उत्तराखंड मंत्रीमंडल बैठक: 10 फैसले, अरेबिया मदरसों का अनुदान बजट मद समाप्त

उत्तराखंड मंत्रीमंडल बैठक: 10 फैसले, अरेबिया मदरसा अनुदान बजट  मद समाप्त

Chief Minister Pushkar Singh Dhami
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (फोटो सोर्स- CMO)

देहरादून 10 जुलाई 2026 : उत्तराखंड मंत्रीमंडल   बैठक में 10 प्रस्तावों पर सहमति बनी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आहूत मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. इनमें विशेष निर्णय मदरसों को लेकर रहा. दरअसल, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम लागू होने पर वित्तीय वर्ष 2027-28 से अरेबिया मदरसों को अनुदान योजना के बजट मानक मद समाप्त करने का निर्णय लिया गया है. मंत्रिमंडल ने इसे स्वीकार कर लिया है.

इसके अलावा विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के बेहतर संचालन को पीएमयू गठित करने के साथ ही 7 नए पद भी स्वीकार कर लिए है. वहीं, श्रीनगर में स्कूलों के लिए यह फैसला लिया गया है कि यहां अक्षय पात्र फाउंडेशन स्कूलों में पकाया हुआ खाना भेजेगा. प्रधानमंत्री पोषण योजना में ये कार्य होगा. श्रीनगर गढ़वाल के 1 से 8वीं क्लास तक के छात्रों को यह मिड डे मील में मिलेगा.

मंत्रीमंडल बैठक की जानकारी देते अपर सचिव (मुख्यमंत्री) बंशीधर तिवारी
मंत्रीमंडल बैठक में अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर-

नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़ के मढ़धुरा में निर्माणाधीन संस्थान के आस-पास की भूमि संस्थान को ट्रांसफर करने को मंजूरी. इस संस्थान के लिए कुल 14.857 हेक्टेयर भूमि तकनीकी शिक्षा को दी गई है.
उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग/क्याकिंग संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी .
उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम के नियमित कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ देने को मंजूरी. 68 नियमित कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.
कुंभ मेला 2027 हरिद्वार की समवर्ती लेखा परीक्षा के लिए पदों का सृजन  को मंजूरी.
इसके साथ ही उत्तराखंड वित्त सेवा (संशोधन) नियमावली 2026 को मंजूरी दी गई है. वित्त ऑडिट प्रकोष्ठ में दो नए पद सृजन को मंजूरी .बाबू ग्राम,चौवन बग्गा और बिंदुखत्ता के निवासियों को भूमिधरी अधिकार देने को मुख्य सचिव को कमेटी बनाने के निर्देश.
बैठक का सबसे महत्वपूर्ण फैसला मदरसा बोर्ड को लेकर .वित्तीय वर्ष 2027-28 से मदरसा बजट मद समाप्ति को मंत्रिमंडल से मंजूरी .

उत्तराखंड कैबिनेट ने 456 अरेबिया मदरसों को सरकारी अनुदान समाप्त करने का फैसला किया है। राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण को नया अधिनियम और प्राधिकरण लागू  है।

456 अरेबिया मदरसों का सरकारी अनुदान समाप्त

अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम और प्राधिकरण लागू

मदरसों में आधुनिक पाठ्यक्रम पढ़ाना अनिवार्य

उत्तराखंड में 456 अरेबिया मदरसों को अब सरकारी अनुदान नहीं मिलेगा। राज्य में अल्पसंख्यक शिक्षा के सुदृढ़ीकरण और पुनर्गठन के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम और नई मान्यता नियमावली लागू करते हुए अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का गठन किया गया है।

मिड डे मील व अन्य सुविधाओं को संबद्धता और मान्यता जरूरी
राज्य में संचालित सभी पंजीकृत अरेबिया मदरसों के साथ ही अन्य अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के दायरे में लाया गया है।

इन्हें सरकारी स्कूलों को मिलने वाली मध्याह्न भोजन योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें जैसी सुविधाएं लेने को शिक्षा विभाग और विद्यालयी शिक्षा परिषद से संबद्धता लेने के बाद प्राधिकरण से मान्यता लेनी अनिवार्य है।

अरबी भाषा में दीनी तालीम दे रहे इन मदरसों को अरेबिया मदरसा कहा जाता है। दीनी तालीम तो देंगे, लेकिन विज्ञान-गणित जैसे विषय भी पढ़ाएंगेें।
इस बदलाव से मदरसों में शिक्षा विभाग निर्धारित आधुनिक पाठ्यक्रम लागू हुआ है। मदरसे अपनी दीनी तालीम (धार्मिक शिक्षा) तो जारी रख सकेंगें, लेकिन उन्हें विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान जैसे विषय भी पढ़ाने होंगें।
इससे अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ेंगें और उन्हें राज्य शिक्षा बोर्ड का वैध प्रमाणपत्र भी मिलेगा, जो उनके भविष्य और प्रतियोगी परीक्षाओं को उपयोगी होगा।

आंतरिक प्रबंधन या स्वायत्तता में हस्तक्षेप नहीं
सरकार ने साफ किया है कि यह पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लक्ष्यों के अनुरूप शिक्षा में गुणवत्ता, पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने को है।

इसका उद्देश्य शैक्षणिक मानकों को बेहतर बनाने के साथ ही छात्र हितों की रक्षा करना है। इससे किसी भी अल्पसंख्यक संस्थान के आंतरिक प्रबंधन या स्वायत्तता में कोई हस्तक्षेप नहीं होगा।

कैबिनेट के फैसले
उत्तराखंड रिवर राफ्टिंग व क्याकिंग नियमावली में संशोधन को मंजूरी।
विदेश रोजगार प्रकोष्ठ के संचालन को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट होगी गठित।
बापूग्राम, चौवन बग्गा व बिंदुखत्ता वन ग्रामों के विनियमितीकरण को गठित होगी समिति।
पिथौरागढ़ में सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान को हस्तांतरित होगी 14.857 हेक्टेयर जमीन।
श्रीनगर में अक्षय पात्र फाउंडेशन के माध्यम से कक्षा एक से आठ तक छात्रों को मिलेगा पका-पकाया भोजन।
राज्य भंडारण निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ देने के प्रस्ताव को हरी झंडी।
कुंभ मेला-2027 की पारदर्शी लेखा परीक्षा के लिए दो पदों के सृजन को दी गई मंजूरी।
राज्य में वित्तीय अनुश्रवण व लेखा परीक्षा के लिए वित्त आडिट प्रकोष्ठ बनेगा सश1त।
उत्तराखंड वित्त सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी।

TAGGED:

उत्तराखंड धामी मंत्रीमंडल बैठक

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक
बजट 2027-28 में मदरसा अनुदान योजना मद बंद
CM DHAMI CABINET MEETING
ARABIA MADRASA GRANT ABOLISHED
UTTARAKHAND CABINET MEETING

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *