उत्तरकाशी: थूक जिहादी शाहबाज पर एक लाख अर्थदण्ड
Uttarkashi Case of Making Rotis by Applying Saliva at Restaurant Court Imposes 1 Lakh Rupees Fine
रेस्तरां में थूक लगाकर रोटी बनाने का मामला, युवक पर कोर्ट ने लगाया एक लाख का जुर्माना
उत्तर काशी 29 मार्च 2026। रैस्तरा में थूक लगाकर रोटी बनाते पकड़े जाने का यह मामला गत वर्ष अक्टूबर का है। थूक लगाकर रोटी बनाने की शिकायत पर जांच के बाद आरोपित शाहबाज खान के खिलाफ नवंबर में मुकदमा अंकित किया गया था।
रेस्तरां में थूक लगाकर रोटी बनाने वाले युवक पर एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। यह फैसला न्याय निर्णायक अधिकारी मुक्ता मिश्र की अदालत ने दिया।
यह मामला गत वर्ष अक्टूबर का है। थूक लगाकर रोटी बनाने की शिकायत पर जांच के बाद आरोपित युवक शाहबाज खान के खिलाफ नवंबर में मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर उस पर एक लाख का जुर्माना लगाया है।
न्याय निर्णायक अधिकारी ने तीस दिन के भीतर जुर्माना जमा न करने पर भूराजस्व की भांति वसूली के आदेश दिए हैं। इसके अलावा अदालत ने खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच के बाद सुरक्षा और गुणवत्ता के अनुरूप न पाए जाने पर अमूल सहित गाजियाबाद, गुजरात और आगरा की चार कंपनियों पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।

