उत्तराखंड के यूपीएससी

उत्तराखंड के अनुज पंत ने किया प्रदेश का नाम रोशन, यूपीएससी परीक्षा में आई 69वीं रैंक
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा आज परिणाम जारी किया गया है. यूपीएससी परीक्षा में चंपावत के अनुज की 69वीं रैंक आई है.

अनुज पंत

खटीमा: चंपावत जिला बाराकोट क्षेत्र के मूल निवासी अनुज पंत ने देश की प्रतिष्ठित यूपीएससी परीक्षा में जिले का  करते हुए 69वी रैंक प्राप्त कर जनपद और अपने परिवार का नाम प्रकाशित किया है। अनुज ने इससे पहले भी यूपीएससी परीक्षा को क्रैक कर 345वी रैंक पाई थी. तब उनका सिलेक्शन आईपीएस में हुआ था. लेकिन इससे वो संतुष्ट नहीं थे. इसीलिए उन्होंने फिर से यूपीएससी की परीक्षा दी और इस बार उनकी 69वीं रैंक आई.

अनुज मूल रूप से चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के ग्राम पंचायत छुलापे निवासी है. उनका परिवार उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहता है. अनुज की प्रारंभिक शिक्षा भी गाजियाबाद की ही है. अनुज की उपलब्धि से उनके गांव में खुशी  है.

बताया जा रहा है कि यह अनुज पंत की दूसरी बड़ी सफलता है. इससे पहले उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया 345वीं रैंक पाई थी, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) को हुआ था. अब उन्होंने अपनी रैंक में बड़ा सुधार कर ऑल इंडिया 69वीं रैंक प्राप्त कर नई उपलब्धि पाई है.

अनुज पंत ने अपनी उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री लेकर पूरी की है. उनके पिता दिनेश चंद्र पंत गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि माता नीमा पंत गृहिणी हैं. अनुज की इस सफलता की खबर मिलते ही चम्पावत जनपद सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने अनुज पंत व उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अनुज पंत को बधाई दी. उन्होंने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करना अत्यंत गौरव की बात है. अनुज पंत का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है. उनकी इस उपलब्धि से न केवल चंपावत जनपद बल्कि समूचे उत्तराखण्ड का मान बढ़ा है.

Tushar from Haridwar selected in UPSC 2025 got 216th rank, wave of happiness in area
हरिद्वार के तुषार का यूपीएससी में चयन, पाई 216वीं रैंक, क्षेत्र में खुशी की लहर

तुषार चौहान ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

हरिद्वार में बहादराबाद क्षेत्र के ग्राम अत्मलपुर बोंगला निवासी तुषार चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग कीआईएएस परीक्षा में 216वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

UPSC Result 2025 Truck driver daughter Fairuz Fatima from roorkee Become IAS
UPSC Result: पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा

फतिमा की मां गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद माता-पिता ने बेटी की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी।
UPSC Result 2025 Truck driver daughter Fairuz Fatima from roorkee Become IAS
फैरुज फातिमा

कस्बे की बेटी फैरुज फातिमा ने सिविल सेवा परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से नगर और परिवार में खुशी की लहर है। परिणाम घोषित होते ही परिवारजन, रिश्तेदार और स्थानीय लोग उन्हें बधाई देने उनके घर पहुंचने लगे।

उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल का भी हुआ चयन: अनुज पंत के अलावा उत्तरकाशी जिले के ऋषभ नौटियाल का भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में चयन हुआ. उन्होंने 552वीं रैंक पाई है. ऋषभ नौटियाल का परिवार देहरादून में रहता है.

TAGGED:

CHAMPAWAT ANUJ PANT
ANUJ PANT 69TH RANK
चंपावत के अनुज पंत
यूपीएससी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *