असम CM की पत्नी के पासपोर्ट विवाद: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को हफ्तेभर की अग्रिम जमानत, संबंधित कोर्ट जाने की अनुमति

असम मुख्यमंत्री की पत्नी के पासपोर्ट विवाद: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली 1 हफ़्ते की अग्रिम जमानत, संबंधित कोर्ट में जाने की अनुमति

 

तेलंगाना हाईकोर्ट ने शुक्रवार (10 अप्रैल) को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को एक हफ़्ते की अग्रिम ज़मानत दी। यह ज़मानत असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा की कराई गई FIR के सिलसिले में दी गई, जिसमें उन पर कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए गए। जस्टिस के. सुजाना ने फ़ैसला सुनाते हुए कहा,कि “याचिकाकर्ता को संबंधित कोर्ट में आवेदन को एक हफ़्ते का समय दिया जाता है… याचिकाकर्ता को शर्तों के साथ एक हफ़्ते की राहत दी जाती है।”

अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी हैदराबाद में दाख़िल की गई, जहां खेड़ा का घर है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान, असम पुलिस की ओर से पेश हुए असम के एडवोकेट जनरल देवजीत सैकिया ने हैदराबाद में अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी की स्वीकार्यता पर सवाल उठाया था। उन्होंने दलील दी कि दिल्ली के रहने वाले खेड़ा ने ऐसा कोई कारण नहीं बताया कि वह असम जाकर वहां अग्रिम ज़मानत के लिए अर्ज़ी क्यों नहीं दे सकते। एसजी ने कहा, “कोई मेडिकल इमरजेंसी नहीं है… वह देश के किसी भी हिस्से से असम में अग्रिम ज़मानत के लिए अर्ज़ी दे सकते हैं।”

 

एजी ने आगे दलील दी कि खेड़ा के “भाग जाने का पक्का अंदेशा” है, क्योंकि “जब पुलिस उनके पास गई तो वह भाग गए… वह दिल्ली जा सकते थे, क्योंकि वह उनका रहने का ठिकाना है।इसके बजाय वह हैदराबाद में हैं… कल अगर पुलिस वहां पहुंचती है तो वह चेन्नई भाग जाएंगे…” दूसरी ओर, खेड़ा की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि यह आपराधिक कार्रवाई बदले की भावना से प्रेरित है और इसमें राजनीतिक द्वेष की बू आती है। Case title: Pawan Khera v/s The State of Telangana Tags CongressBJPAssam GovtAssam CMAssam PoliceTelangana High CourtAnticipatory Bail

हैदराबाद में पवन खेड़ा के आवास के बाहर बैरिकेड्स, सुरक्षा बल ; असम पुलिस को है तलाश

असम पुलिस पवन खेड़ा को ढूंढ रही है, जिन्हें 5 अप्रैल के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत सरमा की पत्नी पर पासपोर्ट और संपत्ति संबंधी आरोप लगाए थे।

  • पवन खेड़ा ने हिमंत सरमा की पत्नी पर लगाया था आरोप
  • असम पुलिस दिल्ली के बाद हैदराबाद में कर रही तलाश
  • हैदराबाद आवास के बाहर तेलंगाना सुरक्षा बल 

असम पुलिस पिछले कई दिनों से पवन खेडा को ढूंढ रही है ।  उनको आखिरी बार 5 अप्रैल को सार्वजनिक रूप से देखा गया था,जब उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत सरमा की पत्नी, रिंकी भुयान सरमा पर तीन पासपोर्ट और  दुबई में कुछ ऐसी आलीशान संपत्तियों का आरोप लगाया था जिनकी जानकारी सार्वजनिक नहीं गई है। इसके अलावा अमेरिका के व्योमिंग में एक कंपनी का भी आरोप लगाया था। तब से वह लापता है। यह असम चुनावों से चार दिन पहले की बात है।

दिल्ली सहित हैदराबाद में खोज जारी
इसके बाद उनके खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया शुरू हो गई। दो दिन बाद, मंगलवार को, असम पुलिस की एक टीम नई दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित कांग्रेस नेता के घर पहुंची। जहां पुलिस को पता लगा कि कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख खेड़ा हैदराबाद चले गए। घर में दो घंटे तलाशी कर पुलिस कुछ सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ वहां से चली गई।

यह तलाशी सरमा की पत्नी के सोमवार को इसी मामले में कराई एफआईआर के बाद हुई थी। बुधवार को असम पुलिस ने कहा कि वे अभी भी पवन खेड़ा को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हैदराबाद में, पुलिस ने बंजारा हिल्स में पवन खेड़ा और उनकी पत्नी नीलिमा के घर के बाहर बैरिकेड लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर पुलिस सूत्रों का कहना है कि असम पुलिस ने अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया है।  असम पुलिस आकर नोटिस देती है, तो वे सहयोग करेंगे।

हिमंत ने कड़ी कार्रवाई करने की कही बात
हिमंत सरमा ने व्यंग्य किया था कि, “वह हैदराबाद भाग गए हैं, लेकिन कानून अपना काम करेगा। असम पुलिस पाताल से भी उन्हे ढूंढकर ला सकती है।

सरमा ने अपनी पत्नी के खिलाफ लगे आरोपों को निरस्त करते हुए कहा, “मैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करूंगा। बस कुछ दिन इंतजार कीजिए। हम चुनावों में कम से कम 100 सीटें जीतेंगे।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *