सलीम वास्तिक के दूसरा हमलावर गुलफाम का भी पुलिस एनकाउंटर

Ex मुस्लिम  यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले के दूसरे हमलावर गुलफाम  का भी एनकाउंटर, एक हो चुका है ढेर
यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले के मामले में गाजियाबाद पुलिस ने दूसरे आरोपित गुलफाम को भी एनकाउंटर में घायल कर दिया. इंदिरापुरम में हुई मुठभेड़ के दौरान  हमलावर गुलफाम  को गोली लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले उसका सगा भाई जीशान भी पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.
पहला हमलावर जीशान (चित्र में दांयें) 24 घंटे पहले मारा जा चुका,    हमले का दूसरा हमलावर जीशान का भाई गुलफाम एनकाउंटर में घायल (Photo: Screengrab)
गाजियाबाद,03 मार्च 2026, दिल्ली से सटे  उत्तर प्रदेश  के गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. हमले में शामिल दूसरे आरोपित गुलफाम का भी गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है. मुठभेड़ में आरोपित गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है. इससे दो दिन पहले ही इस मामले के एक अन्य आरोपित पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था.

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि सलीम वास्तिक पर हमले में शामिल दूसरा आरोपित गुलफाम इंदिरापुरम क्षेत्र में मौजूद है. एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह और क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के नेतृत्व में टीम ने इलाके में घेराबंदी की. तभी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में पुलिस और आरोपित में आमना-सामना हो गया.

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली गुलफाम को लगी, जिससे वह घायल हो गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए हैं।

यूट्यूबर पर चाकुओं से जानलेवा हमला
बताया जा रहा है कि गुलफाम और पहले एनकाउंटर में मारे गए आरोपित सगे भाई थे. दोनों पर आरोप था कि उन्होंने एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था. हमले में मौलवी सलीम गंभीर रूप से घायल हुए थे और उनका इलाज अभी जारी है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हमले के पीछे किसी बड़े नेटवर्क या षड्यंत्र की भूमिका तो नहीं थी. इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

लगातार दो एनकाउंटर के बाद यह मामला और भी संवेदनशील हो गया है. पुलिस का दावा है कि आरोपितों के खिलाफ पर्याप्त सबूत थे और वे गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल घायल आरोपित की हालत पर नजर रखी जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है.

 यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमले का दूसरा हमलावर गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर
गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम मौलवी  यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा हमलावर गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर . होली से एक दिन पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर लिया.

गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम मौलवी यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का दूसरा हमलावर गुलफाम भी एनकाउंटर में ढेर हो गया. होली से एक दिन पहले इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में स्वाट टीम ने कुख्यात गुलफाम को एनकाउंटर में ढेर कर लिया. गुलफाम मुख्य आरोपित जीशान का बड़ा भाई था. बीते रविवार पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया था. सलीम वास्तिक पर 27 फरवीर की सुबह हमला किया गया था. इस एनकाउंटर में पिछले 48 घंटे में दोनों आरोपित सगे भाई मारे गए.

बता दें कि एक्स मुस्लिम यूट्यूबर मौलवी सलीम वास्तिक पर 27 फरवरी सुबह लोनी में धारदार हथियारों से दो हमलावरों ने जानलेवा हमला किया था. इस मामले में CCTV फुटेज और गुप्तचर आधार पर पुलिस हमलावरों तक पहुंची. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने इस मामले में जीशान (पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली, जिला अमरोहा) और  उसके सगे बडे भाई गुलफाम पर अलग-अलग एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था.

एक मार्च रात को गाजियाबाद के एडिशनल DCP क्राइम पीयूष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया. ठीक 48 घंटे बाद आज तीन मार्च को जीशान का बड़ा भाई गुलफाम भी एनकाउंटर में मारा गया. पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि गुलफाम पर भी गाजियाबाद पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया था.

20 से ज्यादा राउंड फायरिंग

बताया जा रहा कि मंगलवार की रात बाइक से 2 संदिग्ध इंदिरापुरम के वसुंधरा की तरफ भाग रहे थे. स्वाट टीम और पुलिस ने दोनों को रोकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग कर दी. इसके बाद बाइक छोड़कर दोनों बदमाश पैदल भागने लगे. इसमें एक सिपाही को भी गोली लगी. पुलिस और बदमाशों में 20 राउंड से अधिक फायरिंग हुई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश मारा गया.

अमरोहा का था गुलफाम

बदमाश की पहचान गुलफाम (पुत्र बुनियाद अली निवासी सैदनगली, जिला अमरोहा ) के रूप में हुई, जिसे अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. गुलफाम के पास से एक आधार कार्ड, एक चाकू, एक तमंचा और एक पिस्टल मिली है. कुछ कारतूस में मिले. मौके से जो बाइक मिली है, उसकी जांच की जा रही.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *