उत्तराखंड कांग्रेस गठन:

23 Leaders Including Harish Rawat Kumari Selja Joined Uttarakhand Pradesh Congress Committee
उत्तराखंड कांग्रेस की नई पॉलिटिकल कोर टीम तैयार, हरीश रावत-शैलजा समेत 23 नेता शामिल
उत्तराखंड कांग्रेस ने अपनी नई कमेटी का गठन कर दिया है। इसमें 23 नेताओं को शामिल किया गया है, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कुमारी शैलजा का नाम शामिल है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दी मंजूरी
गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य भी कमेटी में
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कर रही बदलाव
shailja harish rawat
कुमारी शैलजा और हरीश रावत

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई समिति में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा को शामिल किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को समिति में जगह दी गई है।

नई कमेटी में गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करण माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, विक्रम सिंह नेगी, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी समेत कुल 23 सदस्य शामिल हैं।

इसके अलावा राज्य के सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष इस समिति के पदेन सदस्य होंगे। विधानसभा चुनावों से पहले उत्तराखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और संगठनात्मक रणनीति को देखते हुए इस समिति का गठन अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह समिति संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तय करने और राजनीतिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *