक शक्ति प्रदान करना है।
इसी क्रम में आहरचर्या एव संध्याकालीन गुरुभक्ति भी बड़े भक्ति भाव के साथ श्रद्धालुओं द्वारा सम्पन्न हुई। जिसमे भक्तों ने भी स्वयं गुरु भक्ति गीत गाकर अपने मन के उदगार आचार्य श्री के सामने रखें।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि *कार्यक्रम स्थल :- ग्रैंड यूरोपिया कारगी चौक हरिद्वार बाई रोड देहरादून* मैं कल सवेरे 6:00 बजे घट यात्रा तत्पश्चात प्रवचन आहारचर्या और संध्याकालीन कार्यक्रमों की श्रृंखला गुरु भक्ति महा आरती एवं सुरेंद्र से आचार्य सौरभ सागर की भव्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

